बड़ी खबरः हमलावारों ने RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या

धनबाद: भाजपा नेता शशिकांत पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शव का अभी पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ था कि देर रात धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के जाने माने आरएसएस कार्यकर्ता एवं ग्राम रक्षा दल के सदस्य दूमा गांव निवासी शंकर दां की  अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना देर रात 11 बजे की है। बतौर ग्राम रक्षा दल के सदस्य के रूप में वे रात को शहरपुरा जा रहे थे।

रास्ते में दुमा कब्रिस्तान के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। शंकर दां पिछले तीन दशक से संघ से जुड़े हुए थे। वह धनबाद जिला वनवासी कल्याण केन्द्र के जिला कार्य प्रमुख थे। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।  पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, संघ के पुराने कार्यकर्ता मोती लाल मुर्मू ने घटना की निदा करते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *