Category: Punjab>Tarn Taran

  • Tarn taran by election : SSP रवजोत कौर के सस्पेंशन के बाद Surinder Lamba को मिला चार्ज

    Tarn taran by election : SSP रवजोत कौर के सस्पेंशन के बाद Surinder Lamba को मिला चार्ज

    पंजाब डेस्क: तरनतारन जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र लांबा को तरनतारन का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति IPS रवजोत कौर के निलंबन के बाद की गई है।

    एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल पर गिरी गाज
    तरनतारन में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जहां पार्टियों के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों को लेकर मामला गरमा रहा है। वहीं तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल पर गाज गिरने का मामला सामने आया है। दरअसल, चुनाव आयोग ने एसएसपी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए है। वहीं अमृतसर के गुरप्रीत सिंह भुल्लर को एडिशनल चार्ज सौंपने के आदेश जारी किए गए है।

    चुनाव आयोग ने नए पैनल के लिए सरकार से 3 अधिकारियों के नामों की सूचि मांगी। वहीं अकाली दल के नेता कलेर ने एसएसपी पर धक्केशाही किए जाने के आरोप लगाए है। इसी को लेकर आयोग को अकाली दल ने शिकायत दी थी। उन्होंने वर्करों को परेशान करने के आरोप एसएसपी के खिलाफ आयोग को लगाए गए थे। इसी तरह भाजपा के सीनियर नेता रवनीत बिट्टू ने भी चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और चुनाव को लेकर बातचीत की थी।

    हाल ही में बिट्टू ने एक वीडियो भी जारी की थी। वीडियो में बिट्टू ने लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के संकेत दिए थे। चुनाव आयोग द्वारा एसएसपी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने स्वागत किया है। उन्होंने एसएसपी पर एजेंट के तौर पर काम करने के आरोप लगाए थे।

    बताया जा रहा है कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा शुक्रवार को तरनतारन जिले में तैनात प्रेक्षकों को लिखित शिकायत देते आरोप लगाया गया था कि प्रशासन के इशारे पर चलते शिअद से संबंधित 3 सरपंचों व एक पार्षद को गिरफ्तार किया गया है।

  • Punjab News: मंगलवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: मंगलवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

    तरनतारनः जिले में 11 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे है। वहीं पंजाब उपचुनाव को लेकर जिले में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। ऐसे में 11 नवंबर यानी मंगलवार को स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ये आदेश तरनतारन के डीसी ने जारी किए है।

    उन्होंने कहा कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट राहुल की ओर से ये फैसला लिया है। बता दें कि तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान है और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

     

     

  • Punjab News: SSP को सस्पेंड करने के आदेश जारी, CP भुल्लर को मिली जिम्मेदारी

    Punjab News: SSP को सस्पेंड करने के आदेश जारी, CP भुल्लर को मिली जिम्मेदारी

    तरनतारनः तरनतारन में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जहां पार्टियों के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों को लेकर मामला गरमा रहा है। वहीं तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल पर गाज गिरने का मामला सामने आया है। दरअसल, चुनाव आयोग ने एसएसपी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए है। वहीं अमृतसर के गुरप्रीत सिंह भुल्लर को एडिशनल चार्ज सौंपने के आदेश जारी किए गए है।

    चुनाव आयोग ने नए पैनल के लिए सरकार से 3 अधिकारियों के नामों की सूचि मांगी। वहीं अकाली दल के नेता कलेर ने एसएसपी पर धक्केशाही किए जाने के आरोप लगाए है। इसी को लेकर आयोग को अकाली दल ने शिकायत दी थी। उन्होंने वर्करों को परेशान करने के आरोप एसएसपी के खिलाफ आयोग को लगाए गए थे। इसी तरह भाजपा के सीनियर नेता रवनीत बिट्टू ने भी चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और चुनाव को लेकर बातचीत की थी।

    हाल ही में बिट्टू ने एक वीडियो भी जारी की थी। वीडियो में बिट्टू ने लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के संकेत दिए थे। चुनाव आयोग द्वारा एसएसपी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने स्वागत किया है। उन्होंने एसएसपी पर एजेंट के तौर पर काम करने के आरोप लगाए थे।

    बताया जा रहा है कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा शुक्रवार को तरनतारन जिले में तैनात प्रेक्षकों को लिखित शिकायत देते आरोप लगाया गया था कि प्रशासन के इशारे पर चलते शिअद से संबंधित 3 सरपंचों व एक पार्षद को गिरफ्तार किया गया है।

    इसके अलावा शिअद कार्यकर्ताओं को धमकाने बाबत अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी आरोप लगाए गए थे। पुलिस प्रशासन की धक्केशाही के खिलाफ शिअद द्वारा धरना दिया गया। जिसके बाद भारतीय चुनाव आयोग द्वारा एसएसपी रवजोत ग्रेवाल को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश दिए गए। सितंबर माह में बतौर एसएसपी तैनात हुईं रवजोत ग्रेवाल को शनिवार सस्पेंड करने के आदेश जारी हो गए है।

  • Punjab News: इलेक्शन इंचार्ज की गाड़ी पर पेट्रोल बम से हमला, बुरी तरह झुलसे

    Punjab News: इलेक्शन इंचार्ज की गाड़ी पर पेट्रोल बम से हमला, बुरी तरह झुलसे

    अमृतसरः तरनतारन में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, ‘अकाली दल वारिस पंजाब जत्थेबंदी’ के इलेक्शन इंचार्ज सुखदेव सिंह पर अमृतसर हाईवे पर जानलेवा हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पेट्रोल बम से यह हमला किया है। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई।

    बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह ने किसी तरह आग लगी गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान वह आग की लपटों में झुलस गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की शिकायत जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को दी गई।

    जिसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में दखल देने और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। तरसेम सिंह ने शक जताया है कि यह हमला उपचुनाव के संबंध में किसी विरोधी पार्टी ने करवाया गया हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की है।

  • Punjab News: नशीले पदार्थ को लेकर 3 नौजवानों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

    Punjab News: नशीले पदार्थ को लेकर 3 नौजवानों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

    तरनतारन: तरनतारन जिले में 3 नौजवानों को बाजार से अगवा करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हेरोइन का पैकेट गायब होने के बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना में एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह घटना तब हुई जब लगभग 7 नौजवान 2 वाहनों में आए और बाजार में काम कर रहे तीनों नौजवानों को जबरदस्ती अगवा कर लिया। उन्हें नजदीकी बैरक में ले जाया गया और बेरहमी से पीटा गया। मृतक नौजवान की पहचान गुरलाल सिंह पुत्र कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है। बाकी दो घायल नौजवान सुर सिंह सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

    मृतक गुरलाल सिंह की बहन नीलम और चाचा सरबजीत सिंह ने मीडिया से बताया कि गुरलाल काम के लिए अगलो कोठी मंडी गया था। उन्हें गुरलाल की मौत की सूचना सुबह करीब 2:30 बजे मिली, जबकि उसके साथियों को भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इस बेरहम कृत्य के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता सितारा सिंह ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की।

    सदर पट्टी थाना के एसआई विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में नशीले पदार्थों के पैकेटों को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा सुलझाने के लिए वे शेर सिंह के घर गए, जहां मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने अन्य नौजवानों के साथ मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया।

  • Punjab News: एक और मामले में विवादों में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: एक और मामले में विवादों में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लगातार विवादों में घिरते जा रहे है। हाल ही में पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर दिए गए विवादास्पद बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि वह एक और बयान को लेकर विवादों में घिर गए है। दऱअसल, राजा वडिंग तरनतारन जमीन चुनाव के प्रचार में लगे थे। इसी दौरान उन्होंने गैंगस्टरों को लेकर एक बयान दिया, जिस पर विपक्षी पार्टियां उनका घेराव कर रही हैं।

    गैंगस्टरों के मुद्दे पर बात करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि ऐसा कानून बनाया जाएगा कि गैंगस्टर के परिवार को भी 120 (बी) और 302 में गिरफ्तार करना पड़ेगा। चाहे चाचा हो, मामा हो या दादा हो और चाहे पोता हो, पत्नी हो या माँ हो। फिर अमेरिका बैठे गैंगस्टर को भी सेक लगूंगा कि सारा टाबर जेल में बैठा है। अगर एक भी गैंगस्टर बच गया तो मुझे बता देना।

    दूसरी ओर, भाजपा इस बयान को लेकर राजा वडिंग को घेर रही है। पार्टी का कहना है कि अगर ऐसा ही करना है तो पूरे गांधी परिवार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा का कहना है कि राजा वडिंग को संविधान का सम्मान करना चाहिए। अपराध करने वाला गुनाहगार होता है न कि उसका परिवार। तुम तो संविधान ही बदलने पर आमादा हो। अगर ऐसा करना है तो 1984 नरसंहार के खिलाफ भी गांधी परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करो।

  • Punjab छोड़ने की केजरीवाल ने गैंगस्टरों को दी चेतावनी, देखें Live

    Punjab छोड़ने की केजरीवाल ने गैंगस्टरों को दी चेतावनी, देखें Live

    तरनतारनः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल तरनतारन के उपचुनाव के दौरान पहुंचे। वहीं भगवंत मान ने ओवर ब्रिज बनाने को लेकर ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जल्द इस ओवरब्रिज को बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लड़कियों के कॉलेज बनाने के लिए कहा कि वह जगह की तालाश कर रहे है। ऐसे में जल्द तरनतारन में लड़कियों की पढ़ाई के लिए कॉलेज खोला जाएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार आई है, तभी से सभी स्कीमों को बंद कर दिया गया।

    अब दिल्ली वाले भाजपा की सरकार आने से परेशान है। उन्होंने कहा कि वह उपचुनाव के दौरान कई गांवों में गए, वहां लोगों ने कहाकि विपक्ष वाले तो हारकर कभी उनका हालचाल पूछने नहीं आते, जीतने के बाद कहां आएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा पैसे देकर वोट लेने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि पैसे लेने के लिए मना ना करना, इनसे पैसे ले लेना, क्योंकि ये पैसे भी आपके ही हैं। जहां केजरीवाल ने गैंगस्टरों को चेतावनी दी है।

    उन्होंने कहाकि गैंगस्टर एक सप्ताह में पंजाब छोड़ दें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि इस उपचुनाव में जीतने भी उम्मीदवार है, उनमें से हरमीत सिंह ही उनके हलके के है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी उम्मीदवार बाहरी जिले के है, 75 सालों में कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने राज किया। आप पार्टी को सत्ता में आए 3 साल ही हुए है। उन्होंने कहा कि 3 साल में आप पार्टी ने कितने काम कर दिए। उन्होंने कहा कि 56 हजार सरकारी नौकरियां दी जा चुकी है।

    वहीं बिजली का बिल जीरों आ रहा है। केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन चुनाव में जीत हासिल होगी, उसके अगले दिन ही ओवरब्रिज के लिए फाइल साइन हो जाएगी और ओवरब्रिज बनना शुरू हो जाएगा। बॉर्डर एरिया में बच्चियों के लिए शानदार टेक्निकॉलेज बनाया जाएगा। उन्होंने गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में तरनतारन ही नहीं पंजाब छोड़कर चले जाएं, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सहित 3 पर FIR दर्ज

    Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सहित 3 पर FIR दर्ज

    तरनतारनः पंजाब में तरनतारन में उपचुनाव को लेकर जहां सियासत गरमाई हुई है। वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद विपक्ष लगातार कांग्रेस पार्टी पर निशाने साध रही है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

    बताया जा रहा हैकि राजा वडिंग, उसके परिवार और सीनियर कांग्रेस नेता राजबीर भुल्लर को जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस के सीनियर नेता राजबीर सिंह भुल्लर ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें 31 अक्तूबर को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। उसमें कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उन्हें यानी राजवीर सिंह भुल्लर को जान से मारने की धमकी दी गई। भुल्लर ने बताया कि उसके बाद दिन में एक वॉयस मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि राजा वड़िंग और उसके परिवार को तो खत्म करना ही है।

    उसके साथ अब राजबीर भुल्लर को भी नहीं छोड़ेगा। जिसके बाद भुल्लर ने तरनतारन के SSP को इस मामले की शिकायत दी। इस धमकी को वड़िंग के उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कहा गया है। इस धमकी के बाद कांग्रेस नेता राजबीर भुल्लर ने एसएसपी से सुरक्षा मांगी है। इस मामले में पाकिस्तान बैठे गैंगस्टर व आतंकी हरविंदर रिंदा और 2 अन्य लोगों के खिलाफ तरनतारन में FIR दर्ज कर ली गई है। राजा वड़िंग ने कुछ समय पहले चुनाव प्रचार के दौरान सवाल उठाए थे कि गैंगस्टर चुनाव में धमका रहे हैं।

  • DSP जगजीत सिंह और सुखबीर का हुआ तबादला

    DSP जगजीत सिंह और सुखबीर का हुआ तबादला

    तरनतारन: जिले में चल रहे उपचुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आयोग के द्वारा जारी किए गए आदेशों के अंतगर्त डीएसपी जगजीत सिंह और डीएसपी सुखबीर के तबादले के आदेश दिए गए हैं।

    सूत्रों के अनुसार, ये तबादले चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं। चुनाव आयोग का यह मानना है कि उपचुनाव के दौरान किसी भी तरह की पक्षतापूर्ण स्थिति से बचने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कदम जरुरी है।

    आदेशों की मानें तो दोनों अधिकारियों को उनके नए स्थानों पर जल्द ही कार्यभार संभालने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित जिलों के पुलिस प्रशासन को चुनाव आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन करने के लिए भी कहा गया है।

  • Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

    Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

    तरनतारनः अमरकोट में वलटोहा के पुल के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र हजूरा सिंह निवासी जोधसिंह वाला, जजबीर सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी घरियाला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बहादर नगर रोड वलटोह के पुल के नजदीक हुआ है। दरअसल, राइस मील के ट्रैक्टर के साथ बाइक की टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।