Category: Punjab>Moga

  • पंजाबः पुलिस कर्मी पर हमला कर बदमाश हुए फरार

    मोगाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब बड़ी खबर कोट इसे खां से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक श्री अमृतसर साहिब रोड पर रात के समय अज्ञात हमलावरों द्वारा एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर उसके हथियार छीनकर फरार होने की सूचना मिली है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मोगा ने घटना स्थल का दौरा किया।

    इस दौरान एसएसपी ने दोषियों को जल्द पकड़ने के सख्त दिशा-निर्देश दिए है। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी सतनाम सिंह धर्मकोट के पास कमाल चौकी पर तैनात था। ड्यूटी के बाद जब वह अपनी ब्रेजा गाड़ी में लुहारा नहर के पास पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया।  बताया जा रहा है कि हादसे में घायल पुलिस कर्मी के सिर पर 100 टांके लगे हैं। 

  • पंजाबः कार पर टिप्पर पलटने से एक ही परिवार के 4 व्यक्तियों की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के बरनाला रोड पर भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार को बचाते हुए पत्थर से भरा टिप्पपर अन्य कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक ही परिवार के 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह हादसा मोगा के गांव बूटर के पास हुआ है। हादसे में 2 सगे भाई और दोनो की पत्नियों की मौत हो गई है। जबकि एक बच्ची घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    वहीं बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि चारों राजस्थान के रहने वाले थे। सभी लोग जिला मोगा के गांव दोदर में शादी समारोह पर आए थे। वहीं जानकारी देते हुए 108 के ड्राइवर जसविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बूटर के पास एक कार के ऊपर पत्थर से भरा हुआ टिप्पर पलट गया। उन्होंने कहाकि वह मौके पर पहुंचे और कार में से 5 लोगों को बाहर निकाला गया।  जिनको मोगा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। जिनमें से 2 महिलाएं भी शामिल थी। 

  • पंजाबः कार चालक पर गोली चलाने की CCTV आई सामने 

    मोगाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह गोलियां चलने का मामला सामने आया था। इस दौरान व्यक्ति डोली वाली कार को सजाकर जा रहा था कि रास्ते में 2 अज्ञात व्यक्ति उसकी गाड़ी में बैठ गए, जबकि एक बाइक पर सवार था। इस दौरान हमलावारों ने ड्राइवर पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को 2 गोलियां लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सुबह डोली वाली कार पर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक जिन्होंने पहले पिछली सीट पर एक बैग को रखा हुआ है।

    इस दौरान उनमें से एक युवक आगे वाली सीट पर बैठ गया और दूसरा युवक कार की पिछली सीट पर बैठता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद हमलावारों ने ड्राइवर पर गोलियां चला दी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। उधर, घायल नवदीप सिंह की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुराना मोगा के रहने वाले नवदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह डोली वाली कार सजा कर जा रहा था कि इस दौरान रास्ते में कार में बैठे अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोलियां चला दी।

  • पंजाबः मेला बंद करवाने को लेकर टॉवर पर चढ़ा निहंग सिंह, देखें वीडियो 

    मोगाः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लगे मेले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां मेले को बंद करवाने को लेकर निहंग सिंह द्वारा हंंगामा किया जा रहा है। इस दौरान BSNL एक्सचेंज दशहरा ग्राउंड के टॉवर पर निहंग सिंह चढ़ गया और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लगे मेले को बंद करवाने को लेकर अड़ गया। मामले की जानकारी देते हुए निहंग कर्मजीत सिंह पुत्र लाल सिंह गांव लंडेके ने बताया कि आजकल 4 साहिबजादों के शहीदी दिन चल रहे है। ऐसे में सभी जगह शहीदी दिवस मनाए जा रहे है। वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा यहां पर एक मेला लगाया गया है। जिसमें अभद्र गीत चलाए जा रहे है और मेले में शोर मचाया जा रहा है।

    इस दौरान निहंग सिंह ने कहा कि जब तक मेले को बंद नहीं किया जायेगा तब तक में ऐसे ही टॉवर पर बैठा रहेंगा। वहीं मौके पर नायब तहसीलदार सतनाम सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक निहंग कर्मजीत सिंह टॉवर पर चढ़ा हुआ है और वह मेले को बंद करवाने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की सारी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है और हम निहंग कर्मजीत सिंह से बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से मेले में लगे स्पीकर को बंद करवा दिया गया है। इस दौरान उससे बातचीत कर उसे नीचे उतरने की कोशिश की जा रही है।

  • पंजाबः बाइक और बोलैरो गाड़ी की टक्कर में एक की मौ’त, देखें वीडियो

    मोगाः कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव मानूके के पास मोटरसाईकिल और बोलैरो गाड़ी के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मोटरसाईकिल पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में महिला का बेटा और पति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया है। 

  • पंजाबः सुबह सुबह डोली वाली कार सजाकर ले जा रहे व्यक्ति को मारी गोलियां, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज सुबह गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, व्यक्ति डोली वाली कार को सजाकर जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी। जिसके स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जिसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुराना मोगा के रहने वाले नवदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह डोली वाली कार सजा कर जा रहा था कि इस दौरान रास्ते में अज्ञात व्यक्तियो ने गोली मार दी।

    वहीं जानकारी देते हुए कार चालक के दोस्त सोवित कुमार ने कहा के उसे नवदीप की कॉल आई कि उसे सिंघा वाला के पास किसी ने गोली मार दी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और उसे लेकर सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आ गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। जांच अधिकारी इकबाल हुसैन ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी कार से बारात लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में 2 व्यक्ति उसकी कार में बैठ गए और एक साथ में मोटर साइकिल पर चलने लगा। इस दौरान गांव सिंघा वाला के पास उन्होंने उसे गोली मार दी।

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की पुलिस द्वारा क्राइम की वारदातों पर सख्ती के कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना अजीतवाल की पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने ढूढी के गांव के पास नाकेबंदी के दौरान 3 युवकों को रोका और उनकी जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लूट पाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटर साइकल 2 खिलौना पिस्टल बरामद किए है।

    पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी खिलौना पिस्टल दिखाकर लूट पाट की वारदात को अंजाम देते थे। काबू किए गए आरोपी नशा करने के आदी है और नशा खरीदने के लिए ही लूट पाट की घटनाओं को अंजाम देते है। मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पहले एक मोटर साइकल बरामद किया गया था और जांच के बाद उनके पास से चोरी किए गए 2 मोटर साइकिल और 2 खिलौना पिस्टल भी बरामद किए गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की नशा छुड़वाने के लिए कोंस्लिंग भी की जा रही है।

  • पंजाबः मीट दुकान के ग्राहक और कर्मचारी के बीच हुई खूनी झड़प, तोड़े पैर, देखें CCTV

    मोगाः अमृतसर रोड पर मीट की दुकान पर ग्राहक और दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। ग्राहक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी को जमकर पीटा, उसका सिर फोड़ और पैर तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राहक को खराब मांस देने पर वह भड़क गए। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। देर शाम मोगा के अमृतसर रोड पर स्थित असलम मीट शॉप की दुकान पर उस समय हंगामा हो गया, जब दुकान के कर्मचारी ने पप्पू और चिकन खरीदने आए ग्राहक रमेश से कुछ कहा-सुनी हो गई।

    इस हंगामे में दुकान के कर्मचारी के ग्राहक और उसके दोस्तों ने उस पर जमकर हमला किया। वहीं, ग्राहक को भी मामूली चोटें आईं और दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जब ग्राहक के परिजन और दोस्तों ने अस्पताल आकर हंगामा करने की कोशिश की। उन्हें वहां से हटा दिया गया। मीट की दुकान पर हंगामे की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कर्ण के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

  • पंजाबः फैक्टरी का शटर तोड़कर घुसे चोर, दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    मोगाः शहर में पुलिस जगह-जगह पर नाके लगाकर चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने की होड़ में लगी हुई है, लेकिन दूसरी और बेखौफ चोर भी वारदातों को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ताजा मामला मोगा के बंद फाटक के पास से सामने आया है, जहां चौधरी की फीड फैक्टरी को चोरो ने निशाना बनाया। घटना को अंजाम देने आए 4 चोर फैक्टरी का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद चोरो ने दफ्तर का दरवाजा तोड़ा और नगदी लेकर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि फैकटरी मालिक ने गल्ले में ज्यादा पैसे नहीं रखे हुए थे। जिसके कारण बड़ी चोरी होने से बचाव हो गया। लेकिन गल्ले में पड़े 3 से 4 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा कि चार युवक पहले फैक्टरी के छोटे शटर को तोड़ने के लिए पूरी जद्दोजेहद कर रहे है। इस दौरान चारों चोर मिलकर पूरा जोर लगा रहे कि शटर टूट जाये, लेकिन जब वह शटर को तोड़ नहीं पाते तो फक्ट्री का दूसरा शटर तोड़ कर अंदर घुस जाते है। जिसके बाद वह फैक्टरी के दफ्तर का गेट तोड़ कर दफ्तर में चारो ओर तलाशी लेते है। इस दौरान वह गल्ले में पड़े 3 से 4 हजार रूपये उड़ा कर फरार हो जाते है। फैक्टरी मालिक ने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜ ਰਹੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਚਾੜ੍ਹਿਆ ਕੁਟਾਪਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਮੋਗਾ: ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਅਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਦਿਨ-ਬ-ਦਿਨ ਚੋਰੀਆਂ, ਲੁਟ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਦਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਇਕ ਭੱਠੇ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮਜਦੂਰ ਦਾ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਚੋਰ ਭੱਜਣ ਲੱਗਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਉਸਦੀ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਪੁਲੀਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਿਤ ਹਮੀਮ ਨੇ ਦਸਿਆਂ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋ ਉਹ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਬਾਥਰੂਮ ਕਰਨ ਲੱਗਾ ਤਾ ਤਿੰਨ ਮੁੰਡੇ ਉਸ ਕੋਲ ਆ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸਦਾ ਫੋਨ ਖੋਹ ਲਿਆ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਉਨ੍ਹਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਗੇ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸਦੇ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਪੇਚਕਸ ਮਾਰਿਆ ਅਤੇ ਕਾਫੀ ਸਟਾ ਮਾਰਿਆ।

    ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਟਰੱਕ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਭੱਜ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਚੋਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਭੱਜ ਗਏ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਜਿਸਦੀ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਸ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਨਾਂ ਮੁਖੀ ਧਰਮਕੋਟ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਕ ਸਨੇਚਰ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਫੜਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਕ ਮਜਦੂਰ ਕੋਲੋ ਫੋਨ ਖੋਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ ਅਤੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਜਦੂਰ ਦੇ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਸਟਾ ਮਾਰਿਆ ਸੀ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਫੜ ਲਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਚੋਰ ਦੇ 2 ਸਾਥੀ ਮੌਕੇ ਤੋ ਭੱਜ ਗਏ।ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਰੇਡ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ। ਵਾਰਦਾਤ ਸਮੇਂ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਨ ਨੇ ਚੋਰਾਂ ਕੋਲੋ ਮਜਦੂਰ ਦਾ ਫੋਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਿੰਨਾ ਚੋਰਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।