Punjab News: 3 नशा तस्करों से 2 किलो हेरोइन व 8.30 लाख की ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। फिरोजपुर पुलिस को हाल ही में बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें उन्होंने 3 नशा तस्करों को 10 करोड़ रुपये की हेरोइन, 8.30 लाख रुपये की ड्रग मनी और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों के पास से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। वे सीमा पार से हेरोइन लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने तीनों नशा तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी, राजिंदर सिंह और संदीप कुमार उर्फ ​​आलू के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि डीजीपी और मुख्यमंत्री द्वारा 31 मई तक दी गई डेडलाइन भले ही आज खत्म हो रही है, लेकिन फिरोजपुर पुलिस नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को लगातार जारी रखे हुए है। इसी कड़ी के तहत फिरोजपुर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 3 नशा तस्करों से 2 किलो हेरोइन बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि थाना घालखुर्द पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी को गिरफ्तार कर उससे एक किलो 62 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 70 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

मामले में फिरोजपुर के गांव किल्छे निवासी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया जिससे एक किलो 102 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। वह यह हेरोइन सीमा पार पाकिस्तान से मंगवाता था और आगे अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था। उसके खिलाफ सदर थाना फिरोजपुर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अन्य नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जो तरनतारन का रहने वाला है और फिरोजपुर में नशीली गोलियों का कारोबार करता था और फिरोजपुर में सप्लाई करने आया था, जिसे 360 एनडीपीसी एक्ट के तहत सदर जीरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पूछताछ जारी है। आरोपियों से आगे-पीछे के लिंक भी चेक किए जा रहे हैं ताकि इस नशे के नेटवर्क की पूरी चेन को तोड़ा जा सके और नशे का खात्मा किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *