पटियालाः पंजाब के जिले पटियाला में पानी से हालात खराब हो रहे है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय हरीश कुमार दरपरे पुत्र किशोर कुमार दरपरे निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को विश्वविद्यालय में आये पानी को देखकर वह घबरा गया और विश्वविद्यालय के पानी से भरे मैदान में गिर गया था। उसके दोस्तों के मुताबिक जब वह हॉस्टल नहीं लौटा तो बाहर देखा तो वह पानी से भरे मैदान में गिरा हुआ था। जिसके बाद वह उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पंजाबः चितकारा यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय स्टूडेंट की पानी में डूबने से मौत

Leave a Reply