Category: Punjab>Moga
-

Punjab News: नशे की ओवरडोज से सड़क के बीचो-बीच मिली युवती, देखें वीडियो
मोगाः नशे की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार विभिन्न तरह के अभियान चलाती रहती है। वहीं सरकार द्वारा कई जिलों में नशा खत्म होने के बड़े-बड़े दावे भी किए जाते हैं। वहीं इन दावों की पोल तब खुलती हुई नजर आई जब नशे में धुत एक युवती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। यह मामला मोगा के कस्बा कोईसे-खां का बताया जा रहा है।
जानकारी मुताबिक, मोगा के कस्बा कोईसे-खां में सड़क के बीचो बीच एक युवती नशे में धुत बैठी हुई दिखाई दी। जब लोगों ने उसे देखा तो वह बोलने की हालत में भी नहीं थी। लोगों ने उससे पूछताछ की तो युवती ने बताया कि उसने प्रेगाबलिन के कैप्सूल खाए हुए हैं तथा यह कैप्सूल उसने पास ही के मेडिकल स्टोर से लिए हैं। इसके बाद लोगों ने युवती को खाना खिलाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिससे प्रशासन पर नशों को रोकने लगाने वाले प्रयास नाकाम साबित होते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी देते नशा विरोधी मुहिम के अध्यक्ष सुखदीप भाम ने बताया कि 18 साल की युवती की मोगा के कस्बा कोटईसे-खां में प्रेगाबलीन कैप्सूल खाकर ओवरडोज होने के कारण तबीयत खराब हो गई थी जिसका हमारे द्वारा इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वीडियो प्रशासन तक पहुंचना चाहिए ताकि प्रशासन की आंखें खुल सके और वह नशे पर लगाम लगा सके।
-

Punjab News: इस जिले में एससी समुदाय ने किया प्रदर्शन, पूर्ण रूप से बंद रही दुकानें, देखें वीडियो
मोगाः अमृतसर में 26 जनवरी को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना के विरोध में आज कई जिलों में एससी समाज द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस कड़ी के तहत आज मोगा मे एससी समाज की ओर से शहर में रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान पूर्ण रूप से दुकानें बंद देखने को मिली। दलित समुदाय ने मोगा में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। समुदाय के लोग बाजार में जाकर दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील कर रहे हैं।
प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बाजार क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। यूनियन के नेता सुखपाल ने बताया कि अमृतसर में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शरारती तत्वों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों की गहन जांच और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग प्रमुख है।
-

Punjab News: दिन दहाड़े हादसा ग्रस्त गाड़ी छोड़कर नई Kia Car छीनकर लुटेरे फरार
मोगाः जिले में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं शहर के कोट इसे खां से जीरा रोड पर नजदीकी गांव महल के सामने से अज्ञात लुटेरे कार छीनकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर महल गांव के सामने एक कार पीछे से आकर गेट के टावर से टकरा गई और हादसा ग्रस्त हो गई। इस दौरान उसी रोड़ पर नई किया कार में सवार व्यक्ति गुजर रहा था।
वह जैसे ही गांव की ओर मोड़ने लगा तो हादसे का शिकार हुए कार चालक लुटेरों ने उक्त कार चालक को रोक लिया। कार में सवार अज्ञात लोगों ने हथियारों के बल पर पीड़ित की किया कार छीन ली और दुर्घटनाग्रस्त कार को वहीं छोड़कर उनकी कार लेकर भाग गए। चोरी हुई कार के मालिक ने तुरंत थाना कोट इसे खां पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घटना स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त का जायजा लिया और लुटेरों को पकड़ने के लिए तालाश शुरू कर दी। लुटेरों की गाड़ी पर कोई नंबर नहीं लगा हुआ था और वह भी चोरी की गाड़ी लग रही है।
-

Punjab News: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, की प्रॉपर्टी सीज, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए अब पंजाब पुलिस जहां नशा तस्करों को पकड़ कर जेलो में बंद कर रही है, वहीं अदालत के आदेशों पर जेलो में बैठे नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को लेकर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज पुलिस ने नशा तस्कर की 52.46 लाख की प्रॉपर्टी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज किया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोगा कोटकपूरा बाईपास के पास महिला तस्कर सिमरन कौर के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज है। डीएसपी सरबजीत सिंह ने कहा कि एनडीपीसी एक्ट टीम द्वारा महिला नशा तस्कर सिमरन कौर पत्नी सतपाल सिंह की 52.46 लाख रुपए की प्रापर्टी को सीज किया है। सिमरन कौर के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज है। -

Punjab News: बाबा साहेब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की माता का बयान, देखें वीडियो
मोगाः अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को युवक द्वारा तोड़ने की कोशिश की गई। इस मामले मे लोगों ने आरोपी आकाश को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी दलित परिवार से है और मोगा का रहने वाला है। वहीं इस घटना को लेकर धर्मकोट में रहने वाले आरोपी आकाश की माता मीडिया के सामने आई। इस घटना को लेकर जहां मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है, वहीं आरोपी की माता ने कहा कि उसे बेटे द्वारा घटना के बारे में कुछ नहीं पता।
वह लोगों के घरों में काम करने के लिए गई थी। इस दौरान गांव वासियों से घटना के बारे में पता चला है। माता ने कहा कि वह 20 साल से इलाके में रह रही है। माता का कहना है कि उसके चार बच्चे है। आकाश ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और आकाश 3 साल पहले दुबई में लेबर का काम करने के लिए गया। माता ने कहा कि 24 वर्षीय आकाश की अभी शादी नहीं हुई है। उसका किसी जत्थेबंदी के साथ कोई लेना देना नहीं है। माता ने कहा कि दुबई जाने के दौरान आकाश ने केस रखे थे। आकाश को दुबई से लौटे 3 महीने हो गए और उसका घर से कोई लेना देना नहीं है।
जब से दुबई से लौटा है तभी से वह अमृतसर में कहीं किराये पर रहता है। उसके दुबई से लौटने का भी आसपास के लोगों से पता चला था। इस घटना को लेकर माता ने कहा कि उसके बेटे द्वारा की गई घटना निंदनीय है। इस घटना के बाद पुलिस भी आकाश के घर पहुंची, जहां परिजनों और इलाका निवासियों के बयान दर्ज किए गए। वहीं घटना की जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर की गई घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दुबई जाने के बाद उसने परिवार से नाता तोड़ दिया है।
3 माह पहले दुबई से लौटने के बाद पता चला कि वह अमृतसर में किराये के मकान पर रहने लग गया। उन्होंने कहा कि माता-पिता मजदूर करते है। वहीं आकाश की बहन का तालाक हो चुका है और वह बहन मस्कट नौकरी के लिए गई हुई है। जबकि 2 छोटे भाई पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने कहा कि यहां पर तो वह मोना ही था, लेकिन अब देखा कि उसने दस्तार रखी हुई है। उन्होंने कहा कि जब आकाश गांव में रहता था तो वह यहां पर लड़कियों की तरह रहता है, ऐसे में वह खुद हैरान है कि उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
-

Punjab News: हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी मे की गुंडागर्दी, देखे वीडियो
मोगा : जिले से गुंडागर्दी का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमे हमलावरों ने पुलिस के सामने युवक को जमकर पीटा। जानकारी देते हुए पीसीआर पुलिस कर्मचारी चरण सिंह ने बताया कि इस युवक को थाने ले जा रहे थे, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने मोटर साइकल पर धावा युवक को खींच लिया और मारपीट करने लगे। इस घटना मे पीसीआर मोटरसाइकल क्षतिग्रस्त हो गया
पीड़ित नौजवान ने बताया कि दो दिन पहले उसकी हमलावरों की कार से टक्कर हुई थी। जिसकी उसने माफी भी मांग ली थी। जिसके बावजूद हमलावरों ने उसके भाई पर हमला कर सिर फोड़ दिया था। जिसकी पुलिस में कंप्लेंट भी कर दी थी। आज फिर पूर्व सरपंच मीना उर्फ जगजीवन सिंह गांव कालिया वाला , पवन सरा गांव कालिया वाला, राजदीप, कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुलिस के सामने ही उसकी धुनाई कर दी।
-

Punjab News: हादसों को निमंत्रण दे रही प्रशासन की अनदेखी, देखें वीडियो
एक साल से बंद पड़ी है रोड लाइटें, खंबे गिरने की कगार पर
मोगाः जिले में प्रशासन और एनएचआई लापरवाही सामने आई है। दरअसल, जिले के साथ लगते गांव दोसांझ के पास से निकलते हाईवे पर प्रशासन की लापरवाही किसी हादसे का इंतजार कर रही है। हालांकि हाल ही में हाईवे पर कैंटर डिवाइडर पर चढ़ गया और इस हादसे में कैंटर का भारी नुकसान हो गया। इस मामले को लेकर कैंटर चालक जाहिद का कहना है कि सुबह 4 बजे सामने से लाइट आंखों मे पड़ रही थी और कुछ दिखाई नहीं दे रहा। पीड़ित के अनुसार रोड लाइटें भी नहीं जल रही थी, जिसके चलते यह हादसा हो गया।जानकारी देते हुए गांव दोसांझ के पंचायत मेंबर सुखराज सिंह मुताबिक खंबा गिरे होने के कारण पहले भी यही बड़ा हादसा हो चुका है। इस हादसे मे एक नौजवान की मौत भी हो गई थी। उन्होंने कहा कि रोड लाइटें भी बंद पड़ी है, जिसे एक साल हो गया है। गांव वासियों ने मांग कि है लाइटें चाहे न जले पर लाइटों के खंभों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। ऐसे में अब सवाल यह उठता हैकि क्या NHI या फिर मोगा जिला प्रशासन को ऐसी स्थिति की जानकारी है या नहीं या फिर कुछ बड़े हादसा होने के प्रशासन इंतजार कर रहा है। -

Punjab में पहली बार हो रहे है Soccer Game के International मुकाबले, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा नौजवानों को खेलो की ओर जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत अब पंजाबी सिंगर इस ओर भी अपना रुझान ला रहे है। जिसके चलते मशहूर पंजाबी सिंगर गगन कोकरी की अगुवाई में गांव कोकरी कलां में Soccer गेम को लेकर इंटरनेशनल 3 रोजा टूर्नामेंट शुरू करवाया जा रहा है। गायक के अनुसार गांव की नौजवान पीढ़ी नशे से दूर होकर खेलों की ओर अपना रुझान शुरू करें।
मिली जानकारी के अनुसरा इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के अलावा कई देशों की टीमे भाग लेंगी। वहीं पंजाब, हरियाणा यूपी, बंगाल सहित कई राज्यों की टीमों ने भी भाग लिया है। इस दौरान आज पहले दिन 6 टीमों ने भाग लिया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। इस मौके मोगा जिले के निहाल सिंह वाला के विधायक मंजीत सिंह, बाघापुराना के विधायक अमृत पाल सिंह सुखानंद आदि उपस्थित रहे।
-

Punjab News: Ayodhya से वापिस आई महिला से स्नैचिंग, देखे वीडियो
मोगा: जिले मे स्नैचिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला न्यू टाउन से सामने आया है। पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ अयोध्या जी से वापिस आकर घर का ताला खोल रहा था। इस दौरान एक मोटर साइकल पर सवार व्यक्ति उनकी पत्नी के पास आया और हाथ में पकड़ा पर्स छीन कर फरार हो गया।
इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि स्नैचर बिना किसी खौफ के मोहल्ले मे आया और गली के बीच मोटरसाइकिल रोक कर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। प्रदीप कुमार ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पर्स मे 18-19 हजार रुपए कैश, फोन और अन्य दस्तावेज थे। पुलिस स्नैचर की तलाश मे छानबीन कर रही है।
