जालंधर, ENS: लाबंड़ा के अधीन आते बिजुहा कलां में व्यक्ति ने कोर्ट से केस जीत जमीन का कब्जा छुड़वाया है। मामले की जानकारी देते हुए रोबिन ने बताया कि वह 9 साल बाद कोर्ट से केस जीते है। जिसके कागज आज उन्हें मिल गए। जिसके बाद पंचायती जमीन का कब्जा छुड़वाने को लेकर वहां पुलिस फोर्स तैनात की गई। उन्होंने कहा कि आज पंचायती 32 खेतों की जमीन का कब्जा छुड़वाकर खेतों में बीजी गई गेंहू आदि पर ट्रैक्टर चलाकर उन्होने कब्जा छुड़वा लिया है। लेकिन वहां पर अभी भी पुलिस बल तैनात है। उनका कहना है कि पंचायती जमीन पर 34 साल काम करते हुए हो गए है। आज काफी लंबे समय के बाद उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिला है।
जालंधरः पंचायती जमीन छुड़वाने को लेकर पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

Leave a Reply