Category: Punjab>Moga

  • पंजाब : 5.5 किलो हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने भारी मात्रा हेरोइन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 किलो 500 ग्राम हैरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह जस्सा, सुखचैन सिंह दोनों निवासी मोगा और संदीप सिंह निवासी जीरा के तौर पर हुई है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जसप्रीत सिंह जस्सा, सुखचैन सिंह, संदीप सिंह और इनका साथी धर्म प्रीत सिंह यह लोग भारी मात्रा में हेरोइन लेकर संदीप सिंह के मकान जो की दोसांझ रोड पर स्थित है वहां पर है।

    अगर पुलिस अभी वहां पर रेड करे तो आरोपियों को पकड़ सकती है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पार्टी बना कर वहां पर रेड की तो वहां से 3आरोपियों को 5 किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक होंडा अमेज कार भी बरामद की है। वही एसएसपी विवेक शील ने बताया यह लोग बार्डर से हेरोइन की सप्लाई लेकर आए थे और आगे अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करने जाना था।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है। इनका एक साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को मानयोग अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद अगली करवाई की जायेगी।

  • पंजाबः पंप ऑपरेटरों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगाः अनाज मंडी से लेकर जी टी रोड तक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को मोगा में ग्रामीण वाटर सप्लाई ऑपरेटरों ने कपडे़ उताकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी पंप चालकों ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी जायज मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। सभी पंप संचालक अपने बच्चों के साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के झूठे वादों के बारे में बताएंगे और लोकसभा चुनाव का विरोध करेंगे।

    इस मौके पर उन्होंने सरकार से पंप ऑपरेटरों की मांगों को अविलंब मानने की अपील की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पंप ऑपरेटर नेता बोहड़ सिंह सीनियर अगु ने कहा कि सरकार बदलने पर ही नहीं, बल्कि पंचायतों पर दबाव बनाकर बस ऑपरेटर बदल दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि 5 से 6 हजार रुपए के बेहद कम वेतन पर काम करने वाले पंप कर्मी आज अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं। कहा कि सरकार द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। हमने कई बैठकें की लेकिन कोई सार्थक समाधान नहीं निकला।

    उन्होंने मांग की कि​​​​​​​ सभी पंप ऑपरेटर को स्वास्थ्य बीमा मिलना चाहिए, ताकि कोई अनहोनी होने पर उसके परिवार को मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की आप सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे आने वाले चुनाव में आप पार्टी 13-0 से चुनाव जीतकर एक नया इतिहास रचने की बात कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री अब यह भ्रम दिल से निकाल दीजिए, अब आपके पास 13 शून्य हैं, शून्य के साथ नहीं, 0-13 के साथ इतिहास रचेंगे। प्रदर्शनकारी ऑपरेटरों का आरोप है कि भगवत मान सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन आज भी उनकी समस्या जस की तस बनी है।

  • पंजाब : कार सवार लुटेरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही। चोरों के मन से पुलिस और सीसीटीवी का खौफ खत्म हो चुका है। हर रोज चोरों की ओर से किसी न किसी दुकान या मकान को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मोगा के संतोख सिंह मार्किट से सामने आया है।

    जहां अज्ञात पांच चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर और अंदर लगे कांच के गेट को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वही जानकारी देते हुए दुकानदार ने कहा के मुझे सुबह 4.30 बजे के करीब काल आई कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।

    जब मैं जब दुकान पर गया तो देखा दुकान का शटर और कांच का गेट टूटा हुआ था। एल.ईडी, मोबाइल फोन के इलावा गल्ले से रखी नगदी भी गायब थी। जब सीसीटीवी देखी तो पता चला की लेंसर कार पर 5 चोर आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हमारा 70 से 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • पंजाब : ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : ट्रक और ड्राइवर की टक्कर का मामला सामने आया है। कोटकपुरा रोड पर गांव रोड़े के पास एक ट्रक जो कि बाघापुराना से कोटकपूरा की ओर जा रहा था और कोटकपूरा की और से आ रही कार से टकरा गया। जिससे कार का भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को साइड पर लगवाया। गनीमत यह रही कि कार सवार परिवार बाल बाल बच गया।

    वही कार मालिक के मुताबिक उसकी कार का करीब एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने शराब पी हुई थी और नशे की हालत में ट्रक चला रहा था। जब पत्रकार ने ड्राइवर से उसका पक्ष लेना चाहा तो ड्राइवर ने पत्रकार का माइक अपने कान में लगा कर सुनने लगा, उसको कोई होश नही था कि वह क्या कर रहा है और कहने लगा की मैंने शराब पी हुई है।

    वही सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी ने बताया की हमें कॉल आई थी और हम मौके पर पहुंचे और दोनों गाड़ियों को साइड पर करवाया और ट्रैफिक को चालू करवाया। वही मौके पर लोकल पोलिस को बुला लिया गया है और वह अगली कार्रवाही कर रही है। वही इस हादसे में कार का नुकसान तो हुआ है लेकिन गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान या किसी को चोट नहीं लगी।

  • पंजाब : सिविल अस्पताल में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, देखें वीडियो

    मोगा : सरकार की ओर से भले अब पूरे पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइया और सभी तरह के टेस्ट फ्री दिए जा रहे है। वही इसके साथ ही मरीजों की संख्या भी बहुत बढ़ गई है। वही अस्पतालों में सफाई की समस्या भी बढ़ गई है। मोगा के सरकारी अस्पताल में जहां पर वार्डो में बने बाथरूम अपनी तर्स योग हालत खुद बयान कर रहे है। जहां सफाई का बहुत बुरा हाल है। किसी बाथरूम में टैप नही है, तो किसी की फ़्लैश सीट टूटी हुई है।

    वही अस्पताल में दाखिल मरीज काफी परेशान हो रहे है। मरीजों का कहना है की भले अस्पताल में दवाई सारी फ्री मिल रही है। लेकिन सफाई की समस्या है। बाथरूम बहुत गंदे है और बाथरूम जाने ओर नहाने के लिए बाहर जाना पड़ता है। कई ऐसे मरीज है जो बाहर भी नही सकते। सरकार को इस और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

    वही मोगा सरकारी अस्पताल के एसएमओ डाक्टर सुखप्रीत ने बताया की मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है और कुछ दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे। जिसके कारण सफाई में कुछ प्राब्लम आई है, जिसका जल्दी हल किया जा रहा है। वही अब सफाई का काम अभी से शुरू करवा दिया गया है।

  • पंजाब : लकड़ी की टोकरियां बनाने वाले हुए आर्थिक तंगी का शिकार, देखें वीडियो

    पठानकोट: एक समय था जब सरकारें हर क्षेत्र के विकास के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देती थीं। लेकिन आज के मशीनी युग में कई ऐसे प्राचीन क्षेत्र जो सदियों से चले आ रहे है। उनमें से कई बंद हो गए हैं और कई बंद होने की कगार पर खड़े है। ऐसा ही एक क्षेत्र है जिले के गांव अजीजपुर में टोकरी बनाने का काम। यह काम पीढ़ी दर पीढ़ी किया जा रहा है।

    इसी क्षेत्र से लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जब हमने कारीगरों से बात की तो उन्होंने बताया कि एक समय था जब इनका काम अच्छा था। लेकिन आज के मशीनी युग में हमारा काम खराब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इन टोकरियों की जगह प्लास्टिक की टोकरियों और लोहे के बर्तनों ने ले ली है। पहले टोकरियों की कमाई अच्छी होती थी।

    जिससे परिवार का गुजारा अच्छे से चलता था। लेकिन आज हमें एक टोकरी के 30 से 35 रुपये मिलते हैं, जिसमें से टोकरी की लागत लगभग 25 रुपये निकाल कर हमारे पास प्रति टोकरी केवल 10 रुपये बचते है। जिससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल है। इसलिए हमारी राज्य सरकार से अनुरोध है कि इस क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास किया जाए ताकि हमारे अच्छे दिन लौट सकें।

  • पंजाबः इस वजह से जीजा ने किया साली का क+त्ल

    मोगाः जिला के गांव हिम्मतपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जीजे ने ही अपनी साली का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जीजे ने साली का गला दबा कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि शादी करने से इनकार करने पर जीजे ने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थाना मुखी निहाल सिंह वाला के जसवंत सिंह ने कहा कि भोला सिंह जिला बरनाला ने मामला दर्ज करवाया है कि उनकी बेटी अमन कौर की शादी हरदीप सिंह हिम्मतपुरा के साथ 2014 में हुई थी। काफी लंबे समय से उनकी दूसरी बेटी शरणजीत कौर अपनी बहन के घर रह रही थी।

    जिसके चलते जीजा साली के नाजायज संबध बन गए। हरदीप सिंह अपनी साली शरणजीत कौर से शादी कर पत्नी बनाना चाहता था। परंतु शरणजीत कौर ने शादी से मना कर दिया। जिसके चलते 2 मार्च को हरदीप सिंह ने साली का गला दबा कर हत्या कर दी। इस दौरान उसने पत्नी को कहा कि शरणजीत की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जिसके बाद बरनाला में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब भोला सिंह बेटी अमन कौर से मिलने आया तो उसने सारी सच्चाई बता दी। जिसके चलते थाना निहाल सिंह वाला में भोला सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर 302 धारा के तहत कारवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः डेरे में साउंड की तेज आवाज से व्यक्ति की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    मोगाः थाना कोट ईसे खां के अंतर्गत गांव चूड़चक से हैरानजनक मामला सामने आया है। जहां डेरे में तेज आवाज में चल रहे साउंड के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, पड़ोस में डेरे में तेज आवाज में रोजाना चल रहे साउंड से व्यक्ति ने परेशान होकर आज खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने गेहूं में रखने वालीं गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मृतक गुरदीप सिंह पीछे 10 साल का बेटा और पत्नी छोड़ गया।

    मृतक की पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव चूड़चक में पड़ोस में बने डेरे के हॉल में प्लास्टर का काम चल रहा था और डेरे में साउंड की तेज आवाज में भजन चलते थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति उसे तेज़ आवाज़ भजन लगाने से रोकता था। इस बारे में वह कई बार डेरा कमेटी को भी बता चुका था, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि आज उसके पति ने परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल ली। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस आईपीसी 306, 120बी के तहेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक गुरदीप सिंह के पिता और मां की पहले ही मौत हो चुकी है।

  • पंजाबः नहर से महिला का शव बरामद, पति सहित 4 पर मामला दर्ज

    श्री मुक्तसर साहिबः ससुराल परिवार से तंग आकर विवाहिता ने राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गगनदीप कौर निवासी चक्क शेरेवाला के रूप में हुई है। उधर,थाना सिटी पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर पति सहित ससुराल परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मनजीत कौर पत्नी गुरबचन सिंह निवासी चक्क शेरेवाला ने बताया कि उसकी बेटी ने 6 वर्ष पहले गांव में ही राजबिंदर सिंह उर्फ काली पुत्र गुरमीत सिंह के साथ लव मैरिज करवाई थी।

    शादी के छह वर्ष बाद भी बेटी गगनदीप कौर के घर एक भी बच्चा नहीं होने पर ससुराल परिवार वाले उसे तंग परेशान करने के साथ-साथ मारपीट करते थे। बच्चा नहीं होने पर ताहने मारते थे। गगनदीप कौर ससुराल परिवार से जान बचा कर अपनी मौसी के घर कोटली रोड मुक्तसर आ गई। गगनदीप कौर ने ससुराल परिवार से तंग आकर गांव थांदेवाला से गुजरती राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।

    एएसआइ बलवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद मृतका के पति राजबिंदर सिंह, ससुर गुरमीत सिंह, सांस पाल कौर व तरसेम सिंह उर्फ सेमी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चक्क शेरेवाला के खिलाफ धारा 306 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं।

  • पंजाबः 1 किलो अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः सीआईए स्टाफ मेहना की पुलिस ने दो तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर मध्य प्रदेश के रहने वाले 2 नशा तस्कर एक किलो अफीम के साथ अजीतवाल के पास गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ थाना अजीतवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 नशा तस्कर अजीतवाल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे है। मौके पर सुखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की। आरोपियों की पहचान कमल और कालू के रूप में हुई है। दोनो मध्य प्रदेश के रहने वाले है। पूछताछ में आरोपियों से ओर खुलासे होने की संभावना है।