कैंट में बनी गौशाला के नजदीक शनि मंदिर का नींव पत्थर रखा

ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना की उप तहसील जोल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत चौकीमनियार के गांव कैंट में बनी गौशाला के नजदीक शनि मंदिर का नींव पत्थर रखा गया। इस में मुख्यातिथि के रूप में राजेश शर्मा व उनकी धर्म पत्नी मीना कुमारी शर्मा ने इस नींव पत्थर की विधि विधान से पूजा की। इसका नींव पत्थर सारांश गर्ग फाउंडेशन कैंट हम्बोली,बडूहा द्वारा करवाया गया।इस मौके पर गौशाला के प्रधान डॉक्टर सुरेश गर्ग ,राधे शाम व अन्य लोग मौजूद रहे । नींव पत्थर की स्थापना पंडित द्वारा पूरे विधी विधान से किया गया। इस मौके पर प्रधान डॉक्टर सुरेश गर्ग ने बताया कि यह गौशाला पिछले 5 साल से चल रही है ,शुरू में यहाँ  20 गाय बैल थे ,परंतु इस समय 118 गाय बैल हैं । गौशाला संचालक गोपाल ने बात बताया कि हमारी कमेटी का यहाँ समय समय पर योगदान रहता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *