Category: Punjab>Moga

  • पंजाब : किसानों ने 18 जनवरी को रेल रोको का किया ऐलान, देखें वीडियो

    मोगा : डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर किसानों ने मुख्यमंत्री पंजाब और दसूहा विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान 18 जनवरी को रेल रोकने का ऐलान किया। जानकारी मुताबिक़ सुरिंदर कौर 80 साल जो के होशियारपुर की रहने वाली है, वह जेल में बंद है। जिस को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से आज डिप्टी कमिश्नर मोगा दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और दसूहा के विधायक करनबीर सिंह घुमन का पुतला फूंक क रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने कहा कि होशियारपुर की रहने वाली बजुर्ग महिला सुरिंदर कौर जिस की उम्र 80 साल है।

    जिस को होशियारपुर के विधायक करनबीर सिंह घुमन ने झूठा केस डलवाकर पिछले 10 दिनों से जेल में बंद करवाया है ओर हमारी जत्थेबंदी के किसान पिछले 8 दिन से दिन रात धरने पर बैठे है। वही आज पूरे पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री और विधायक करनवीर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर बजुर्ग माता को रिहा नही किया गया तो 18 जनवरी को पूरे पंजाब में रेल रोक कर प्रदर्शन किया जाएगा।

  • पंजाब : एनकाउंटर में मारे गए तस्करों के परिवारों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोगा : जीरा में पुलिस और नशा तस्करों के बीच हुए एनकाउंटर में मोगा जिला के गांव मंदर और मुंडी जमाल के रहने वाले 3 आरोपियों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक आरोपी जख्मी हालत में होने के कारण के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया था। जिस को लेकर तस्कर के परिवार वालों ने पुलिस पर झूठे एनकाउंटर करने के आरोप लगाए। जानकारी देते हुए गांव मंदर के रहने वाले मृतक सुखबीर की पत्नी ने कहा के मेरा पति गांव के रहने वाले अनमोल के साथ उसकी कार लेने गया था। उसने मुझे अस्पताल दवाई दिलाने जाना था। परंतु हमें सूचना मिली के मेरे पति का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया जो के झूठा किया। ना ही मेरे पति कोई नशा करते है और ना ही इन पर कोई मुकद्दमा दर्ज है। वह गांव में ही दिहाड़ी का काम करते है। हम इंसाफ की मांग करते है।

    वहीं मृतक संदीप सिंह के दादा ने कहा के संदीप सिंह खेती बाड़ी का काम करता है और शाम 3 बजे मेरे पास से ही अपने दोस्तों के साथ गया और थोड़ी ही देर बाद हमें सूचना मिली के संदीप की मौत हो गई। जो पुलिस ने एनकाउंटर किया वो झूठा है। इसकी जांच होनी चाहिए और हमें इंसाफ मिलना चाहिए। वही जख्मी अनमोल के परिजनो ने कहा के अनमोल सिंह चंडीगढ़ में कैब चलाता है। वह एक विवाह में आया हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ 3.30 शाम को अपनी कार पर शहर गया था। हमें सूचना मिली के अनमोल को पुलिस ने एनकाउंटर कर गंभीर ज़ख्मी कर दिया जो के इस समय फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। जिस की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वह भी अनमोल के साथ चंडीगढ़ में ही रहते है। वही उन्होंने कहा के यह जो एनकाउंटर हुआ है, वह झूठा हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए और हमें इंसाफ मिलना चाहिए।

  • पंजाबः आप विधायक को सम्मन जारी

    मोगाः जिले की आप विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आप विधायक को पंजाब के लोकपाल की तरफ से सम्मन  जारी किये गये है। जारी समन के अनुसार उन्हे 16 को तलब किया है। आरोप है कि एमएलए द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक के निजी सचिव (PA) ने विधायक सहित 5 लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लोकपाल को लिखित शिकायत दी है। वहीं उक्त सभी आरोपों को एमएलए ने नकारते हुए कहा कि मैंने पूर्व PA के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। 

  • पंजाब : 15 जनवरी को होगा शिरोमणि अकाली दल की बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन, देखें वीडियो

    मोगा : हर साल की तरह इस साल भी 15 जनवरी को मोगा जिले के गांव तख्तूपूरा 3 गुरुओं की चरण छूती पवित्र धरती पर मकर सक्रांति का मेला बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। वही इस दिन शिरोमणि अकाली दल की ओर से प्रधान शिरोमणि अकाली दल सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में एक बहुत बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

    इस कांफ्रेंस में पंजाब भर से शिरोमणि अकाली दल के वर्कर और लीडर शिप हिस्सा लेगी। वही आज मोगा में संजीत सिंह सन्नी गिल की अगुवाई में जिले भर के अकाली दल के वर्करों ने एक मीटिंग की। जिसमें कांफ्रेंस की तैयारियों का जायजा लिया और वर्करों की ड्यूटियां भी लगाई गई।

  • पंजाब : पति ने तेजधार हथियार से पत्नी पर किया हमला, मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : गांव बहोना में चरित्र पर शक के चलते एक महिला को उसके पति ने तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में घायल महिला के दोनों हाथ और सिर बुरी तरह सूज गए और उसकी एक आंख भी बाहर आ गई। ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज करने के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया और फरीदकोट में इलाज के दौरान महिला सरबजीत कौर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की बेटी रमनदीप कौर ने बताया कि उसकी मां सरबजीत कौर के एक लड़के के साथ अवैध संबंध थे और घटना वाले दिन वह अपने घर आई थी और पिता ने गुस्से में आकर उन पर हमला कर दिया।

    उसकी मां और वो लड़के को कोर्ट में शादी करना चाहते थे। मोगा के एसपीडी अजय राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोगा के बहोना की रहने वाली सरबजीत कौर पर उसके पति ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। सरबजीत कौर की आज फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सरबजीत कौर का पति उसके चरित्र पर लांछन लगाता था। सरबजीत कौर के पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : 26 जनवरी के बाद श्रद्धालुओं को लेकर जाएगी अयोध्या धाम ट्रेन, देखें वीडियो

    19 जनवरी से होगा घर घर रोशन

    मोगा : 22 जनवरी को अयोध्या में राम लल्ला की मूर्ति की स्थापना को लेकर पूरे देश में दीवाली का माहोल बन रहा है। मोगा वासियों के लिए जिला मोगा भाजपा की ओर श्री अयोध्या धाम से अक्षित मंगवाए गए है। जो की पूरे मोगा जिले में घर घर दिए जा रहे है और इसके लिए जिले में 15 से 20 टीमें लगाई गई है जो घर घर जाकर अक्षित और अन्य साम्रगी के साथ निमंत्रण पत्र भी दे रहे है। वही इस मौके आप तस्वीरों में देख रहे हैं की कैसे ढोल बजा कर और जय श्री राम के नारे लगा कर गलियों में राम धुन बज रही है। वही इस मौके जिला प्रधान भाजपा डाक्टर सीमांत गर्ग ने बताया की अभी से ही दीवाली जैसा माहौल बना हुआ है। हमारी टीम लगातार तैयारियां कर रही है।

    वाल्मीकि समुदाय की ओर से भी वाल्मीकि कॉलोनी में रामायण रचयिता भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या से लाइव प्रोग्राम दिखाने का आयोजन किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया की 26 जनवरी के बाद मोगा के श्रद्धालुओं के लिए एक ट्रेन मोगा से अयोध्या जी भेजी जाएगी। ताकि मोगा वासी भी अयोध्या जी धाम के दर्शन कर सके। वही उन्होंने बताया की 19 जनवरी से मोगा को लाइटों से सजाया जाएगा।

  • पंजाब : तेज रफ्तार गाड़ी ने 2 एक्टिवा को मारी टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    मोगा :  पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। बीती देर रात गांधी रोड पर तेज रफ्तार करेटा कार ने 2 एक्टिवा सवारों को जोरदार टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में दोनों एक्टिवा चालक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    वही इस हादसे में दोनों युवकों को भारी चोटें लगी है और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा की गांधी रोड पर एक तेज गति से कारेटा गाड़ी आ रही थी। जिसकी 2 अलग अलग एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कारेटा गाड़ी के चालक की शराब पी हुई थी। वही मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चे की महा रैली में शामिल होने के लिए सैंकडो किसान हुए रवाना, देखें वीडियो

    मोगाः किसानों द्वारा केंद्र सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चे की 18 किसान यूनियन की ओर से पंजाब के बरनाला में महा पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पंजाब के इलावा दूसरे राज्यों से किसान पहुंच रहें है। वहीं मोगा से भी सैकड़े किसान आज बरनाला के लिए रवाना हुए हैं। वही किसानों ने कहा कि आज बरनाला में होने वाली महा पंचायत को लेकर सरकार को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी केंद्र सरकार ने हमारी मांग पूरी नहीं की तो 13 फरवरी को पंजाब भर के किसान दिल्ली की ओर रवाना होंगे और वहा पर प्रदर्शन करेंगे।

    उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हमेशा दबाने की कोशिश करती है। किसानों ने कहा कि पंजाब में बिजली के चिप वाले मीटर न लगाए जाए। दिल्ली में शहीद हुए किसानों के परिवारों को जिनको अभी तक मुआवजा नहीं मिला वह दिया जाए और पारिवारिक मेंबर को नौकरी दी जाए। वहीं बाढ़ पीड़ित किसानों का मुआवजा दिया जाए और फसलों पर एमएसपी लागू की जाए। उन्होंने कहा कि अन्य जो भी पुरानी मांगे वह अभी तक पूरी नहीं हुई उनको भी जल्द पूरा किया जाए।

  • पंजाबः तहसील क्म्पलेक्स में लगाया गया इंतकाल कैंप, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों पर आज पंजाब भर में तहसील कम्पलेक्स में पुरानी पड़ी इंतकाल को आनलाइन करने लोगों के पेंडिंग इंतकाल का समाधान करने के लिए कैंप लगाए जा रहे है। इस कड़ी के तहत आज मोगा जिले की चारो तहसीलों में तहसीलदार,, कानूनगो और पटवारियों दोबारा कैंप लगाया गया। वहीं मोगा जिले में करीब 3600 पेंडिंग पड़े इंतकालो को किया जा रहा है। इसके लिए आम लोगो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

  • पंजाबः श्री राम लल्ला जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का सभी मंदिरों में होगा लाइव प्रोग्राम, देखें वीडियो

    मोगाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से 22 जनवरी को श्रीराम अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस शुभ अवसर पर अयोध्या नगरी ही नहीं बल्कि पूरे देश में रामलला के स्वागत की धूम है। अयोध्या के राम मंदिर में स्वागत की पूरी तैयारियां तो चल ही रही हैं और राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। 22 जनवरी 2024 को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ प्रभु को राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा। 

    इस दिन का सारा प्रोग्राम पूरी दुनिया में लाइव भी दिखाया जायेगा। वहीं अयोध्या धाम से पहुंचे अक्षित कलश और निमंत्रण पत्र पूरे देश में भेजे जा रहे है। मोगा में भी यह निमंत्रण पत्र और अक्षित कलश सभी घरों और दफ्तरों में बांटे जा रहे है और आम जनता को अपील की जा रही है कि वह सभी अपने परिवारों सहित 22 जनवरी को पूजा अर्चना करे और लाइव प्रोग्राम देखें और भगवान् राम जी का गुणगान करें।