Category: Punjab>Moga

  • Punjab: युवक का बेरहमी से कत्ल, कुछ दिन बाद थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab: युवक का बेरहमी से कत्ल, कुछ दिन बाद थी शादी, देखें वीडियो

    मोगा : बेरिया वाला मोहल्ले में सैलून से घर लौट रहे युवक का कत्ल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सैलून में काम करता था और वह अपना सैलून बंद कर घर जा रहा था। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसकी मारपीट की गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की कुछ दिन बाद शादी थी।

    मृतक की पहचान 21 वर्षीय हरविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी यह भी सामने आ रही है कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जिसमें मोगा के शिव सेना का प्रधान भी है। फिलहाल मोगा पुलिस डीएसपी रविंद्र सिंह ने जांच की कमान संभाली है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जुटी है। पुलिस का कहना है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab: 7 वर्षीय बच्चे के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab: 7 वर्षीय बच्चे के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोगाः गांव लोहारा में 7 साल के बच्चे के कत्ल की गुत्थी को निहाल सिंह वाला की पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस ने बताया कि बच्चे का कत्ल सौतेले पिता और माता ने किया था। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी परमजीत सिंह एसएचओ अमरजीत सिंह और एएसआई प्रीतम सिंह जानकारी साझा करते हुए कहा कि मृतक सुखमन के पिता की मौत हो जाने के बाद सुखमान की माता बरनाला जिला में रह रही थी।

    मोगा कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव लोहारा के एक ड्रेन के पास से 7 साल के बच्चे सुखमन की लाश मिली थी। जिसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, ताकि पता चल सके कि यह किसके बच्चे की लाश है। जांच करने पर पता चला कि यह बच्चा लोहारा गांव का ही था और इसकी माता वीरपाल पत्नी सुरजीत उर्फ निक्का, वासी बख्तरगढ़ जिला बरनाला ने उसका कत्ल करने के उपरांत अपनी गिरफ्तारी से डरते हुए भाग गए थे।

    जिसको बीकानेर जिला राजस्थान से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया। जिसको अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि मृतक बच्चे सुखमण सिंह की माता वीरपाल कौर ने अपने दूसरे पति सुरजीत सिंह उर्फ निक्के के साथ विवाद के बाद लड़के का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि दोषियों ने अपने आप को बचाने के लिए लाश को खुर्द बुर्द करने की नीयत से ड्रेन की पटरी पर फेंक दिया था और खुद मौके से फरार हो गए थे।

  • Punjab : दिनदहाड़े चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Punjab : दिनदहाड़े चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    मोगा : पंजाब में क्राइम की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है।चोर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां चोर ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।

    मोगा के चेंबर रोड में बंद फाटक के सामने वाली गली में घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल को लेकर चोर रफूचक्कर हो गया। घटना की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे मे दिखाई दे रहा कि चोर देखते ही देखते घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया।

  • Punjab : फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र पर विभाग ने मारा छापा, देखें वीडियो

    Punjab : फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र पर विभाग ने मारा छापा, देखें वीडियो

    मोगा। शहर से एक फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र का मामला सामने आया। जहां, सेहत विभाग ने पुलिस के साथ छापा मारा है। वहीं, नशा छुड़ाओ केंद्र का मालिक भाग निकलने में कामयाब रहा है। यह मामल मोगा जिले के गांव बुट्टर का है जहां सेहत विभाग की टीम ने छापा मारा है। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है।

    नौव जवानों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। टीम ने मौके से 60 के करीब नौजवानों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों से संपर्क साध कर कुछ को भेजा वापस घर और कुछ नौजवानों को सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र जनेर भेजा गया है।

    नशा छुड़ाने के नाम पर डंडों से पीटा जात था
    नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती नौजवानों ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि इलाज के नाम पर डंडों से पीटा जाता है। पूरा-पूरा दिन घुटनों के बल फर्श पर चलाया जाता है और भूखा रखा जाता है। तर्क यह दिया जाता है कि इससे इनका ध्यान नशे की तरफ नहीं जाएगा।

  • Punjab : कल Petrol पंप रहेंगे बंद, जाने मामला

    Punjab : कल Petrol पंप रहेंगे बंद, जाने मामला

    मोगा :  पंजाब सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पेट्रोल पंप मालिकों को 2006 से लेकर 2024 तक के लाखों रुपए का बकाया राशि भुगतान के लिए कहा गया। जिसे लेकर सभी पेट्रोल पंप 5 जुलाई ओर 6 जुलाई को बंद करने का ऐलान किया गया। जिले में 156 पंप आज बंद रहे जो कल भी बंद रहेंगे। इसमें प्राइवेट कंपनियों के पंप मालिक भी सहयोग कर रहे हैं।

     यूनियन के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप में प्रवेश के लिए जो जगह जीटी रोड से आती है उसका पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से हर साल किराया लिया जाता है, जिसका एग्रीमेंट कंपनियों के साथ होता है। पिछले 2006 से हमें किसी भी सरकार की ओर से कोई भी नोटिस नहीं दिया गया, लेकिन इस बार मोगा जिला के सभी पेट्रोल पंप मालिक को पर्सनल नोटिस भेज कर पेमेंट करने के लिए कहा गया है।

    अलग अलग पेट्रोल पंप काे अलग अलग राशि के नोटिस भेजे गए हैं। किसी काे 7 लाख तो किसी काे 12 लाख का नोटिस दिया गया है। इतनी बड़ी रकम कोई भी पेट्रोल पंप मालिक एक साथ नहीं दे सकता है। सरकार ने जो नोटिस पंप मालिक को दिए है वह कंपनियों के भेजने चाहिए थे। उनका एग्रीमेंट कंपनियों के साथ है, ना कि पंप मालिक के साथ। अगर हमारी मांग पूरी ना की गई तो हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।
  • Punjab : शेल्लर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : शेल्लर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोगा : शेल्लर में आग लगने का मामला सामने आया है। कस्बा बाघापुराना में अकाली दल के लीडर बाल कृष्ण बाली के शेल्लर में भीषण आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। आग इतनी भयानक थी कि आस पास के शहरों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही एमएलए अमृतपाल सिंह सुखा नंद पहुंचे और उन्होंने आसपास के सभी शहरों से करीब दस गाड़िया फायर ब्रिगेड की मंगवाई। जानकारी के अनुसार शेल्लर में भारी मात्रा में बारदाना ओर चावल पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही अकाली दल के जिला प्रधान तीर्थ सिंह माल्हा भी पहुंचे।

  • Punjab: बारिश के चलते गिरी दीवार, 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab: बारिश के चलते गिरी दीवार, 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में हुई भारी बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कई जगह बारिश के चलते घटना होने की सूचना भी मिली है। सुबह-सुबह बारिश और तेज हवा चलने के कारण जिला मोगा के गांव समाध भाई में दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में एक बुजुर्ग की हालत नाजुक देखते हुए मोगा से फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

    वहीं पीड़ित मेहताब सिंह और अवतार सिंह गांव वासी ने बताया कि अल सुबह 3:00 बजे के करीब बारिश और तेज हवा के कारण दीवार गिर गई। जिसमें वह और उसके पिता-माता और बहन इसकी चपेट में आ गए। पीड़ित ने कहा कि पिता की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने फरीदकोट के मेडिकल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है।

    मोगा के सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कोमलप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 4:00 बजे के करीब 4 लोग घायल अवस्था में हमारे पास आए थे। जिसमें एक के सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया है और अन्य घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।

  • Punjab: Car में बिठाकर व्यक्ति को किया अगवा, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    Punjab: Car में बिठाकर व्यक्ति को किया अगवा, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में देर रात कुछ व्यक्तियों ने नौजवान को जबरन कार में बिठाकर उसका अपहरण दूसरी जगह ले गए। पीड़ित का कहना है कि वहीं दूसरी जगह लेकर उस पर कापे से हमला किया गया और इस हमलें में हमलावारों ने उसकी टांगें तोड़ दी गई। जिसके बाद उसे गंभीर घायल करके फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी हालत में उसके भाई तथा दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं पीड़ित युवक हरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि वह मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था।

    इस दौरान रास्ते में नेस्ले के पास मुझे जबरन कार में बिठाकर मंडी में लेकर गए, जहां उन्होंने मेरे साथ बहुत बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि हमालावार काफी संख्या में थे, लेकिन उनमें से 5-6 लोगों को मैं पहचानता हूं। पीड़ित ने कहा कि मेरी उनसे कोई पुरानी रंजिश नहीं है सिर्फ उनका नाम सुना है।

    वहीं सरकारी अस्पताल इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर गाबा ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पास गंभीर जख्मी हरमीत सिंह नाम के नौजवान को लेकर आए हैं। इसका अभी इलाज चल रहा है। उसकी दोनों टांगों में गंभीर चोटे हैं। उन्होंने कहाकि घटना संबंधी पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखजिंदर सिंह जानकारी देते हुए कहा कि हरमीत सिंह वासी गुरु रामदास नगर के साथ कुछ व्यक्तियों ने मार पीट कर गंभीर जख्मी करने की हमें सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। हमारी कई टीमें उनको पकड़ने में लगी हुई है।

  • पंजाब : संदिगध अवस्था मे मिली बच्चे की लाश, देखे वीडियो

    पंजाब : संदिगध अवस्था मे मिली बच्चे की लाश, देखे वीडियो

    मोगा : जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव लोहारा के सुए के पास से एक 8 – 9 साल के बच्चे की लाश मिलने का मामला सामने है। किसी ने बच्चे की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दी ताकि बच्चे की पहचान हो पाए।

    वायरल वीडियो पर कारवाई करते हुए पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि यह बच्चा लोहारा गांव का ही था और इसके पिता की मौत हो जाने के बाद इसकी मां बरनाला में किसी के साथ रह रही थी। पुलिस ने बच्चे का पोस्ट मार्टम करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद अगली करवाई की जायेगी।

    इलाका वासियों ने बताया की उन्हे सुबह ही पता चला कि बच्चे की मौत हो गयी है। मृतक बच्चे के पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी और इसकी मां भी घर छोड़ कर चली गई थी। पुलिस पता लगा रही है कि बच्चे की कस्टडी किसके पास थी , ताकि बच्चे की मौत का कारण पता चल सके।

  • Punjab: अब स्कूलों में बच्चों को Teachers नहीं करेंगे Physically टॉर्चर, देखें वीडियो

    Punjab: अब स्कूलों में बच्चों को Teachers नहीं करेंगे Physically टॉर्चर, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में स्कूली बच्चों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को आदेश जारी किए गए है कि अब स्कूल में बच्चों को अध्यापक फिजिकल टॉर्चर नहीं कर सकेंगे और ना ही अध्यापकों के हाथों में डंडे दिखाई देंगे। वहीं कमजोर बच्चो का स्कूलों में अध्यापक पूरा ध्यान रखेंगे और अगर बच्चे पढ़ाई नहीं करते तो अध्यापक पेरेंट्स मीटिंग में उनको स्कूल में बुलाकर बच्चों के बारे में माता-पिता को सूचित करेंगे। वहीं इस आदेश के बाद जब हमारी टीम ने प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कहा की पहले से ही यह आदेश उनके स्कूल में लागू है।

    उन्होंने कहा कि अब स्कूलों में बच्चों को फिजिकल टॉर्चर नहीं किया जा रहा। प्रिंसीपल ने बताया कि ना ही अब अध्यापक बच्चो को डंडे मारते है, बल्कि बहुत ही प्यार से टीचर बच्चों को पढ़ाई करवा रहे है। उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चो को लेकर टीचर द्वारा पेरेंट्स मीटिंग में बच्चों के उनके माता-पिता को सारी जानकारी दी जा रही है ताकि माता पिता को बच्चे के बारे में पूरा पता हो कि उनका बच्चा पढ़ाई में कैसा चल रहा है।