Punjab News: कर्नल से मारपीट मामले में DGP Gaurav Yadav और Lieutenant General Mohit Wadhwa का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः कर्नल से मामले में डीजीपी गौरव यादव ने सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वाडवा के साथ मिलकर घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पटियाला में पंजाब पुलिस के कर्मचारियों द्वारा कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ पर किए गए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि 13 और 14 मार्च 2025 की रात को कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा एक सैनिक अधिकारी पर किया गया हमला दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और सेना के बीच लगातार संवाद जारी है। इस मामले में एक उच्च स्तरीय एसआईटी गठित की गई है। जांच को निष्पक्ष और तेजी से करने के लिए एडीजीपी कानून और व्यवस्था एसपीएस परमार की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। जिसमें एसआईटी को रोजाना जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कर्नल बाठ के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। डीजीपी ने सैनिक अधिकारी को न्याय प्रदान करना सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा कि कर्नल के बयान पर एक नई एफआईआर दर्ज की गई है। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के बयान में उन पुलिस अधिकारियों के नाम हैं, जिन्होंने उन पर हमला किया था। डीजीपी ने कहाकि इस घटना में संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच को निष्पक्ष तरीके से करने के लिए पुलिस अधिकारियों का जिला पटियाला से बाहर तबादला कर दिया गया है। वहीं घटना में घायल कर्नल को सिविल से मिलिट्री हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *