ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने 10 बोतल शराब पकड़ी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव दियाड़ा में ढाबा संचालक के पास देसी शराब होने की गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर उक्त ढाबे पर दविश दी गई तो ढाबे की तलाशी लेने पर 10 बोतल देसी शराब बरामद की गई। आरोपित व्यक्ति की पहचान विजय कुमार निवासी दियाड़ा, तहसील अम्ब, जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply