Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन और कार सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन और कार सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और एक अर्टिगा कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और बलजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई हैं।

    उन्होंने बताया कि ये तस्कर हेरोइन बेचने का कारोबार करते थे और पुलिस ने उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लवदीप सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुुए बीते दिन कासो ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद सीआईए स्टाफ को नशे की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जोगा गांव में शमशानघाट के पास से 3 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।

    जांच में सामने आया कि आरोपी हरप्रीत सिंह किराये पर लेकर गाड़ी लेकर चलाता है और इसका मालिक सुखविंदर सिंह है। तीनों आरोपियों को किराये की गाड़ी सहित काबू किया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा जिसके बाद आरोपियों का कोर्ट से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिसके बाद आरोपियों से नशे की खेप के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं है।

  • Punjab News: Airport पर टूटा लड़की का विदेश जाने का सपना, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Airport पर टूटा लड़की का विदेश जाने का सपना, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    मोगाः विदेश जाकर चार पैसे कमाने और घर की गरीबी दूर करने के चक्कर में मोगा जिले के गांव तखानवध की एक लड़की को विदेश जाने से पहले ही मुंबई पुलिस की जेल की हवा खानी पड़ी। वहीं 7 दिन जेल में बिताने के बाद मोगा जिले के गांव डाला का समाजसेवी बसंत सिंह लड़की की जमानत भरकर उसको बीती शाम मोगा वापिस लाया और लड़की को परिवार के हवाले किया।

    जानकारी मुताबिक, मोगा जिले के गांव तखानवध की एक लड़की विदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए जाना चाहती थी। इस पर उसने अपनी जान पहचान की राज कौर के साथ इस बारे में बात की तो राज कौर ने लड़की को बाघापुराना के एक एजेंट तरसेम सिंह से मिलवा दिया जिसने लड़की के पासपोर्ट पर वीजा लगवाने के 50 हजार नकद और 30 हजार रुपए गूगल पे ले लिए और लड़की का फर्जी वीजा लगवा दिया। लड़की को पहले डोमेस्टिक फ्लाइट द्वारा दिल्ली से मुंबई भेज दिया और जब लड़की मुंबई से कतर की फ्लाइट पर चढ़ने लगी तो वीजा सही न होने के कारण मुंबई पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

    घटना के कुछ दिन बाद लड़की के परिवार वालों को जब सूचना मिली कि उनकी लड़की मुंबई जेल में है तो उन्होंने डाला के रहने वाले बसंत सिंह से बात की। समाजसेवी बसंत सिंह मुम्बई से लड़की को जमानत पर छुड़ाकर लाया और लड़की को माता-पिता के हवाले किया। वहीं बसंत सिंह ने कहा कि लड़की के परिवार वाले उनके साथ गए और 30 हजार रुपए जमानत भर के लड़की को जमानत पर लाएं हैं।

    परिवार वाले इस घटना के बाद से सदमे में हैं। उन्होंने इंसाफ की मांग की है और बसंत सिंह का धन्यवाद भी किया हैं। इस मौके पर गांव के सरपंच और समाजसेवियों ने भी इंसाफ की मांग की है कि गरीब परिवार को इंसाफ मिले।

  • Punjab News: गौ से भरा ट्रक हिंदू नेताओं ने किया काबू, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: गौ से भरा ट्रक हिंदू नेताओं ने किया काबू, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में गौ तस्करी के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे है। वहीं आज हिंदू नेताओं गौं तस्करी के मामले में ट्रक काबू किया है। जिसके बाद गौं सुरक्षा सेवा दल ने पुलिस के साथ ट्रक से 11 बैल और 2 गायों को बरामद किया। बताया जा रहा है कि इन पशुओं को जम्मू के बूचड़खाने में भेजा जा रहा था।


    गौं सुरक्षा सेवा दल के पंजाब अध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार, उन्हें गांव ढहपी से एक ट्रक के निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने मोगा पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सदर के पास से ट्रक को पकड़ लिया, हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

    सेंटर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि बरामद किए गए सभी पशुओं को मोगा की गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है, जहां गौ सेवकों को इनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच अधिकारी वीर सिंह के अनुसार, ट्रक कोटकपूरा की तरफ से मोगा की ओर आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: संदिग्ध इलाकों में पुलिस ने चलाया CASO Operation, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध इलाकों में पुलिस ने चलाया CASO Operation, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से कासो आपरेशन चलाए जा रहे है। मोग में नशा तस्करों पर धरपकड़ के लिए पुलिस ने आपरेशन चलाया। जिले में अलग-अलग जगहों पर छापामारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध इलाकों में जाकर घरों की चैकिंग की।

    आपरेशन के दौरान 100 के करीब पुलिस मुलाजिम शामिल हुए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और एक को जांच के लिए बुलाया है। कासो आपरेशन के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, जल्द ही पुलिस मामले में खुलासा कर सकती है।

  • Punjab News: कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला, देखें वीडियो

    Punjab News: कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में सुनसान जगह पर बने कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मिली। जानकारी के अनुसार घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और समाज सेवी संस्था की मदद से उक्त घटना स्थल से महिला को निकाला। बताया जा रहा है कि महिला की हालत इतनी बहुत बुरी थी कि देखकर ऐसे लग रहा था महिला के साथ कोई गलत काम हुआ है। वहीं महिला को देखकर अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि महिला को कोई नशा किया हो। समाज सेवा संस्था के मेंबरों ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी के साथ मिल कर महिला को मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया था।

    जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए सुनसान जगह पर बने कमरों को जाकर देखा कि यहां पर कोई गलत काम तो नहीं हो रहा। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। दूसरी ओर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि एक सुनसान जगह पर बने कमरे में संदिग्ध हालातों में एक महिला पड़ी हुई है और वहां पर लड़के भी आ जा रहे है। मेयर ने कहाकि हमने यहां पर पहुंच कर महिला की हालत देखी और उसको सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया। मेयर ने कहा कि महिला के परिवार वालों के बारे में अभी कुछ नहीं पता चला।

    सिटी डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि 18 और19 की रात को महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी, जिसकी तबियत ठीक नहीं थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डीएसपी ने कहा कि घटना स्थल पर बने कमरों की तालाशी ली जा रही है। वहीं कमरों के मालिकों को भी हिदायत दी जा रही है कि वह बंद कमरों को ताले आदि लगा कर रखे ताकि कोई गलत आदमी किसी गलत काम के लिए कमरों का उनका उपयोग न करें। दूसरी ओर महिला के ठीक होने पर उसके बयान लिए जाएंगे और उसके बयानों के आधार पर अगली कारवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Deep Medical Store पर पुलिस और ड्रग विभाग की रेड, किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: Deep Medical Store पर पुलिस और ड्रग विभाग की रेड, किया सील, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस और ड्रग विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर पर रेड की गई। इस दौरान कोट इसे खां में स्थित जीरा रोड स्थित दीप मेडिकल स्टोर पर संयुक्त छापेमारी में प्रतिबंधित दवाइयां और 300 प्रेगा कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इस दौरान पुलिस थाना कोट इसे खां की प्रभारी सुनीता रानी व ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप संधू, ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता टीमों के साथ मौजूद थे।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुनीता शर्मा के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता और एएसआई चरणजीत सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दुकान से बिना बिल की प्रतिबंधित दवाइयां मिली। मौके से दो आरोपी शरणजीत सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

    प्रतिबंधित दवाओं से संबंधित मामले की जांच ड्रग इंस्पेक्टर रवि गुप्ता कर रहे हैं, जबकि प्रेगा कैप्सूल के मामले में पुलिस ने अलग से केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर को तुरंत सील कर दिया गया। यह कार्रवाई पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

  • Punjab News: हथियार सहित नामी आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियार सहित नामी आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने नामी आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने राजविंदर सिंह को गांव नूरपुर हकीमा से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल 32 बोर, एक मैगजीन और 5 कारतूस बरामद किए है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट रमन दीप सिंह ने बताया कि मोगा के एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर जिले को क्राइम मुक्त ओर नशा मुक्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज कस्बा के अधीन आते गांव नूरपुर हकीमा में तलाशी के दौरान राजविंदर सिंह नामी आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर हासिल करने की कोशिश की जाएगी। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एसएसपी अजय गांधी के आदेशों पर जिले को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते जिले में नाकेबंदी कर हर आने जाने वाले की गंभीरता से चेकिंग की जा रही है। जिसको लेकर कोट इसे खां मक्खु रोड पर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी।

    इस दौरान पुलिस पार्टी को एक्टिवा पर आ रहे दो युवकों पर शक हुआ तो एक्टिवा रोककर दोनों की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मोहित कुमार और लवप्रीत सिंह निवासी गांव रामूवाला के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि यह लोग कहां से नशा लेकर आते थे और किसे नशे की सप्लाई करते है।

  • Punjab News: बहन को छेड़ने से रोका तो बदमाशों ने रजिंश के चलते किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बहन को छेड़ने से रोका तो बदमाशों ने रजिंश के चलते किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव अकालिया वाला में बहन को कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद भाईयों ने उक्त बदमाशों को रोका तो उनके साथ बदमाशों में विवाद हो गया था। पीड़ित का कहना हैकि इस मामले की रंजिश रखते हुए बदमाशों ने आज दोनों युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह और इंदर पाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव राउवाल के रूप में हुई है। घायल दोनों युवक चचेरे भाई है, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जहां दोनों की हालत काफी नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल युवक की माता ने बताया कि दोनों लड़के राज मिस्त्री का काम करते है और गांव राउवाल के रहने वाले है। आज वह दिहाड़ी करने के लिए थाना फतेहगढ़ के अधीन पड़ते गांव अकालीया वाला में काम करने गए थे। जहां पर कुछ लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    माता ने कहा कि आरोपियो ने कुछ दिन पहले उसके जेठ की लड़की के साथ छेड़ छाड़ की थी और मेरे बेटे ओर मेरे जेठ के बेटे ने उनको रोका था और कुछ कहासुनी भी हो गई थी। महिला ने कहा कि इस घटना को लेकर राजीनामा भी हो गया लेकिन उनके क्या पता था कि दूसरे पक्ष ने रंजिश रखी हुई थी। जिसके चलते आरोपी मेरे बैठे को उठाकर ले गए और उस पर हमला करने के बाद घायल कर दिया। इस दौरान घायल अवस्था में दूसरे गांव में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना परिवार ने पुलिस को दे दी है।

    परिवार ने पुलिस ने से इंसाफ की गुहार लगाई है। दूसरी ओर सरकारी अस्पताल की ड्यूटी पर तैनात डाक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि अस्पताल में 2 घायल सुखविंदर पाल ओर इंदर सिंह को एम्बुलेंस 108 लेकर आई है। दोनों की हालत काफी गंभीर थी। दोनों को प्राथमिक उपचार देकर फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

  • Punjab News: सरकारी टीचर पर लगे 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी टीचर पर लगे 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में सरकारी स्कूल के अध्यापक पर 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। टीचर की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू सिंह सरकारी स्कूल की छात्रा के साथ अध्यापक छेड़छाड़ करता था। जिसको लेकर लड़की के परिवार वालो ने प्रिंसिपल से शिकायत भी की थी, लेकिन परिवार को इंसाफ नहीं मिला। इस दौरान पीड़ित परिवार ने बाल भलाई अधिकारियों को शिकायत दी।

    जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की मोगा के सरकारी स्कूल की छात्रा है और वह इस स्कूल की अब 7वीं कक्षा की स्टूडेंट है और अक्टूबर 2023 में जब पीड़ित लड़की छठी क्लास में पढ़ती थी ओर उसकी क्लास का अध्यापक सोनू सिंह लड़की के साथ गलत हरकत करता था जिसको लेकर अब पुलिस ने अध्यापक सोनू सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

    दूसरी ओर आरोपी अध्यापक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। कहा जा रहा हैकि यह मामला भी पुराना है और इसका निपटारा भी हो चुका था। उधर, स्कूल की प्रिंसिपल मनप्रीत कौर ने बताया कि यह मामला अक्टूबर 2023 का है। उस समय लड़की हमारे स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी और अब हमारे स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। उस समय अध्यापक सोनू सिंह पर आरोप लगे थे ओर परिवार वालों के साथ उसकी सारी बात हो गई थी, लेकिन परिवार वाले बाल भलाई दफ्तर चले गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह मामला दर्ज किया हुआ है। कल स्कूल समय के दौरान पुलिस कर्मचारी आए और अध्यापक को अपने साथ ले गए। प्रिंसीपल ने कहा कि मुझे इसके बारे कुछ भी मालूम नहीं है।