Category: Punjab>Tarn Taran

  • पंजाबः ऑडिटोरियम के पास चली गोलियां, 2 घायल 

    पंजाबः ऑडिटोरियम के पास चली गोलियां, 2 घायल 

    पठानकोटः जालंधर के बाद देर रात पठानकोट के सैली रोड ऑडिटोरियम के पास फायरिंग की खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर द्वारा 2 लोगों को गोली मारी गई। इस घटना में एक व्यक्ति के कंधे में और दूसरे व्यक्ति के पेट में गोली लगी है। कहा जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर ने अपनी पिस्तौल से दोनों लोगों पर फायरिंग की है।

    मिली जानकारी के मुताबिक दशहरे के बाद किसी बात पर बहस हो गई जिसके बाद ट्रांसपोर्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रांसपोर्टर को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस बीच पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। एक युवक को पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਦੋਸੀਆ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    1 ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ, 1 ਖੋਲ,1 ਦਾਤਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਬਰਾਮਦ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ  : ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਮਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ IPS ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਸ.ਪੀ ਇੰਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਡੀਐਸਪੀ ਸਬ-ਡਵੀਜਨ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਜੀ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਇਸ: ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਮੁਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 155 ਮਿਤੀ 23 ਅਕਤੂਬਰ 2023 ਜੁਰਮ 307,427,341PC, 25/27 ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ASI ਵੇਦ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ 4493 ਤਾ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲ ਗਸ਼ਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਪਹੁਵਿੰਡ ਤੋਂ ਅੱਗੇ ਪੁੱਜੀ ਤਾ ਭਿਖੀਵੰਡ ਤੋ ਖਾਲੜਾ ਸਾਈਡ 3 ਵਿਅਕਤੀ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਸਪਲਡਰ ਪਰ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ। ਜੋ ਪਿੱਛੇ ਬੈਠੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਦਾਤਰ ਸੀ, ਜਿਨਾ ਨੂੰ ASI ਵੇਦ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ 419/ਤ,ਤਾ ਨੇ ਰੁਕਣ ਦਾ ਇਸ਼ਾਰਾ ਕੀਤਾ, ਪਰ ਉਕਤ ਤਿੰਨੇ ਵਿਅਕਤੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਦੇਖ ਰੁਕਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਯੂ-ਟਰਨ ਮਾਰ ਕੇ ਭਿਖੀਵਿੰਡ ਸਾਈਡ ਨੂੰ ਰੋਂਗ ਸਾਈਡ ਹੀ ਮੁੜ ਗਏ ਅਤੇ ਮਗਰ ਆ ਰਹੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਗੱਡੀ ਨੰਬਰੀ PB02-DS-4483 ਮਾਰਕਾ ਸਵਿਫਟ VDI ਜਿਸ ਨੂੰ HC ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ 2019/ASR-CITY ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਸੀ,

    ਚ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕ ਰਾਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਸੋਨੂੰ ਨੇ ਘਬਰਾ ਕੇ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਮਾਰਿਆ ਤੇ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸੁੱਟ ਕੇ ਪੈਲੀਆ ਵੱਲ ਨੂੰ ਭੱਜ ਗਏ। ਜਿਸਨਾ ਵਿੱਚੋਂ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਨਿੱਕਾ ਪੁੱਤਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕੁੱਲਾ ਥਾਣਾ ਕੱਚਾ ਪੱਕਾ ਨੇ ਆਪਣੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਫੜੇ ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ ਨਾਲ ਮਾਰ ਦੇਣ ਦੀ ਨੀਯਤ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਡੱਬ ਵਿੱਚ ਪਿਸਟਲ ਕੱਢਕੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਪਰ ਇੱਕ ਫਾਇਰ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੇ ASI ਵੇਦ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ 449/ਤ, ਤਾਂ ਸਮੇਤ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਘੇਰਾ ਪਾ ਕੇ ਤਿੰਨਾ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ, ਦੋਸੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਡਾ ਪੁੱਤਰ ਬਖਸੀਸ ਸਿੰਘ ਦਾਮੀ ਥਾਣਾ ਕੱਚਾ ਪੱਕਾ ਕੋਲੋ ਇਕ ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ ਅਤੇ ਦੋਸੀ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕੁੱਲਾ ਥਾਣਾ ਕੱਚਾ ਪੱਕਾ ਕੋਲੋ ਇਕ ਦਾਤਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਇਆ। ਦੋਸ਼ੀਆਨ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਰਾਕੇਸ ਕੁਮਾਰ ਉਕਤਾਨ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ।

  • पंजाबः Energy Drink की बोतल में हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः Energy Drink की बोतल में हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    मस्तगढ़ः तरन तारन के गांव मस्तगढ़ से पाकिस्तानी एनर्जी ड्रिंक की बोतल में हेरोइन मिली। खेमकरण पुलिस  ने हेरोइन की सूचना पर मुकदमा नंबर 97 दिनांक 24/10/23 ए/डी 21(सी) एनडीपीएस एक्ट व 10,11,12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 दर्ज किया गया था।

    पंजाब पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त तलाशी के दौरान हेरोइन की एक बोतल बरामद की गई। बीओपी कलस क्षेत्र में गांव मस्तगढ़ थाना खेमकरण के पास ड्रोन गतिविधि की आशंका थी पंजाब पुलिस और बीएसएफ के सर्च ऑपरेशन के दौरान यह हेरोइन रेशम सिंह पुत्र डोगर सिंह निवासी मस्तगढ़ खेमकरण के खेतों से बरामद की गई।

  • BSF ਨੇ 3 ਪੈਕੇਟ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ

    BSF ਨੇ 3 ਪੈਕੇਟ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ : ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਨ ਸਰਹੱਦ ਸੈਕਟਰ ਖੇਮਕਰਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਸਤਗੜ੍ਹ ਦੇ ਬਾਹਰਵਾਰ ਖੇਤਾਂ ‘ਚੋਂ ਬੀਐਸਐੱਫ ਦੀ 101 ਬਟਾਲੀਅਨ ਨੂੰ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ ਤਿੰਨ ਪੈਕੇਟ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਇਸ ਸਬੰਧ ‘ਚ ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਬੁੱਧਵਾਰ ਰਾਤ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਬੀਐਸਐੱਫ ਨੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਡਰੋਨ ਦੀ ਆਮਦ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਵੀਰਵਾਰ ਖੇਤਾਂ ‘ਚੋਂ ਟੁੱਟੀ ਹਾਲਤ ‘ਚ ਡਰੋਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਸੀ।

    ਇਸ ਸਬੰਧ ‘ਚ ਉਸ ਦਿਨ ਤੋਂ ਬੀਐਸਐੱਫ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਛਾਣਬੀਣ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਐਤਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਪਿੰਡ ਮਸਤਗੜ੍ਹ ਨਜ਼ਦੀਕ ਬੀਐਸਐੱਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਖੇਪ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਖੇਮਕਰਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब  : 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर, मौत,  देखें वीडियो

    पंजाब : 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    तरनतारन : देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। मृतक युवकों की पहचान स्माइल सिंह (14) पुत्र सिकंदर सिंह गांव नौरंगाबाद जिला तरनतारन और आकाशदीप सिंह (18) पुत्र सतपाल सिंह गांव धरार जिला अमृतसर के रूप में हुई है। बीती रात गांव धरार के पास इन दोनों युवकों की मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

    इस दौरान दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्माइल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसका जन्म भी उसके पिता सिंकदर सिंह की मौत के 6 महीने बाद हुआ था। मृतक आकाशदीप सिंह के 2 भाई और है। सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। शहर जंडियाला गुरु की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की।

  • पंजाब बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान से ईसाई भाईचारे में रोष, दी चेतावनी, देखे वीडियो

    पंजाब बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान से ईसाई भाईचारे में रोष, दी चेतावनी, देखे वीडियो

    अमृतसर :  बाबा बागेश्वर धाम के दविंदर शास्त्री बीते दिन पंजाब पहुंचे। दरअसल, उनका पठानकोट में  3 दिन का समागम है। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने ईसाई समाज के खिलाफ विवादित बयान दिया है जिसे लेकर बवाल मच गया है। वहीं मसीह भाईचारे पर दिए विवादित बयान पर एतराज जताया है। उन्होंने बाबा बागेश्वर को अपने शब्द वापिस लेने और माफी मांगने के लिए कहा है। गुस्से में आए ईसाई समाज ने चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बाबा बागेश्वर ने माफी न मांगी तो पठानकोट में उनका सख्त विरोध किया जाएगा, धरने लगाए जाएंगे। ईसाई समाज ने संदेश पहुंचाते हुआ कि भाईचारक सांझ टूटने वाले बयानों से गुरेज किया जाए। इसी के साथ उन्होंने पंजाब सरकार को बाबा बागेश्वर के विवादित बयान पर कार्रवाई करने पर जोर दिया है। 

    बता दें कि बाबा बागेश्वर गत दिन पंजाब पहुंचे थे। बाबा बागेश्वर पहले अमृतसर गुरु नगरी श्री दरबार साहिब पहुंचे और वहां नतमस्तक हुए। इसके बाद वह सलारिया जनसेवा फाउंडेशन की ओर से द व्हाइट मेडिकल कालेज एंड अस्पताल की ग्राऊंड में आयोजित किए गए 3 दिवसीय दिव्य दरबार कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने प्रचार करते हुए ईसाईयों को विदेशी ताकतें बताया। उन्होंने कहा कि ईसाई लोग गुरुद्वारों, मंदिर व हिंदु मजहब के व्यक्तियों को न बहलाए इसलिए वह जगह-जगह प्रचार करने पहुंचे हैं।  बाबा के इस विवादित बयान से बवाल खड़ा हो गया।

  • पंजाबः इस इलाके में BSF का सर्च अभियान जारी

    पंजाबः इस इलाके में BSF का सर्च अभियान जारी

    तरनतारन: पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के आने के मामले सामने आए है। लेकिन हर बार बीएसएफ के जवान पाकिस्तान की हरकतों को नाकाम कर रहे है। वहीं थाना खालड़ा की पुलिस व बीएसएफ द्वारा टूटे हुए ड्रोन के पुर्जे बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी को लेकर जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार थाना खालड़ा के अधीन आते गांव माड़ीमेघा में ड्रेन के किनारे कुछ टूटे हुए ड्रोन के पुर्जे देखे गए। यह सूचना प्राप्त होने के बाद बीएसएफ के जवानों व पुलिस द्वारा सांझे तौर पर कार्रवाई करते हुए ड्रोन के पुर्जे अपने कब्जे में लिए गए। 

    सूत्रों के अनुसार अनुमान लगाया जा सकता है कि यह ड्रोन हैरोइन की खेप सहित पाकिस्तान से आने के बाद तस्कर द्वारा तोड़ दिया गया हो सकता है। बरामद ड्रोन के पुर्जों के बाद पुलिस द्वारा बारीकी से क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि गांव माड़ीमेघा नजदीक ड्रेन के किनारे से नष्ट ड्रोन के पुर्जे बरामद किए गए हैं। बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों व थाना खालड़ा की पुलिस द्वारा इस बरामदगी को लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

    वहीं दूसरी ओर फिरोजपुर कस्बा ममदोट में आधी रात को नजदीकी गांव साहनके में ड्रोन देखा गया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 5 से 6 फायर किए। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों द्वारा गांव साहनके साथ लगते खेतों में सर्च आपरेशन जारी है। 

  • पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन मुहिम के तहत सब जेल में मेडिकल कैंप आयोजित,  देखें वीडियो

    पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन मुहिम के तहत सब जेल में मेडिकल कैंप आयोजित, देखें वीडियो

    पठानकोट : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा सब जेल में अथॉरिटी के चेयरमैन कम डिस्टिक एंड सेशन जज जितेंद्र पाल सिंह खुर्मी की अध्यक्षता में कैदियों तथा हवालातियों हेतु पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन मुहिम के तहत मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन सिविल अस्पताल तथा अमनदीप अस्पताल के सहयोग से किया गया। इस मौके पर डॉक्टर गुलमोहर सिंह मनो रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रमेश डोगरा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर नितेश कुमार आर्थो, डॉक्टर ओमकार सिंह स्किन, डॉक्टर पुनीत पराशर ईएनटी, डॉक्टर मधूरन मट्टू तथा अमनदीप अस्पताल से डायरेक्टर विजय थापा, डॉ कमल ऑर्थो, डॉक्टर रवनीत रंधावा मेडिसिन द्वारा कैदियों तथा हवालातियों का मेडिकल चेकअप किया गया तथा उन्हें दवाइयां भी दी गई। इस अवसर पर सीजेएम रंजीव पाल सिंह चीमा ने कहा कि जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट की तरफ से 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन मुहिम शुरू की गई है।

    जिसके तहत नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हर कैदी तथा हवालाती को मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार है। ठीक उसी प्रकार उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का भी पूरा अधिकार है। इसलिए इस प्रकार के मेडिकल चेकअप कैंप समय-समय पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा लगाए जाते हैं ताकि कैदियों तथा हवालातियों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि कैदियों के लिए समय-समय पर मुहिम चलाकर, जिसमें एडवोकेट तथा पीएलबी की टीम बनाकर सर्वे किया जाता है। जिसमें किसी कैदी ने अपनी सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट, हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपील लगानी है। उसको जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की तरफ से मुफ्त में वकील मुहैया कराया जाता है। इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट जीवन ठाकुर, पीएलवी विनोद कुमार शामिल थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਾਵਰ ਕਾਮ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਾਵਰ ਕਾਮ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੰਦਰਾਈ ਵਿਖੇ ਅਜੀਬੋ-ਗਰੀਬ ਮਾਮਲਾ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਪਿੰਡ ਜੰਦਰਾਈ ਵਿਖੇ ਪਾਵਰਕਾਮ ਵਿਵਾਗ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਕਰਦਾ ਹੋਇਆ ਦਿਸ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ ਕਿ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਪੰਚਾਇਤ ਦੀ ਵਿਵਾਦਤ ਜਮੀਨ ਤੇ ਬੀਨਾ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਰਵਾ ਖੰਬੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਜਦ ਕਿ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜੱਦ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਨਾਲ ਗ੍ੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੰਬੇ ਸਹੀ ਲਗ ਰਹੇ ਨੇ ਪਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਵਿਵਾਗੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੀਡੀਆ ਤੋਂ ਬਚਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਜਗਾ੍ਹ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਖੰਬੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਉਹ ਪੰਚਾਇਤ ਦੀ ਵਿਵਾਦਤ ਜਮੀਨ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਅਜੇ ਤੱਕ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨਿਸ਼ਾਨ ਦੇਹੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਇਸ ਜਮੀਨ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ 2013 ਅਤੇ ਦੂਸਰੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ 2022 ਚ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ ਦੋਹਾ ਨਿਸ਼ੰਦੇਹੀਆਂ ਚ 12 ਫੁਟ ਦਾ ਫਰਕ ਦਿਸ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਜਾ ਨਾਲ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇਸ ਬਾਰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਬਾਅਦ ਖੰਬੇ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਦੀ ਮਾਲਕੀ ਜਮੀਨ ਤੇ ਖੰਬੇ ਨਾ ਲਗੇ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਸਤੇ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਵਾਦ ਨਹੀਂ ਹੈ ਪਰ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਫੇਰ ਵੀ ਆਪਣਾ ਇਤਰਾਜ ਜਾਹਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਇਤਰਾਜ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਜਮੀਨ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕਰਵਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।

  • पंजाबः चिप मीटर मामले में बैकफुट पर आया प्रशासन, देखें वीडियो 

    पंजाबः चिप मीटर मामले में बैकफुट पर आया प्रशासन, देखें वीडियो 

    तरनतारनः हरिके पॉवर स्टेशन के सामने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) का धरना 5वें दिन धरना जारी रहा। 5वें दिन धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और खेत मजदूर शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह साबरा ने कहा कि कुछ दिन पहले पॉवर कॉम के अधिकारियों ने गांव हरिके में कानून का उल्लंघन करते हुए बिजली मीटर के कनेक्शन काट दिए और उपभोक्ताओं को बिना बताए प्रीपेड मीटर लगा दिए। समस्या का समाधान न होता देख संगठन ने उनके सामने धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान प्रशासन के साथ कई बैठकें हुईं, लेकिन पावरकॉम ने देरी की नीति अपनाई। जिसके कारण बड़ी संख्या में किसान पावर प्लांट के सामने पहुंचे।

    इस दौरान जोन अध्यक्ष निरंजन सिंह बरगाड़ी, जोन प्रधान दिलबाग सिंह पहुविंड, जोन प्रधान कुलवंत सिंह ढोटियां, जोन प्रधान सुखदेव सिंह दुबली, प्रधान कुलवंत सिंह मुंडापिंड ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश पर गांवों और कस्बों में प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को कॉरपोरेट घराने को सौंपने की तैयारी की जा रही है। किसानों ने कहा कि कॉरपोरेट घराने जो पंजाब की जनता को किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है।

    धरने के मंच से किसान नेताओं ने मांग की है कि अवैध रूप से काटे गए कनेक्शनों को तुरंत जोड़ा जाए और चिप वाले मीटर हटाए जाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को बाद में खारिज किया जाए। किसानों द्वारा मंच से चेतावनी देने के बाद किसान नेताओं की देर शाम प्रशासन के साथ बैठक हुई। बैठक में पावरकॉम के विजयपाल सिंह एक्सियन पट्टी, एसडीयू पट्टी, एसडीयू हरिके सीआईडी ​​राजिंदर कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिसके बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया और किसानों की मांग पर सहमति बनी। अधिकारियों ने हरिके में कटे हुए कनेक्शनों को तुरंत जोड़ने और किसानों की सहमति से धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।