Punjab News: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, की प्रॉपर्टी सीज, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए अब पंजाब पुलिस जहां नशा तस्करों को पकड़ कर जेलो में बंद कर रही है, वहीं अदालत के आदेशों पर जेलो में बैठे नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को लेकर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज पुलिस ने नशा तस्कर की 52.46 लाख की प्रॉपर्टी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज किया है।


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोगा कोटकपूरा बाईपास के पास महिला तस्कर सिमरन कौर के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज है। डीएसपी सरबजीत सिंह ने कहा कि एनडीपीसी एक्ट टीम द्वारा महिला नशा तस्कर सिमरन कौर पत्नी सतपाल सिंह की 52.46 लाख रुपए की प्रापर्टी को सीज किया है। सिमरन कौर के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *