आरसेटी ऊना में 1 अप्रैल से शुरू होगा निःशुल्क ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:  आरसेटी ऊना के निदेशक पारूल बेदी ने जानकारी दी कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में 1 अप्रैल से ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण निःशुल्क रहेगा और 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

प्रशिक्षण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और 3 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं, पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।

पारूल बेदी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों प्रशिक्षुओं को सरकारी पंजीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण लेने के भी पात्र होते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 97364-81976 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *