Category: Punjab>Moga

  • पंजाबः देश में मनाया जा रहा विश्वकर्मा जी का प्रकट दिवस, देखें वीडियो

    मोगाः देश भर में आज शिल्प कार भगवान विश्वकर्मा जी का प्रकट दिवस बड़ी ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। शास्त्रों के मुताबिक विश्वकर्माँ जी सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजिनियर है। हर साल यह पर्व पूजा कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इस साल यह आज यानि 13 नवंबर 2023 को विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग की मानें तो पूरे 50 साल बाद इस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा। जानते हैं आज के दिन का महत्व क्या है। आज के दिन कन्या संक्रांति है। जान लें कि कन्या संक्रांति का समय दोपहर 01:43 बजे से है। ये वो क्षण है जब सूर्य देव कन्या रा​शि में प्रवेश करने वाले हैं। इस कारण ही आज विश्वकर्मा पूजा होगी। 

    धार्मिक ग्रंथों को अगर आप पढ़ेंगे तो उसमें उल्लेख मिलेगा कि भगवान विश्वकर्मा ब्रह्म देव के पुत्र हैं। इन्हें सभी देवताओं का ​शिल्पी भी माना जाता है। मान्यता ये है कि इस सृष्टि की रचना में भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्म देव की मदद की थी। धार्मिक ग्रंथों में इसकी बात का उल्लेख है कि विश्वकर्मा जी ने ही सोने की लंका, द्वारका नगरी, पुष्पक विमान, देवी-देवताओं के अस्त्र-शस्त्र तैयार किए थे। अगर कोई व्यक्ति व्यापार में तरक्की पाना चाहता है तो भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। वो लोग जो मशीन और निर्माण से जुड़े हुए हैं। इस कारण ही आझ देशभर में लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। विशकर्मा दिवस को लेकर आज मोगा में भी अलग-अलग स्थानों पर विश्वकर्मा जी का दिवस मनाया जा रहा है। वहीं मजदूर संग मोगा इकाई की और से भी इस दिन को बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया और विशकर्मा जी की पूजा की।

  • पंजाबः व्यक्ति की पीट पीट कर की हत्या, देखें वीडियो

    मोगाः गांव रनिया में देर रात हुई लड़ाई में बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। रिटायर्ड आर्मी सूबेदार गुरदेव सिंह के सुखजीत सिंह बेटे ने बताया कि वह अपने बच्चों को दिवाली के पटाखे दिलाने के लिए जा रहा था। तो इस दौरान उसके ऊपर पटाखा फेंका गया, उसने बताया कि जब उसने रोका तो उक्त व्यक्ति ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इस घटना के बाद जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने उसके पिता आए तो उक्त हमलावारों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में उसके पिता की मौत हो गई। 

  • पंजाबः 2 बाइको की भीषण टक्कर में एक की मौ’त 

    मोगाः गांव पंजग्राई खुर्द के पास दो बाइकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय पंकज निवासी बिहार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए अंकित कुमार पुत्र ब्रिज किशोर ने कहा कि वह और उसका दोस्त पंकज पुत्र सूर्या गांव मलिक टोला बिहार का रहने वाला है। हम दोनों अपनी बाइक पर पंजग्राई खुर्द के पास जा रहे थे। इस दौरान दूसरी साइड से आ रही बाइक सवार ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में दोस्त पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने कहा कि अंकित के बयानों पर लखवीर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी गांव भिंडर खुर्द के खिलाफ लापरवाही से चलाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। समालसर थाने में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : SSP J एलनचैलियन ने पराली की आग को खुद जाकर करवाया नष्ट, देखें वीडियो

    मोगा :  पंजाब में पराली की आग की घटनाओं को देखते हुए जहा पंजाब सरकार सख्ती कर रही है। वही अब पंजाब पुलिस ने भी गावों में किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। वही अगर कही खेतों में आग लगी भी हो तो पुलिस कर्मचारी तुरंत उस आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की सहायता भी ले रही है। वही एस एस पी जे एलनचेलियन की और से संत बाबा गुरमीत सिंह खोसा पांडो के सहयोग से किसानों को पराली को आग न लगाने ओर पराली को संभालने के लिए जागरूक किया।

    वही संत बाबा गुरमीत सिंह ने कहा की अगर किसी भी किसान को पराली की गांठे बनवानी है तो वह उनसे संपर्क भी कर सकते है। इस मौके पर एसएसपी जे.एलनचेलियन ने मीडिया से बात करते हुए बताया की मोगा पुलिस द्वारा भी किसानों की मदद की जा रही है। जिक्र योग है संत बाबा गुरमीत सिंह पिछले लम्बे समय से पराली को आग नहीं लगाते और वह उनके बेलर बनाते है। वही वह दुसरे किसानो को भी बेलर बनाने के लिए जागरूक करते है।

  • पंजाबः पतीसा फैक्ट्री से भरे 3 सैंपल फेल, कार्रवाई की तैयारी शुरू

    मोगाः पंजाब में दिवाली के त्यौहार से पहले सेहत विभाग द्वारा अलग-अलग जिलों में दबिश दी जा रही है। इसी के तहत कुछ दिन पहले सेहत विभाग की टीम ने पतीसा फैक्ट्री में रेड कर 4 सैंपल भरे थे। इसके साथ ही सेहत विभाग की टीम ने 16 क्विंटल मिठाई सीज की थी। फैक्ट्री से भरे गए सैंपलों को जांच के लिए सेहत विभाग ने लैब भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री से भरे गए 4 सैंपलों में से 3 सैंपल फेल हो गए। रिपोर्ट आने के बाद सेहत विभाग ने फैक्ट्री पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. राजेश अत्री ने बताया कि अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पातीसा फैक्ट्री में मिलावटी मिल्क केक और बर्फी भारी मात्रा में तैयार की जा रही है। जिसके बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ पातीसा फैक्ट्री में छापेमारी की गई थी। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री में 16 क्विंटल मिल्क केक और बर्फी को शक के आधार पर सीज कर दिया था। जिसके 4 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट सिविल सर्जन मोगा के दफ्तर में प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के आधार पर मिल्क केक और बर्फी के 3 सैंपल सस्पेक्टिड मिले हैं। सेहत विभाग ने पतीसा फैक्ट्री पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः स्कूल में मीटिंग के दौरान टीचर के साथ मारपीट, 3 पर मामला दर्ज

    मोगाः खुखराना गांव में सरकारी स्कूल टीचर से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, सरकारी स्कूल में शिक्षक और ग्राम पंचायत बिल के तहत स्कूल में मीटिंग कर रहे थे। इसी बीच तीन लोग मारपीट करने लगे। थाना सदर के जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुरिंदर सिंहगांव खोखर जिला मुक्तसर का रहने वाला है।

    वह गांव खुखराना जिला मोगा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है और स्कूल के बिलों को लेकर गांव की पंचायत के साथ बैठक कर रहा था। अंग्रेज सिंह, कुलदीप सिंह और अमन गांव खुखरना के रहने वाले हैं। सुरिंदर सिंह के साथ मारपीट करने लगे। जिनका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके चलते तीनों लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में दखलअंदाजी का मामला दर्ज किया गया था। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाब : प्रशासन ने पराली को आग लगाने के आरोप में नंबरदार को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    मोगा : धान की पराली को आग लगाने के मामले बढ़ते ही जा रहे है। वही प्रशासन की और से जहां पराली को आग लगाने वाले किसानों पर करवाई भी की जा रही। वही ताजा मामला आया है जिले के कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव फतेहगढ़ कोरो टाना का। जहा गांव के ही नंबरदार जगसीर सिंह द्वारा अपने खेतों में पराली को आग लगाई गई थी।

    जिसके बारे में धर्मकोट की एसडीएम चारू मीता ने इसकी रिपोर्ट बना कर डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह को दी। उन्होंने कार्रवाई करते हुए गांव के नंबरदार जगसीर सिंह को नम्बरदारी से सस्पेंड कर दिया है और आगे की कारवाई की जा रही है। इस मौके एसडीएम चारू मीता ने मीडिया द्वारा सभी किसानों से अपील की कि वह पराली को आग न लगाए।

  • पंजाब : पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने वाला किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने लारेस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जे एलन चेलियन की और से जानकारी दी गई परवाना नगर के रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी वरिंदर कुमार खेड़ा पुत्र संत लाल से लारेंस बिश्नोई का नाम लेकर 4 लाख की फिरौती की मांग की। पुलिस की ओर से कारवाई करते हुए परवाना नगर के ही हरिंदर सहगल उर्फ हनी पुत्र विनोद सहगल को गिरफ्तार कर लिया।

    थाना सिटी साउथ में धमकी देने ओर फिरौती मांगने का मामला दर्ज कर लिया। उन्होने कहा के हरिंदर सहगल नशा करने का आदि था और उसको पता था कि वरिंदर कुमार बैंक से रिटायर हुआ है और उसके पास पैसे है। जिस के चलते जल्दी अमीर होने ओर नशे की पूर्ति के लिए उसने फिरौती की मांग की।

  • पंजाब : 4 पिस्टल और जिंदा रौंद सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अवैध हथियार सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कस्बा बाघापुराना में चन्नू वाला रोड पर गउशाला के पास 2 व्यक्ति खड़े है। जिनके पास नाजायज असला हो सकता है और वह बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस पार्टी द्वारा रेड कर दोनों व्यक्तियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान हरनेक सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह और लखवंत सिंह पुत्र हरपाल दोनों निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।

    जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 1 देसी कटा 315 बोर समेत दो जिंदा रौंद और 3 पिस्टल 32 बोर 3 मैगजीन और 6 जिंदा रौंद बरामद हुए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी। आरोपी लखवंत सिंह सिंह पर अलग अलग थानों में 10 से ज्यादा मुकद्दमें दर्ज है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह मशहूर फैक्टरी में सेहत विभाग की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगा : त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। वहीं त्यौहारी सीजन की शुरुआत को लेकर सेहत विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसी के तहत सेहत विभाग की टीम में आज सुबह-सुबह एक फैक्ट्री में दबिश दी है। मिली जानकारी ते मुताबिक सीएमओ डाक्टर राजेश आत्रि ने सेहत विभाग और फूड विभाग की टीम को साथ लेकर पतीसा बनाने वाली फेक्ट्री में की छापेमारी की। इस दौरान डा. राजेश आत्री ने बताया कि कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पतीसा फैक्ट्री में बाहरी फैक्ट्री से काफी बड़ी मात्रा में बनी हुई मिठाइयां आई हुई है। जिसको देखते हुए पंजाब सरकार के आदेशों के तहत सुबह बेदी नगर स्थित फैक्ट्री में रेड की गई।

    इस दौरान सेहत विभाग की टीम ने 130 से लेकर 150 के रेट से खरीदा हुआ बाहरी फैक्ट्री का बना हुआ लगभग 1392 किलो और खोया व बर्फी 255 किलो बरामद किया है। सेहत विभाग की टीम ने शक के आधार पर इनको सीज कर 4 सेंपलिंग लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।