Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, 3 पेट्रोल बम के साथ 4 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, 3 पेट्रोल बम के साथ 4 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    मोगाः दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसी के साथ पुलिस प्रशासन भी अब पूरी तरह सख्त हो गया है। पूरे पंजाब की पुलिस टीम व अन्य बड़े अधिकारी मुस्तैदी से काम करते हुए जहां, पब्लिक प्लेस पर चेकिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर भी संदिग्धों की तलाशी ले रही है।

    इसी मुस्तैदी के चलते मोगा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मोगा के कस्बा बाघापुराना पुलिस ने 3 पेट्रोल बम के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी फरीदकोट के रहने वाले हैं। वह किस वारदात को अंजाम देने जा रहे थे और उनकी क्या साजिश थी इस बात की जांच पुलिस टीम कर रही है।

  • Punjab के Jaskaran Singh ने सऊदी अरब में चमकाया देश का नाम, बनाया World Record, देखें वीडियो

    Punjab के Jaskaran Singh ने सऊदी अरब में चमकाया देश का नाम, बनाया World Record, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सैदोके के युवा खिलाड़ी जसकरण सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित POWER SLAP GAME में शानदार प्रदर्शन कर देश और पंजाब का नाम रोशन किया है। जसकरण की इस उपलब्धि से गांव सैदोके में खुशी की लहर दौड़ गई। जब जसकरण सिंह अपने गांव लौटे, तो गांववासियों ने उनका हार पहनाकर, मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में गांव की पंचायत, स्थानीय विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर (हलका निहाल सिंह वाला), SHO पूरन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

    विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर ने जसकरण सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों पर पंजाब को गर्व है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा लहराते हैं। उन्होंने घोषणा की कि गांव सैदोके में खेल ग्राउंड के विकास के लिए 59 लाख रुपये की ग्रांट जारी की जाएगी, ताकि गांव के युवा खेलों की ओर और अधिक प्रेरित हों। जसकरण सिंह सैदोके एक बेहतरीन बॉक्सर भी हैं और अब तक 13 देशों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से गांव और जिले का नाम ऊंचा किया है।

    कार्यक्रम में जसकरण के करीबी दोस्त दिलबाग सिंह ने स्वागत समारोह के विशेष प्रबंध किए। कार्यक्रम के अंत में जसकरण सिंह और उनके परिवार ने गांववासियों, पंचायत और प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगा। गांव सैदोके में जसकरण की इस उपलब्धि को लेकर माहौल उत्सव जैसा रहा, और हर किसी के चेहरे पर गर्व और खुशी झलक रही थी।

    SHO पूरन सिंह ने इस दौरान जसकरण को बधाई देते हुए कहा कि हमारे नौजवान ने पंजाब नहीं, फिरोजपुर नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम वर्ल्ड लेवल पर रोशन किया है। उन्होंने विधायक बिलासपुर द्वारा गांव में स्टेडियम के लिए दी गई ग्रांट का भी धन्यावाद किया। साथ ही उन्होंने मेहनत करने वालों की हमेशा मदद करने का आह्वान किया।

  • Punjab News: बदलते मौसम के चलते अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टरों ने दी ये सलाह, देखें वीडियो

    Punjab News: बदलते मौसम के चलते अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टरों ने दी ये सलाह, देखें वीडियो

    मोगाः आजकल जहां एक ओर पारली का धुंआ जायदा होता है, वहीं मौसम की तब्दीली भी हो रही है। सुबह और शाम के समय थोड़ा सर्दी का रुख हो जाता है और दोपहर के समय पूरी धूप होती है। मौसम की इसी तब्दीली के कारण लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं और सरकारी हस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। अस्पतालों में जायदातर सांस, खांसी, गला खराब, जुकाम के मरीज हैं। डाक्टरों ने इन दिनों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परहेज रखने की सलाह दी है।

    एमडी मेडिसन डा. गुर्जन कौर ने बताया कि बदलते मौसम के चलते खांसी जुकाम के साथ-साथ डेंगू के केस भी आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को इनसे बचने के लिए ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को बीमार व्यक्ति से दूर रखें और बीमार व्यक्ति भी मास्क पहनकर ही बाहर निकले और इसी के साथ गर्म पानी का ही सेवन करना चाहिए। सर्दी के मौसम में फेफड़े थोड़े ज्यादा सेंसटिव होते हैं, इसलिए इनका ज्यादा ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

    मरीजों ने कहा कि मौसम के चलते अस्पताल में कई लोग इलाज के लिए आ रहे हैं जिससे अस्पतालों में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि कहीं न कहीं डॉक्टरों की कमी के चलते इलाज में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन दवाइयां उन्हें अच्छी मिल रही है और सारी दवाइयां और टैस्ट भी फ्री हो रहे हैं जिससे लोगों के ऊपर ज्यादा खर्च का बोझ नहीं बढ़ रहा है और लोग इस ओर राहत महसूस कर रहे हैं।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    मोगाः दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास हुए धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए है। इसी घटना को लेकर पंजाब-हरियाणा सहित अन्य राज्यों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी को लेकर मोगा के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। दरअसल, एसएसपी अजय गांधी द्वारा तुरंत प्रभाव से जिले में चारो और नाकेबंदी करवा दी गई है। जिले के अंदर आने जाने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है।

    आज तीसरे दिन भी बस स्टैंड ओर पब्लिक प्लेस, पार्किंग आदि पर पुलिस ने गहनता जांच की जा की जा रही है। वहीं बस स्टैंड पर जहां यात्रियों की चेकिंग की जा रही है, वहीं बसों के अंदर बैठे यात्रियों के सामान की भी तालाशी ली जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीएच संदीप सिंह मंड ने लोगों को खास हिदायत देते हुए कहा कि जो लोग अपना मकान किराए पर दे रहे है, वह किराए पर रहने वाले लोगों की सूचना पुलिस को तुरंत दें।

  • Punjab News: दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के मद्देनजर जिले भर में सुरक्षा चाक-चौबंद, देखें वीडियो

    Punjab News: दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के मद्देनजर जिले भर में सुरक्षा चाक-चौबंद, देखें वीडियो

    मोगा। राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में जहां अब तक 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए हैं। इसी बीच सुरक्षा के मद्देनजर देखते हुए पंजाब हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, अगर जिले की बात की जाए तो मोगा के एसएसपी अजय गांधी द्वारा तुरंत प्रभाव से जिले में चारों ओर नाकेबंदी करवा दी गई है और जिले के अंदर आने जाने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है।

    वहीं आज दूसरे दिन भी मोगा के रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और पब्लिक प्लेस पर पुलिस ने गहनता से जांच की जा रही। साथ ही ट्रेनों के अंदर जाकर यात्रियों के बैग को भी देखा जा रहा है और शकी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी डी सुख अमृत सिंह और डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए की टीम ने बाइक सवार 2 आरोपियों से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    दोनों आरोपियों की पहचान योधा सिंह पुत्र देशा सिंह और कोमल सिंह पुत्र अंगरेज सिंह निवासी गांव अलगो खुर्द जिला तरनतारन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एसआई जसबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मोगा-कोटकपूरा बाईपास पुल के नीचे मौजूद थी। इसी दौरान मुख़बिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी हेरोइन बेचने के धंधे में लिप्त हैं और इस समय मोगा-जालंधर रोड स्थित दिल्ली कॉलोनी के पास ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे हैं।

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए स्थान पर रेड की और दोनों आरोपियों को हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल(PB-46-AM-4143) सहित काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी योधा सिंह के पास से एक वज़नदार मोमी लिफाफे में 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल कर उनसे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक से जुड़ी जानकारी खंगाली जाएगी।

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित महिला काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित महिला काबू, देखें वीडियो

    मोगा। जिले भर में एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर चलाये गए अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना सिटी साउथ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला को काबू किया है जिसकी पहचान रेखा पत्नी जगसीर सिंह उर्फ सीरा निवासी धल्लेके रोड जनेर के रूप में हुई है।

    ये कार्रवाई एसएसपी अजय गांधी, (एसपीआई) बालकृष्ण सिंगला और डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह की देखरेख में थाना प्रभारी भलविंदर सिंह अपने टीम के साथ मिलकर की है।

    पुलिस टीम ने मामले संबंधी बताया कि गश्त के दौरान शेखांवाला चौक मोगा में मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला हेरोइन बेचने के इरादे से चुंगी नंबर 3 के पास ग्राहकों का इंतजार कर रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी रेखा को 500 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

    इस संबंध में मुकदमा नंबर 307, NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत थाना सिटी साउथ मोगा में दर्ज किया है। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क पता लगाया जा सके।

  • Punjab News: भारी फोर्स के साथ इस इलाके में पहुंचे ADGP, 2 काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी फोर्स के साथ इस इलाके में पहुंचे ADGP, 2 काबू, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार की और से पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं कॉसो ऑपरेशन को लेकर आज पंजाब के एडीजीपी शिव कुमार और मोगा एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में पुलिस द्वारा परवाना नगर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एसपी और डीएसपी सहित 100 पुलिस कर्मियों द्वारा इलाके में संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई।

    वहीं पुलिस ने एक घर से 2 युवकों को भी जांच के लिए हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले गई। मामले की जानकारी एडीजीपी शिव कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से लगातार कास्को ऑपरेशन चलाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के रिजल्ट भी सामने आ रहे हैं।

    वहीं आज भी परवाना नगर में संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई। पुलिस ने दो युवकों को जांच के लिए हिरासत में भी लिया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह इलाके के अन्य युवकों पर पुलिस को शक लगता है कि वह उन्हें जांच के लिए थाने बुला सकती है। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि तस्कर यह काम छोड़ दें। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से नौजवानों का नशा भी छुड़वाया जा रहा है ताकि वह अपनी नई जिंदगी शुरू कर सके।

  • Jalandhar के नौजवान का सरकारी अस्पताल के बाथरूम में मिला शव, देखें वीडियो

    Jalandhar के नौजवान का सरकारी अस्पताल के बाथरूम में मिला शव, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के सरकारी अस्पताल के अर्थों वार्ड के बाथरूम से नौजवान का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों में दहशत का माहौल पाया गया। दरअसल, नौजवान की लाश मिलने से मरीजों के परिजन डर रहे है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल का मरीज बाथरूम में गया तो पता चला कि बाथरूम में एक नौजवान बेसुध हालत में पड़ा है। जिसके बाद उसने वहां के वार्ड इंचार्ज को मामले की जानकारी दी। अस्पताल के स्टाफ ने उक्त नौजवान को बाथरूम से उसे उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद डॉक्टरों ने घटना को लेकर संबंधित पुलिस थाने में फोन करके सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक शरीर को मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक की तालाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड पुलिस को बरामद हुआ। आधार कार्ड को देख कर पता चला कि उसका नाम श्री चंद है और उस पर मोगा का पता लिखा हुआ है परन्तु उसके घर वाले जालंधर के रहने वाले है। जिसके बाद पुलिस ने जालंधर परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि जालंधर का ये नौजवान है और उसका आधार कार्ड मोगा का बना हुआ है। सरकारी अस्पताल में वह क्यों आया और उसकी मौत अस्पताल में कैसे हुई इन सभी का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी हरिजंदर सिंह ने कहा कि परिजनों के आने के बाद ही घटना के बारे में पता चल पाएगा।
  • Punjab News: पार्षद सहित साथी पर हुआ जानलेवा हमला देखें वीडियो

    Punjab News: पार्षद सहित साथी पर हुआ जानलेवा हमला देखें वीडियो

    मोगाः जिले के स्थानीय कस्बा बधनी कलां के पार्षद पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 4 से वर्तमान पार्षद मेजर सिंह पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना मुखी एसएचओ राज सिंह ने बताया कि मेजर सिंह का पुत्र बहादुर सिंह वासी बधनी कलां की अनाज मंडी में आढ़त की एक दुकान पर मुनिमी और चौधरी का काम करता है।

    देर रात अनाज मंडी में यह धान से भरी बैगों की राखी करने के लिए बैग पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान लगभग साढ़े 10 बजे 2 गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोटें लगी है। वहीं पीड़ित की आवाज सुनकर उसे बचाने के लिए उसका साथी हरदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह आया, तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर भी हमला करके उसको भी गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया।

    दोनों व्यक्तियों की गंभीर चोटों के कारण इन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सभी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी की फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर बारिकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले से संबंधित व्यक्तियों को पकड़ लिया जाएगा।