Category: Punjab>Tarn Taran

  • पंजाब : मिठाइयों की दुकानों पर सेहत विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    तरनतारन : पंजाब सरकार के दिशा निर्देश पर चलते हुए दिवाली के त्यौहार पर सेहत विभाग अधिकारी सुखबीर कौर लगातार अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान जारी रखे हुए है। आज भी उन्होंने नकली मिठाई रंग वाली और जो ना खाने वाली उसे फेंक दिया। जो गड़ बनाते हैं उनको भी चेक किया गया। उन्होंने कहा के लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बीते दिन भी सरसों के तेल की दुकान और फैक्ट्री चेकिंग की गई। आज उन्होंने नकली मिठाई पकड़ी गई।

    सुखबीर कौर और उसकी टीम तरनतारन में लगातार काम कर रही है और यह सब को हिदायत है कि अगर किसी ने भी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि अपनी दुकानों में साफ सफाई रखें और उसके साथ जो आपको पंजाब सरकार द्वारा जो हिदायत जारी होती है, उनका पालन करें।

  • पंजाब : पुलिस ने हेरोइन सहित 2 को किया गिरफ्तार

    तरनतारन : माननीय अश्विनी कपूर एसएसएसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रहे है। जिसमें से इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह प्रभारी सीआईए द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर काबू पाने के लिए विभिन्न टीमें तैयार करके भेजी गईं। जिसके तहत एसआई चरणजीत सिंह सीआईए सहित पुलिस पार्टी पट्टी, चीमा, बरवाला, दुबली, कोट बुड्ढा आदि स्थानों पर जा रही थी। कि जब पुलिस पार्टी कोट बुड्ढा के बाद राधा स्वामी डेरा के पास पहुंची तो सामने से एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी46-यू-8588 आती हुई दिखाई दी।

    वह पुलिस पार्टी को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। मोटरसाइकिल फिसलने के कारण 2 व्यक्ति गिर गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की तलाशी ली तो उनसे 705 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपियों पर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। फिलहाल और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    पठानकोटः  जिले में आज सुबह सुबह सुजानपुर रोड सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, सुजानपुर रोड़ पर एक प्राईवेट स्कूल बस पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को स्कूल लेकर जा रही तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने की कोशिश में थी, इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस बच्चों के साथ पूरी तरह भरी हुई थी, जिनकी चीखों से राहगीर तुरंत रुके और उनकी तरफ से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया।

    गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी। फिलाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बस पर ना स्कूल का नाम था और न ही जरूरी हिदायतों की पालना की गई थी और देखने में भी बस बहुत पुरानी लग रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बस में कोई भी फर्स्टएड किट तक मौजूद नहीं थी। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल स्थानीय लोगों ने बस ड्राइवर पर आरोप लगाए हैं।

    इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बस ड्राइवर द्वारा बस को तेज रफ्तार से चलाया जा रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने पहले भी स्कूल को की है। फिलहाल किसी ने भी इस और ध्यान नहीं दिया, जिस कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि बस में फर्स्ट एड किट भी नहीं थी और ड्राइवर की गलती के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बच्चों को काफी चोटे आई हैं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए बस ड्राइवर ने बताया कि आगे चल रहे वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ है फर्स्ट एड किट के बारे में पूछने पर उसने कहा कि बस में फर्स्ट एड कीट नहीं है। लेकिन बच्चों को फिलहाल किसी तरह की कोई चोटें नहीं आई है। समय कवर करने के लिए वह आगे चल रही बसों के पीछे तेज रफ्तार के कारण जा रहा था। इस दौरान अचानक ब्रेक लगाए जाने के बाद यह हादसा हो गया लेकिन बच्चों को समय पर स्कूल भेज दिया गया है।
     
    वहीं इस बारे में बात करते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसके चलते मौके पर पहुंचकर उन्होंने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, जो भी आरोपी पाया गया उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ ट्रिपल म’र्डर

    तरनतारन: पंजाब के तरनतारन में बीते दिन जिम मालिक की हत्या का मामला सामने आया था। अभी पुलिस ने उस केस की गुत्थी को सुलझाया ही था कि अब एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आ गया है। जिले के हरिके पतन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव तुंग में पति-पत्नी और भाभी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हरिके थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी भट्टी जसपाल सिंह ढिल्लो सहित थाना हरीके की पुलिस ने मौके पर पहुंच अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    जानकारी के मुताबिक, गांव तुंग निवासी इकबाल सिंह, उसकी पत्नी और भाभी की हत्या कर दी गई है। तीनों के शव अलग-अलग कमरे थे और  उनके चेहरे पर टेप लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात लूट के इरादे से हुई है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच की है। मृतक इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है और बेटियों की शादी हो चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि काम के लिए लंबे समय से घर पर रखा गया एक प्रवासी मजदूर हत्या के बाद से फरार है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाशों ने परिवार के नौकर का अपहरण कर तीनों की हत्या कर दी। नौकर ने घर लौटकर पुलिस को बताया कि हत्यारों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे नहर के पास छोड़ दिया है। हालांकि, पहले तो एसएसपी ने कहा कि हत्या में नौकर शामिल हो सकता है।वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पंजाब में आए दिन हत्याओं और गोली चलने के मामले लगातार सामने आ रहे है। 

    पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है। उसकी बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में तीनों बुजुर्ग रहते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सुनियोजित तरीके से हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਜਾਇਜ਼ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ, ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ। ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ 2 ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਕੇ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਟੀਮ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਮੋਹਿਤ ਟਾਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਪਠਾਨਕੋਟ ਹਰਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੱਖ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਅੱਜ ਸੀਆਈਏ ਅਤੇ ਸਪੈਸ਼ਲ ਬ੍ਰਾਂਚ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਗਾੜੀ ਅਹਾਤਾ ਚੌਕ ਸਥਿਤ ਤੁਲੀ ਜਨਰਲ ਸਟੋਰ ਸਮੇਤ ਦੋ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਕੇ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ 5 ਨਵੰਬਰ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਮਾਮੂਨ ਕੈਂਟ ਥਾਣੇ ਦੀ ਪੁਲਸ ਨੇ ਚੱਕੀ ਹਰਿਆਲ ਸਥਿਤ ਕਰੱਸ਼ਰਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਬਣੀ ਇਮਾਰਤ ‘ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਸੀ।

  • पंजाबः जिम मालिक के क’त्ल के मामले में आया नया मोड़, चौकाने वाला हुआ खुलासा 

    तरनतारनः जिम मालिक की देर रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में नया मोड़ सामने है। बताया जा रहा है कि जिम मालिक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने करवाई थी। कहा जा रहा है कि जिम मालिक रणजीत सिंह का कत्ल उसकी पत्नी बलजीत कौर ने करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक बलजीत कौर के इस कत्ल के मुख आरोपी महांवीर सिंह के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते बलजीत कौर ने ही पती रणजीत का कत्ल करवाया है।

    बता दें कि यह घटना पट्टी के घरियाला गांव की है। जहां कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर जिम मालिक पर 5 गोलियां चलाईं थी। इस घटना में जिम मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पहचान रणजीत सिंह 8 साल तक विदेश में काम करने के बाद 7 महीने पहले ही गांव लौटा था। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे रणजी अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान दो बदमाश उनके घर में घुस आए और फायरिंग कर दी।

    गोलियां चलने की आवाज सुनकर परिवार जाग गया। उनके पिता मलूक सिंह ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वे उन्हें धक्का देकर भाग गए। मलूक सिंह ने बताया कि बेटे रणजीत की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बदमाशों ने उसे क्यों मारा, यह उन्हें नहीं पता। इस संबंध में उन्होंने सदर पट्टी थाने को सूचना दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी पट्टी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि रणजीत सिंह की हत्या करने के पीछे उसकी पत्नी का हाथ सामने आया है।

    उन्होंने बताया कि पत्नी बलजीत कौर से पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसके गांव लाखना के महावीर सिंह के साथ अवैध संबंध हैं। डीएसपी ने बताया कि रणजीत सिंह की पत्नी बलजीत कौर के पिता ने भी कुछ माह पहले हल्फिया बयान दिया था कि उनकी बेटी भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि महावीर सिंह ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रणजीत सिंह की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक रणजीत सिंह के पिता मलूक सिंह के बयानों के आधार पर उनकी पत्नी बलजीत कौर, महावीर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः जिम मालिक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मौ’त, देखें वीडियो

    तरनतारन: जिले के थाना सदर पट्टी अंतर्गत गांव घरियाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात जिम मालिक पर दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद थाना सदर पट्टी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव करियाला जो करीब 8 साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद 7 माह पहले गांव पहुंचा था और जिम का कारोबार शुरू किया था। बीती रात करीब डेढ़ बजे 2 अज्ञात व्यक्ति रणजीत सिंह के घर में घुस आए और जब वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ कमरे में सो रहे थे तो रिवाल्वर से उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शरीर में 5 गोलियां लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    गोलियों की आवाज सुनकर घर में मौजूद पिता मलूक सिंह जब हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रहे। जानकारी देते हुए मृतक रणजीत सिंह के पिता मलूक सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे उनका घर बर्बाद हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पट्टी के प्रमुख गुरतेज सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। 

  • पंजाबः आप नेता को धमकी देने के मामले में कांग्रेसी सरपंच समेत 57 नामजद

    तरनतारनः गांव जगतुपरा में आम आदमी पार्टी के नेता को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में झबल थाने की पुलिस ने कांग्रेसी सरपंच समेत करीब 5 दर्जन लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सरकारी पैसे की जांच आम आदमी पार्टी के नेता ने की थी, जिसकी रंजिश के तहत ये झगड़ा किया गया है। चरणजीत सिंह पुत्र बलराज सिंह निवासी जगतपुरा के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी है।

    उनके द्वारा गांव जगतपुरा में सरकारी पैसे की जांच रखवाई गई थी। जांच के दौरान सरपंच गुरपाल सिंह ने जसकरण सिंह, दलबीर सिंह, काबल सिंह, सविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह और करीब 50 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट करते हुए विवाद करने लगे। आरोप लगाए गए है कि उसके साथ मारपीट करके धमकियां भी दी गईं। उक्त मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि चरणजीत सिंह द्वारा बताए गए लोगों को नामजद कर लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • पंजाबः अकाली दल में फूट! दोनों गुटों को एक करने के लिए सुखबीर बादल ने संभाली कमान

    तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब में शिअद में पैदा हुई फूट को थामने लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कवायद शुरू कर दी है। खडूर साहिब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अलविंदरपाल सिंह पखोके के पैदा हुए गुटों को एक करने के लिए खुद कमांड संभाल ली है। सुखबीर सिंह बादल ने पखोके गुट से बैठक करते हुए उनको शिअद की मजबूती के लिए निस्वार्थ होकर काम करने के लिए कहा है। साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने ये भी दावा किया कि ईमानदारी से काम करने वाले टकसाली नेताओं की पूरी कदर होगी। सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में अलविंदरपाल सिंह पखोके से बैठक करते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा हलके में पार्टी की मजबूती के लिए उठाए जा रहे कदमों के चलते बैठकों का दौर शुरू किया गया है। 

    पखोके ने कहा कि वे सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े है। साथ ही एसजीपीसी के चुनाव के लिए वोट बनाने बाबत चल रही सरगर्मी बाबत पखोके ने सुखबीर सिंह बादल को जानकारी दी। शिअद के राष्ट्रीय महासचिव रमनदीप सिंह भरोवाल, एसजीपीसी सदस्य गुरबचन सिंह करमूवाला, जिला परिषद् के पूर्व सदस्य गुरिंदर सिंह टोनी, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अमरीक सिंह पखोके, परमजीत सिंह मुंडापिंड, रेशम सिंह संघा, जगतार सिंह धूंदा, जगजीत सिंह नौरंगाबाद, तरसेम सिंह छापड़ी, मंजीत सिंह पखोपुर, इंद्रजीत सिंह करमूवाला, हरजिंदर सिंह, बाबा प्यार सिंह लुहार मौजूद थे।

  • पंजाबः 7 महीने पहले कनाडा गए युवक की मौ’त

    तरनतारनः कनाडा में लगातार पंजाबी युवकों की मौत के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां 7 महीने पर कनाडा गए युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय हरभेज सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मीयांविंड के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि हरभेज 7 साल से दुबई में ड्राइवर की नौकरी करता रहा था और अब 7 महीने पहले वह कनाडा गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत की खबर परिवार को मिली। परिजनों ने कनाडा में लगातार हो रही मौतों पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि सरकार को इसका कारण भी पता लगाना चाहिए। उन्होंने सरकार से शव को पंजाब लाने की गुहार लगाई है।