Category: Punjab>Moga

  • पंजाब : साइबर क्राइम को रोकने के लिए स्कूली बच्चों को पूलिस कर रही जागरूक, देखें वीडियो 

    मोगा : आज-कल बच्चो में मोबाइल का रुझान बहुत बड़ रहा है, और बच्चे कई तरह की एप्स भी डाउनलोड कर रहे है, और कई बार साईबर क्राईम वालों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार भी हो जाते है। ईसी कारन बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारियां देने के लिए मोगा के एस.एस.पी. विवेक शील सोनी ने कदम उठाया और बच्चो से साइबर क्राइम के बारे में बात-चीत की ओर उनको इसके बारे में जागरूक किया। 

    जानकारी देते हुए सांझ केंद्र के ए.ऐस.आई. ने बलबीर सिंह ने बताया कि आज कल साइबर क्राइम के केस काफी तेज़ी से बढ़ रहें है। जिसको लेकर आज बाघापुराना स्कूल ऑफ अमीनास के बच्चो को साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरुक किया गया और सांझ केन्द्र में होने वाले कामों के प्रति जागरूक किया। वही बच्चो ने कहा के आज हम मोगा एस.एस.पी. दफ्तर में आए ओर यह पर आ कर हमें  काफी जानकारी मिली कि कैसे साइबर क्राइम से बचना है और अगर किसी के साथ अगर कोई घटना घटती है तो उसका समाधान कैसे करना है ।

  • पंजाबः हेड कांस्टेबल पर हमला कर पिस्टल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के गांव कमलके की पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह को गंभीर जख्मी कर और उसका सर्विस पिस्टल छीन कर ले जाने वालों के खिलाफ पुलिस ने 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसकी पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें आकाश दीप और राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने हेड कांस्टेबल से छीना गया पिस्टल बरामद कर लिया है।

    बाकि 2 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। वही अभी पुलिस को 10 रौंद अभी नही मिले है। एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया की सतनाम सिंह पर हमला किया और उससे लूट की। इस घटना को 4 आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही इन दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जायेगा और बाकी की जांच भी की जायेगी। उन्होंने बताया की यह दोनों आरोपी जीरा के रहने वाले है अभी इनसे जो दस रौंद है वह बरामद करने है। हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

  • पंजाब : धुंध का कहर, तेज रफ्तार बस ने वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब के मोगा में लुधियाना रोड पर गहरी धुंध के कारण 3 वाहन आपस में टकरा गए। आगे चल रही कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। वहीं, उसके पीछे टाटा ऐस भी टकरा गई। जिसके बाद बस ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गनीमत रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    जानकारी देते हुए स्विफ्ट कार के ड्राइवर ने कहा कि वह लुधियाना से मोगा की ओर आ रहा था। जब वह बुग्गीपूरा बाइपास के पास पहुंचा तो उसके आगे गाड़ी थी। जब उसने अपनी कार के ब्रेक लगाए तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

    जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि बाइपास के पास बस और कार की टक्कर हुई है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बस की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। कार को पीछे से टक्कर मारी गई। वहीं, पीछे से आ रहा टाटा ऐस (छोटा हाथी) भी बस के पीछे टकरा गया। मौके पर बस छोड़ ड्राइवर फरार हो गया। कार और छोटे हाथी का काफी नुकसान हुआ।

  • पंजाब : धुंध का कहर, विजिबिलिटी हुई जीरो, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में घनी धुंध का प्रकोप जारी है। यही वजह रही कि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व फरीदकोट में दृश्यता 50 मीटर से भी कम की रही। पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में घनी धुंध छाई रहेगी। वहीं विभाग ने लोगों को वाहन चलाते समय और भी सावधान रहने की सलाह दी है। आज भी धुंध का कहर जारी रहा।

    वही सड़कों पर कुछ भी दिखाई नही दे रहा है। जिससे जीटी रोड पर वाहनों की गति बहुत धीमी हो गई है। अगर आप वाहन से सफर करने जा रहे है तो अपने वाहन को धीरे से चलाए। क्योंकि धुंध में अकसर हादसे होने का डर लगा रहता है। जिले के ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज केवल सिंह ने आम जनता को जागरूक करने के लिए भी संदेश दिया।

  • पंजाब : दुकान की छत में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    मोगा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हर रोज कही न कही चोरी की घटना होने के मामले सामने आते रहते है। ताजा मामला आया है मोगा के मजिस्तक रोड पर राजा स्पेयर पार्ट्स की दुकान का। जहां पर चोरों ने दुकान की छत तोड़ कर सेंध लगा दी। चोरों ने छत में पूरी तरह से सेंध लगा दी।

    लेकिन छत पर लकड़ी के वाले लगे होने के कारण चोर दुकान के अंदर नहीं घुस सके और ऊपर से ही हाथ डाल कर वह करीब आठ से दस हजार का सामान चोरी कर के ले गए। वही चोर की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। वही इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाबः 3 गाड़ियों की टक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पुल से नीचे गिरी, देखें वीडियो

    मोगाः कोटकपूरा बाईपास ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली और घोड़ा ट्राली के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर सहित पुल के नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे प्राइवेट अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे के दौरान वहां पर हादसाग्रस्त वाहन के साथ आज सुबह एक अन्य वाहन की टक्कर हो गई।

    इस हादसे में उक्त गाड़ी सवार भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं घायल मंदीप कुमार ने बताया कि वह टैंपू पर आ रहा था। इस दौरान घना कोहरा होने के कारण उसे नहीं पता कि आगे घोड़ा ट्राला एक्सीडेंट के कारण सड़क पर ही खड़ा हुआ था। जिसके कारण उसके टैंपू की घोड़े ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान पीड़ित की टांग टूट गई। वहीं हादसे के दौरान पीड़ित की बहन और भांजे गाड़ी में मौजूद थे।

  • पंजाबः हादसे का शिकार हुई 108 एम्बुलेंस, 2 घायल, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आज सुबह कोहरे के कहर के कारण कई जिलों में सड़क हादसे के मामला सामने आए। वहीं ताजा मामला गांव डागरु के पास से सामने आया है। जहां गहरी धुंध के कारण ट्रेक्टर ट्राली से 108 एंबुलेंस के टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एबुलेंस की परखच्चे उड़ गए है। वहीं हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एबुलेंस चालक चालक कमलजीत ने बताया कि वह फरिदकोट में देर रात मरीज को छोड़कर वापिस मोगा आ रहा था। उन्होंने कहा कि जब वह गांव डगरू पहुंचा तो वहां पर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। पीड़ित ने कहा कि गहरी धुंध के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और उसकी एंबुलेंस ट्राली से टकरा गई । इस हादसे में एबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

    इस हादसे में एबुलेंस चालक और उसके साथी को काफी चोटें लगी है। जिसे ट्राली के ड्राइवर की मदद से सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास घायल अवस्था में एंबुलेंस चालक और सहायक आए है। जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टर ने कहा कि दोनों को इस हादसे में गंभीर चोटे लगी है।

  • पंजाब : ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    मोगा : ई-रिक्शा चालक ने अपनी ई रिक्शा को घर के बाहर खड़ा किया था और पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मचारी ने ई-रिक्शा को साइड पर खड़ा करने के लिए बोला तो दोनो में तू-तू मैं-मैं हो गई। इस दौरान गाली-गलौज शुरू हो गया। 

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जिसके बाद पुलिस कर्मचारी ने घर के बाहर खड़ी महिला पर हाथ उठा दिया। यह घटना 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और यह सीसीटीवी खूब वायरल हो रही है।

  • पंजाबः 3 बाइक सवारों ने की लूट की कोशिश, 2 काबू लुटेरों ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोगाः कोट इसे खा से धर्मकोट रोड पर 3 मोटर साइकिल सवार लुटेरो ने साइकल पर जा रहे एक कडियाल के रहने वाले व्यक्ति को लूटने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर राहगीरों ने 2 लोगों को काबू कर लिया। जबकि एक भागने में कामयाब रहा। काबू किए गए लुटेरों ने खुलासा किया कि वह नशे की आपूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    वायरल वीडियो में 2 देखा जा सकता है कि लोगों ने 2 आरोपियों को काबू किया है।जिसमें दिखाया जा रहा ही कोट इसे खा से धर्मकोट रोड पर 3 व्यक्ति मोटर साइकिल पर सवार होकर आए और कड़ियल के एक व्यक्ति जो साइकल पर जा रहा था। उसको नशे की पूर्ति के लिए लूटने की कोशिश की।

    इस दौरान राहगीरों ने दोनों को मौके काबू कर लिया। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि काबू किए गए दोनों व्यक्ति मोगा जिला के गांव दोले वाला के रहने वाले है और वह नशे के आदि है। उन्होंने बताया कि नशे की पूर्ति के लिए वह लूट की वारदातों को अंजाम देते है। लोगों ने इनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ कर आगे कारवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : क्रिसमस पर क्रिश्चियन भाईचारे ने चर्च में की प्रार्थना, देखें वीडियो

    मोगा : क्रिसमस का त्यौहार पूरे भारत में और पूरी दुनिया में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था और आज मोगा में भी इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया और साथ ही प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर प्रार्थना सभा में मोगा के शहर वासी इकठे हुए और आपसी भाईचारे की साँझ को बरकरार रखने की अपील की।

    वहीं हमें प्रभु यीशु जी के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दिन है जिसको पूरी दुनिया के लोग सब मिलजुल कर एक होकर मनाते है। वही इस मौके पर जहां भजन संध्या की गई। वही छोटे-छोटे बच्चो ने रंगा रंग प्रोग्राम भी पेश किए।