Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: नहर में तैरती मिली 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश

    Jalandhar News: नहर में तैरती मिली 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश

    जालंधर, ENS: बिसत दोआब नहर में गांव लांदड़ा कॉलोनी के पास पुल के निकट एक अज्ञात तैरती हुई लाश मिली है। इस संबंध में विवरण देते हुए सुखविंदर पाल सोढी इंचार्ज पुलिस चौकी अप्परा ने बताया कि आज सुबह गांव वालों ने नहर में तैरती हुई एक युवक की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम लेकर गांव लांदड़ा कॉलोनी के निकट पहुंचे और गांव वालों की मदद से लाश को बाहर निकाला गया।

    उन्होंने बताया कि लाश की पहचान के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में रख दी गई है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल, सिर से मुंडा, दाढ़ी रखी हुई, रंग गेहुंआ है। इसने काले रंग की टी-शर्ट और हल्के नीले रंग का पजामा पहना हुआ है। एक हाथ पर अंग्रेजी का एम लिखा हुआ है।

  • Jalandhar News: बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में वीरवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ दिन में ही आसमान पर काले बादल छा गए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के कारण शहर का मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

    मौसम विभाग के अनुसार आज 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 जुलाई से मौसम के मिजाज फिर बदलेंगे और दो दिनों तक कई जगहों पर भारी से काफी भारी बारिश पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

    इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

     

  • Jalandhar News: बिक्रमपुरा में घर के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: बिक्रमपुरा में घर के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शहर के बिक्रमपुरा में एक्टिवा चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर घर के बाहर से एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर पीड़ित ने थाना 3 की पुलिस को शिकायत दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए राजन पुत्र सुभाष चंद्र ने बताया कि बीते दिन उसने मकान नंबर एनडी 85 के बाहर सफेद रंग की एक्टिवा नंबर पीबी 08 बीवाई 3396 खड़ी की थी और वह किसी काम के सिलसिले से पैदल चला गया।

    जिसके बाद शाम 7 बजे वापिस आया तो देखा कि एक्टिवा घर के बाहर से गायब थी। इस दौरान उसने परिजनों सहित आसपास के लोगों से एक्टिवा को लेकर पूछताछ की। काफी देर तक एक्टिवा तलाशने के बाद उसने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि चोर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मुंह पर रूमाल ढका व्यक्ति एक्टिवा लेकर पैदल ही फरार हो गया।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में महिला की बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके में महिला की बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में लूट की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार 2 बेखौफ लुटेरे 56 वर्षीय महिला के कान की बाली झपटकर फरार हो गए। वारदात में महिला के कान से खून बहने लगा और उन्हें दो टांके लगवाने पड़े। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों लुटेरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार गढ़ा निवासी सीता देवी सुबह घर के पास रहने वाले एक परिचित के घर जा रही थीं। वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने उनके कान की बाली जोर से खींच ली।

    अचानक हुए झटके से उन्हें चक्कर आ गया और दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर फरार हो गए। बाली इतनी जोर से खींची गई कि सीता देवी के कान से खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कान पर दो टांके लगाए गए। थाना-7 की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

  • एलपीयू का ‘एडु रेव्लयूशन’ आर्किटेक्चर और प्लानिंग के छात्रों को ग्लोबल पहचान, इंडस्ट्री का अनुभव और इंटरनेशनल मौके देकर बेहतर बनाता है

    एलपीयू का ‘एडु रेव्लयूशन’ आर्किटेक्चर और प्लानिंग के छात्रों को ग्लोबल पहचान, इंडस्ट्री का अनुभव और इंटरनेशनल मौके देकर बेहतर बनाता है

    ग्लोबल एक्सचेंज प्रोग्राम और इंटरनेशनल इंटर्नशिप से लेकर इंडस्ट्री से जुड़ने और एआई-आधारित डिज़ाइन प्रतियोगिताओं तक, एलपीयू के आर्किटेक्चर और प्लानिंग के छात्र क्लासरूम से आगे बढ़कर अपना करियर बना रहे हैं

    जालंधर(Ens): भारत में स्मार्ट सिटीज़ मिशन, अमृत 2.0 और पीएम गतिशक्ति जैसी पहलों के ज़रिए इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व तेज़ी आ रही है। ऐसे में आर्किटेक्ट और प्लानर की भूमिका सिर्फ़ इमारतें डिज़ाइन करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब वे टिकाऊ, टेक्नोलॉजी-युक्त और लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर शहरी जगहें बना रहे हैं। इंडस्ट्री की बदलती ज़रूरतों को देखते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर और बैचलर ऑफ़ प्लानिंग प्रोग्राम उपलब्ध है। ये प्रोग्राम छात्रों को तेज़ी से बदलते ‘बिल्ट एनवायरनमेंट’ सेक्टर में करियर के लिए तैयार करते हैं। इन प्रोग्राम में मज़बूत एकेडमिक आधार के साथ-साथ प्रैक्टिकल लर्निंग भी शामिल है, जिसमें स्टूडियो-आधारित टीचिंग, डिज़ाइन वर्कशॉप, लाइव प्रोजेक्ट, साइट विज़िट, इंडस्ट्री से बातचीत और कंसल्टेंसी असाइनमेंट जैसे तरीके अपनाए जाते हैं। एडवांस्ड डिज़ाइन स्टूडियो, डिजिटल फैब्रिकेशन सुविधाओं, एआई-आधारित डिज़ाइन टूल्स और बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग, ज्योग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम और कंप्यूटर-एडेड डिज़ाइन जैसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म की मदद से छात्र आर्किटेक्चरल डिज़ाइन, टिकाऊ प्लानिंग और शहरी विकास में महारत हासिल करते हैं। एलपीयू के एडु- रेव्लूशन फ्रेमवर्क के तहत चलाए जाने वाले इस स्कूल में क्लासरूम लर्निंग को लाइव प्रोजेक्ट, रिसर्च, प्रोफेशनल इंटर्नशिप, इंटरनेशनल अनुभव और अलग-अलग क्षेत्रों के बीच सहयोग के साथ जोड़ा जाता है। वे शहरी मोबिलिटी, सार्वजनिक जगहों, लैंडस्केप प्लानिंग, सस्टेनेबिलिटी और स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों पर काम करते हैं, जिससे वे रेजिडेंशियल, कमर्शियल, इंस्टीट्यूशनल, ट्रांसपोर्टेशन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में करियर के लिए तैयार होते हैं। इस ग्लोबल नज़रिए को और मज़बूत करते हुए, आर्किटेक्चर के पाँच छात्रों ने पूरी तरह से फंडेड स्कॉलरशिप के तहत रूस की यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी में प्रतिष्ठित समर स्कूल प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। छात्रों ने ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ़ तस्मानिया में सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया है। साथ ही, यह स्कूल स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ़ अल्काला जैसे संस्थानों से आने वाले इंटरनेशनल एक्सचेंज छात्रों का स्वागत करके अलग-अलग संस्कृतियों वाले सीखने का माहौल बनाता रहता है। प्लानिंग डिपार्टमेंट ने अपने खास ‘1+1 इंडस्ट्री-एकेडेमिया इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम’ के ज़रिए इंडस्ट्री के लिए तैयारी को और बेहतर बनाया है। इस प्रोग्राम के तहत, 2025–27 बैच के एम.टेक अर्बन प्लानिंग के नौ छात्र एक साल की इंडस्ट्री ट्रेनिंग (इंडस्ट्री इमर्शन) कर रहे हैं। तीन छात्र वीके सुप्रीम, जयपुर के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं, जबकि छह छात्र टिला कंसल्टेंट्स, मोहाली से जुड़े हैं और कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मोहाली और आगरा जैसे शहरों के लिए मास्टर प्लान तैयार करने में मदद कर रहे हैं। हर छात्र को ₹30,000 का मासिक स्टाइपेंड मिलता है और साथ ही उन्हें कीमती प्रोफेशनल अनुभव भी मिलता है। इस प्रोग्राम का इंटरनेशनल दायरा मिलकर किए जाने वाले इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स के ज़रिए और भी बढ़ा है; अफ्रीका के ग्यारह छात्र अभी स्टेसालिट सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता के साथ ऑनलाइन इंटर्नशिप कर रहे हैं। इस पहल के हिस्से के तौर पर, वे बिहार के पाँच शहरों के लिए मास्टर प्लान तैयार करने में योगदान दे रहे हैं। साथ ही, वे इंटरनेशनल और अलग-अलग कल्चर वाली टीमों के साथ मिलकर काम करते हुए बड़े पैमाने पर अर्बन प्लानिंग का प्रैक्टिकल अनुभव भी हासिल कर रहे हैं। अभी बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर, इंटीग्रेटेड बी.प्लान.–एम.प्लेन., और एम.टेक अर्बन प्लानिंग प्रोग्राम्स में एडमिशन खुले हैं। ये प्रोग्राम आर्किटेक्ट और प्लानर बनने के इच्छुक लोगों को ऐसे माहौल में सीखने का मौका देते हैं जहाँ एकेडेमिक एक्सीलेंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़ाव, इनोवेशन और ग्लोबल एक्सपोज़र भी मिलता है।
  • Jalandhar News: Neet Paper Leak मामले में BJP के खिलाफ काग्रेंस का प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Neet Paper Leak मामले में BJP के खिलाफ काग्रेंस का प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में नीट पेपर लीक मामले में भाजपा के खिलाफ युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं बीते दिन पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया और पुलिस द्वारा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पंजाब के नेताओं को डिटेन किया गया था। ऐसे में पेपर लीक मामले में आज कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालियां ने पेपर लीक को लेकर निंदा की। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी बच्चों की सपोर्ट में आए और उनके साथ पुलिस प्रशासन ने जो कुछ किया वह सबके सामने है।

    उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी बच्चों के साथ खड़ी है और वह बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरी है। वहीं आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली ने देश के स्टूडेंट के साथ अत्याचार हो रहा है। ऐसे में युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी पेपर लीक को लेकर डिबेट करने की चुनौती दे रहे है, लेकिन भाजपा सरकार डिबेट से भाग रही है। देश में भाजपा डेमोक्रेसी का कत्ल कर रही है। देश भर में राहुल गांधी द्वारा नौजवानों के मुद्दा उठाने पर भाजपा तड़प उठी है। वहीं कांग्रेस नार्थ से विधायक बावा हैनरी ने कहा कि यह हिंदोस्तान के भविष्य का मुद्दा है।

    उन्होंने कहा कि छात्रों के दर्द को समझना चाहिए और विपक्ष की सभी राजनीतिक पार्टी छात्रों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि अकेले केंद्रिय शिक्षा मंत्री ही दोषी नहीं है, बल्कि इसमें अन्य स्टाफ भी दोषी है। राहुल गांधी ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 10 सालों में 152 बार पेपर लीक हो चुके है। पेपर लीक होने पर काफी बच्चे डिप्रेशन में चले जाते है और कुछ बच्चे सुसाइड कर रहे है, जोकि निंदनीय घटना है। जब बच्चों का सपना साकार नहीं होता तो परिवार को भी निराशा होती है। देश में शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में अगर बच्चे शांतिमय ढंग से प्रदर्शन नहीं कर सकते तो भाजपा बताए कि वह इंसाफ की लड़ाई को लेकर कहां जाकर गुहार लगाए।

  • Jalandhar News: अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सब-डिवीजन फिल्लौर की पुलिस ने 6 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक .30 बोर मैगजीन और एक .30 बोर के 3 कारतूस बरामद किए गए है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकप्रीत उर्फ रोहित पुत्र हरपाल, निवासी गांव बोड़ेवाल कंग, अमृतसर, करनदीप सिंह उर्फ करन पुत्र अमनदीप सिंह, निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां, गुरदासपुर, रॉबिनप्रीत सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह, निवासी गांव बद्दोवाल कलां, गुरदासपुर, राजेशवर सिंह पुत्र मेहताब सिंह, निवासी गांव कोटला गुज्जरां, अमृतसर, मनजीत सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, अमृतसर और निखिल पुत्र अशोक कुमार, निवासी सदर बाजार, अमृतसर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भारत मसीह ने बताया कि उनकी टीम ने फिल्लौर ने बताया कि हाई-टेक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर स्विफ्ट कार नंबर PB-02-ER-2316 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे में से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और .30 बोर के 3 कारतूस बरामद हुए।

    जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में एफ.आई.आर. नंबर 205 दिनांक 21 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज करके 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी विभिन्न संपर्कों के माध्यम से कम कीमत पर अवैध हथियार हासिल करके पंजाब के विभिन्न इलाकों में महंगे दामों पर सप्लाई करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद किया गया हथियार फिल्लौर इलाके में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। बरामद हथियार के स्रोत और इस गैर-कानूनी हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच जारी है। जांच के दौरान और गिरफ्तारियां और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    5 साल पहले में हुई थी महिला की शादी

    जालंधर, ENS: करतारपुर के सराए खास गांव की रहने वाली सिमरन, जिसका विवाह 2021 में कपूरथला के गांव रजापुर में हरदीप सिंह उर्फ गुगू उर्फ गगन के साथ हुआ था। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, शादी के बाद से ही दहेज के लिए लड़की को तंग परेशान करना शुरू कर दिया गया था। शादी के एक साल बाद लड़की को बेटी हुई, जिसका नाम सुरिंदर कौर ‘सुक्खु’ बताया जा रहा है। आरोप बै रि बेटी होने पर भी ससुराल वालों ने नाराजगी जताई कि तुम्हारे घर लड़का क्यों पैदा नहीं हुआ। 14 जुलाई को रहस्यमय परिस्थितियों में लड़की का शव उसके ससुराल से बरामद हुआ। मां के अनुसार, उसके समधी हरदीप ने फोन करके बताया कि उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद लड़की के पिता कश्मीर सिंह, जो उस समय दुबई में रह रहे थे। परिवार का का कहना हैकि उन्होंने जब अपने समधी से बात की तो उसने भी कहा कि सिमरन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तब उसके पिता ने कहा कि तुमने मेरी लड़की को मार दिया है, तो समधी ने ‘सत वचन’ कहकर फोन काट दिया। मां-पिता के अनुसार, लड़की को बहुत ज्यादा टॉर्चर किया जाता था, दहेज के लिए तंग परेशान किया जाता था। पारिवारिक सदस्यों ने सीधे तौर पर आरोप लगाए हैं कि हरदीप सिंह के अपनी भाभी के साथ भी नाजायज संबंध थे, जिसके चलते वे उसे घर से निकालने की बातें करते थे और उसे छोड़ने की भी बात करते थे। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि साल भर पहले हरदीप ने धक्का देकर लड़की को सीढ़ियों से गिरा दिया था और उस वक्त उसका जबड़ा टूट गया था और वह अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन ससुराल वालों के दबाव के कारण लड़की ने पारिवारिक सदस्यों को मौके पर कोई बात नहीं बताई। उन्होंने सिर्फ इस चोट को एक हादसा दिखाया। जिसके बाद लड़की जब अपने परिवार के पास आई तो लड़की ने सारा सच बयां किया कि मेरे साथ मारपीट करके मुझे नीचे गिराया गया था। जिस दिन लड़की का शव उसके ससुराल से बरामद हुआ, उससे एक दिन पहले लड़की की मां का कहना है कि फोन करके लड़की ने पति के पथरी के इलाज के लिए 50 हजार की मांग की थी। अगले ही दिन लड़की की मां का कहना है कि समधी ने फोन करके कहा है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। मां-पिता और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने बताया है कि लड़की की चार साल की बच्ची भी उसकी राजनीति के दौरान ही है, पर वह कहां है, इसका कुछ भी पता नहीं है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में सिर्फ लड़की के पति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा है कि इन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए और सारा परिवार उसी तरीके से फांसी पर चढ़े जिस तरीके से इन्होंने लड़की को मारा है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि लड़की के शरीर पर मारपीट के काफी निशान थे और एक पैर भी टूटा हुआ दिख रहा था, जो पूरी तरह से नीला हो गया था और लड़की की गर्दन पर भी उंगलियों के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि ससुराल वालों ने लड़की को मारकर पंखे से फंदा दे दिया ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि लड़की की हत्या के बाद उसकी समधन और देवरानी उसकी बच्ची को लेकर किसी डेरे की ओर चले गए और टैक्सी ड्राइवर को भी ज्यादा पैसे देकर घर से फरार हुए। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि 14 जुलाई को सुबह 6 बजे ही गांव के कुछ लोगों ने लड़की के ससुराल वालों के यहां से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं और दरवाजा भी लोगों ने खटखटाया, पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पारिवारिक सदस्य लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं और उनका कहना है कि जिस तरीके से हमारी बेटी के साथ यह सलूक किया गया, इन्हें भी इसी तरीके से फांसी पर लटकाया जाए। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिजनों के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • Jalandhar News: विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस

    Jalandhar News: विदेशी परिवार से लाखों रुपए वसूलने का मामला, गिरफ्तार SHO के घर पहुंची पुलिस

    जालंधर, ENS: अमेरिका की एफबीआई की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम लेते हुए उन पर कथित तौर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और एक हत्या के मामले में फंसाने से गंभीर आरोपों में गिरफ्तार टांडा के पूर्व थानाध्यक्ष (एसचओ) गुरिंदरजीत सिंह नागरा का कोर्ट से बीते दिन पुलिस को एक दिन का रिमांड ओर हासिल हुआ था। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि नागरा से मोबाइल फोन सहित कुछ अन्य अहम चीजें बरामद की जानी हैं, जिसके लिए और रिमांड मांगा गया था। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में लाखों रुपये की बरामदगी की बात सामने आ चुकी है।

    वहीं इस मामले को लेकर आज पुलिस पूर्व एसएचओ के गांव नागरा में घर पर जांच करने पहुंची। इस दौरान पुलिस द्वारा पूर्व एसएचओ की घर की तालाशी ली गई। हालांकि पूर्व एसएचओ के घर की जांच को लेकर अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बता दें आप नेता बलविंदर सिंह मियाणी की हत्या से जुड़े रिश्वत कांड में नामजद टांडा के पूर्व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा को पहले कोर्ट से 3 दिन का रिमांड मिला था। खत्म होने के बाद बीते दिन एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत की देखरेख में दसूहा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पुलिस ने यह कह कर 3 दिन का और रिमांड मांगा था।

    पुलिस का कहना था कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। दरअसल, अभी तक पुलिस आरोपी से 16 लाख रुपए और मोबाइल फोन बरामद नहीं कर पाई है। जिसके बाद कोर्ट में एक दिन के रिमांड पर नागरा को पुलिस को सौंप दिया है। आज कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने नागरा में स्थित पूर्व एसएचओ के घर दबिश दी। गौर हो कि अदालत में पेशी के दौरान पुलिस नागरा को मीडिया की नजरों से बचाती नजर आई थी। पुलिस नागरा को मुख्य द्वार की बजाय कोर्ट रूम के बाहर बनी कैंटीन के रास्ते (चोर रास्ते) से अंदर ले गई, जबकि एसपी वनीत अहलावत अपने स्टाफ के साथ मुख्य रास्ते से दाखिल हुए। पेशी से पहले कोर्ट रूम के बाहर मौजूद तारीख भुगतने आए लोगों को बाहर निकाल दिया गया था।

  • Jalandhar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी गुल्लू को लेकर CP Satinder ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते तिलक नगर में 12 जून को सिमरनजीत सिंह और सौरभ का युवकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में आज पुलिस मुठभेड़ में आरोपी शुभम गुल्लू घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहा कि 12 जून को भार्गव कैंप इलाके में डबल मर्डर हुआ था। जिसमें गोलियां लगने से 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि 23 वर्षीय सौरभ की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई थी। इस मामले में शुभम गुल्लू ने अपने साथी को भी मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद से गुल्लू भगौड़ा चल रहा था। वहीं आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाखा वाले बाग के पास नाकेबंदी की हुई थी।

    आरोपी को जब पुलिस ने नाकेबंदी पर आते देखकर पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में आरोपी के घुटने में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है। पुलिस कमिशनर ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर 3 से 4 राउंड फायर किए थे। वहीं पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर किए गए थे।

    आरोपी जोगा फोल्ड़ीवाल और करण सहगल गैंग से संबंधित है। इस मामले में करण सहगल को भी केस में नामजद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है। दरअसल, पिछले माह हुए डबल मर्डर केस को लेकर परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि घटना के दिन गुल्लू और उसके साथी पहले से घात लगाकर खड़े थे। जहां आरोपियों ने अस्पताल जा रहे युवकों को रास्ते में ही रोक लिया। देखते ही देखते अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं थी।