पंजाब : पूर्व डिप्टी सीएम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को विजिलेंस ने सोमवार को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने इसे राजनीतिक दुश्मनी करार देते हुए पुलिस का घेराव किया। रिमांड मिलते ही पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोन को हार्ट की दिक्कत हो गई, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस एस्कॉर्ट में दाखिल करवाया गया है। रविवार को पूर्व डिप्टी CM सोनी को विजिलेंस ने 8 महीनों की इन्क्वायरी के बाद उनके घर से गिरफ्तार किया।

सोनी पर आरोप हैं कि उनका खर्च उनकी कमाई से कई गुणा अधिक है। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक सोनी और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 12.48 करोड़ रुपए था। खर्च आय के अज्ञात सोर्स से 7.96 करोड़ रुपए ज्यादा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *