Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: युवती से पर्स छीनकर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़ा, की छितर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: युवती से पर्स छीनकर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़ा, की छितर परेड, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में चोरी और लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शरारती तत्वों को पुलिस का डर जैसे खत्म ही हो गया है। लुटेरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम देते नजर आते हैं। इन लुटेरों पर नकेल कसने के लिए अब लोग खुद आगे आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के धर्मकोट बस अड्डे से बताया जा रहा है। जहां, 2 बदमाश 2 युवतियों जिनमे एक नाबालिक लड़की थी से पर्स छीनकर फरार हो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पकड़कर उनको पुलिस के हवाले किया।

    जानकारी मुताबिक, धर्मकोट बस स्टैंड के पास से 2 युवतियां किसी काम से जा रही थी। इनमें से एक युवती जो करीब 16-17 साल की है ने हाथ में पर्स पकड़ा हुआ था। जैसे ही वह पैदल जा रहे थे कि पीछे से 2 नकाबपोश युवक आए और उन्होंने उनका पर्स छीन लिया और भागने लगे। इसी दौरान लोगों ने उनको दर दबोचा। बाद में कई लोगों ने उनकी छितर परेड भी की जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर उन्हें पुलिस के हवाले करवाया।

    थाना प्रमुख धर्मकोट, जतिंदर सिंह ने बताया कि लूट का प्रयास कर रहे 2 लुटेरों को काबू किया गया है। उन्होंने 2 युवतियों से पर्स छीना था।उन्होंने कहा कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

  • Punjab News: अकाली दल वारिस संगठन ने 7 मेंबरी कमेटी का किया गठन, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल वारिस संगठन ने 7 मेंबरी कमेटी का किया गठन, देखें वीडियो

    मोगाः पंथ और पंजाब को आ रही मुश्किलों का हल करने के लिए माघी वाले दिन श्री मुक्तसर साहिब की धरती से शुरू हुई अकाली दल वारिस पंजाब पार्टी के प्रधान अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा अब हर जिले में जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए नुक्कड़ मीटिंग कर रहे हैं, ताकि पार्टी को आ रही मुश्किलों का हल निकाला जा सके। इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया जा रहा है।

    वहीं आज मोगा में सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह की अगुवाई में मीटिंग की गई जिसमें मोगा जिले की इकाई के मेंबर पहुंचे। मीटिंग में 7 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का बोल-बाला हो रहा है और लोगों की मांग थी कि पंजाब में क्षेत्रीय पार्टी का गठन किया जाए जिसको लेकर गुरु महाराज की कृपा से यह गठन कर दिया गया है। वही आज जिला मोगा के अलग-अलग कनवीनर ब्लाक और अन्य लोगों का चुनाव किया गया है ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके।

  • Punjab News: हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए धर्मकोट के डीएसपी रमन सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 140 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। डीएसपी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ के बाद 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपियों की पहचान हंस राज पुत्र गजान सिंह निवासी जिला बरनाला के रूप में हुई है। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह प्रीतम दास को नशा सप्लाई करने के लिए आया था। जिसके बाद उनकी टीम ने प्रीतम दास पुत्र नरेश कुमार निवासी मोगा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके दोनों का पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपियों से पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे हो सके।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय बच्चे को किया घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय बच्चे को किया घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में आवारा कुत्तों का कहर लगातार जारी है। वहीं गांव लंडेके में गली में खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सरकारी हस्पताल के एसएमओ डॉक्टर गगनदीप ने कहा कि अस्तपताल में प्रत्येक महीने 200 से अधिक केस डॉग बाइट के आ रहे है। वहीं अब गांव लंडेके में गली में खेल रहे बच्चे के कुत्तों के काटने की घटना सामने आई है।

    इस घटना में आवारा कुत्ते ने बुरी तरह से बच्चे को नोंचा है। घटना में बच्चे के चेहरे की एक साइड से काफी गहरा कट लगा है। बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट अस्पताल में सर्जरी के लिए रैफर कर दिया है। एसएमओ ने बताया कि मोगा में पिछले एक साल से प्रत्येक माह 200 से अधिक केस डॉग बाइट के आ रहे है। हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उन्हें इंजेक्शन लगाए जा रहे है और उनका इलाज किया जा रहा है।

  • Punjab News: Bank से पैसे लेकर जा रहे दंपति से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Bank से पैसे लेकर जा रहे दंपति से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल

    मोगा: जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज दोपहर 2 बजे करीब एक बुजुर्ग दंपति बैंक से पेंशन लेकर घर वापस जा रहे थे। इस दौरान मोगा के बूगीपुरा पुल के पास से 3 मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने बुजुर्ग महिला से उनके हाथ से बैग खींचने की कोशिश की। हादसे में बुजुर्ग महिला मोटरसाइकल से नीचे गिर गई और लुटेरों ने उसके कान से एक सोने के बाली और पैसे का बैग छीन लिया और घटना स्थल से लुटेरे फरार हो गए।

    घटना में घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला के पति साधु सिंह ने बताया कि वह पत्नी ज्ञान कौर के साथ गांव धुरकोट टहलीवाला से मोगा फिरोजपुर रोड पर स्थित बैंक से पत्नी की पेंशन लेने आए थे और पैसा लेकर गांव जा रहे थे। इस दौरान बूगीपुरा पुल के पास तीन मोटरसाइकल सवारों ने पीछे से आकर उनकी पत्नी के हाथ से पैसे की बैग छीनने की कोशिश की गई। हाथ से में बाइक का बैलेंस बिगड़ने से वह दोनों बाइक से गिर गए।

    इसी का फायदा उठाते हुए लुटेरों ने पत्नी के कान से एक सोने की बाली और पैसे का बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में 40 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन और जरूरी कागजाद थे। हादसे में घायल पत्नी को 108 एंबुलेंस की मदद से श अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के अभियान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। ज्ञान कौर मोगा सरकारी अस्पताल में ड्यूटी करती थी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। महिला की हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया गया, लेकिन परिवार वाले महिला को किसी प्राइवेट हस्पताल में ले जाने की बात कर रहे थे।

     

  • Punjab News: सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 20 दिन पहले हुई थी शादी

    Punjab News: सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 20 दिन पहले हुई थी शादी

    मोगाः जिले में सड़क हादसे में नवविवाहित नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव लंगेआना पुराना के पास बाइक पर लौट रहे 2 नौजवानों की बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में घायल दोनों नौजवानों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    जहां नवविवाहित नौजवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय चरणजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे नौजवान मनदीप का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल व्यक्ति ने बताया कि अंधेरा होने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं मृतक चरणजीत की शादी महज 20 दिन पहले हुई थी।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना बाघा पुराना के एसआई कमलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस को मृतक के भाई सतनाम सिंह ने बताया कि चरणजीत अपने दोस्त के साथ समालसर से किसी काम से वापस लौट रहा था। अंधेरे में उनकी बाइक पुलिया से टकरा गई, जिससे चरणजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सतनाम सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News : कार और बाइक मेें हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : कार और बाइक मेें हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगा : कार और बाइक की टक्कर होने की खबर सामने आई है। हादसा मोगा से बरनाला रोड पर गांव धुंडकोट टहली वाले के पास हुआ। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रणजीत सिंह(60) निवासी गांव तख्तपूरा और घायल की पहचान विकास यादव  के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे सरपंच मृतक के परिवारिक मेंबरों ने जानकारी देते हुए बताया कि रणजीत सिंह अपने साथी विकास यादव के साथ दवाई लेने मोगा आ रहे थे कि रास्ते में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि रणजीत सिंह की मौत हो गई और विकास यादव जो कि बाइक के पीछे बैठा था वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक के परिवारिक मेंबरों ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पीछे से आ रही कार ने आगे जा रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे मेें रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक के पीछे बैठा विकास गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    जिसको इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कर दिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर मोर्चरी मेें रखवा दिया है। डाक्टर हरप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बतााय कि बरनाला रोड गांव धुंडकोट टहली वाले के पास आगे जा रहे बाइक को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रणजीत निवासी गांव तख्तपूरा के तौर पर हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी मेें रखवा दिया है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    मोगा– जिले में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह(42)गांव कपूरे के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक गुरदीप सिंह के शव के पास उसका मोटरसाइकिल खड़ा मिला।

    जांच अधिकारी रमनदीप सिहं ने जानकारी देते हुए बताया कि शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे शव की पहचान परिवारिक सदस्यों ने की है। मौत के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्मार्टम के लिए सिविल हस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र से वापिस आए युवक की मौत, देखे वीडियो

    Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र से वापिस आए युवक की मौत, देखे वीडियो

    मोगा: जिले के गांव रौली के संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह वासी गांव कपूरे वाला के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    इस मामले मे डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने बताया कि मृतक गुरदीप सिंह नशे का आदि था । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही मृतक की मां और भाई ने कहा कि मृतक तीन दिन पहले ही नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आया था। वह कल शाम घर से बाहर दवाई लेने गया था और वापिस नहीं आया। जिसके बाद उन्हें सुबह पता चला कि गुरजीत की मौत हो गई है।

  • Punjab News: नशीली गोलियों और कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशीली गोलियों और कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर 3 नंबर चुंगी से पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से 1950 नशीली गोलियां और 700 प्रेगा कैप्सूल बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लावदीप सिंह ने बताया कि सिटी साउथ पुलिस को गुप्त सूचना के आधारी पर 3 नंबर चुंगी से राजिंदरपाल नाम के एक व्यक्ति को 1950 नशीली गोली और 700 प्रेगा कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है।

    पूछताछ में पता चला है कि राजिंदरपाल मोगा के गीता कॉलोनी के रहने वाला है और वह जसपाल को गोलियां व कैप्सूल बेचने के लिए जा रहा था। राजिंदरपाल को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ सिटी साउथ थाने में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज किया गया। आज आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किए जाएगा ताकि पूछताछ में आरोपी से बड़े खुलासे हो सके।