पंजाब : मामूली बहस के दौरान चली गोलियां, 4 घायल

पटियाला: अनाज मंडी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सैदां इलाके में मामूली बहस के बाद एक व्यक्ति ने गोलियां चला दीं। फायरिंग की वजह से एक महिला के अलावा तीन लोग जख्मी हुए हैं। एक व्यक्ति के जबड़े में गोली लगी है। जख्मियों को राजिंदरा अस्पताल में भेजा गया, लेकिन जबड़े में गोली लगने से जख्मी व्यक्ति को PGI रेफर कर दिया है। घायल का नाम गुरसेवक सिंह बताया जा रहा है। थाना अनाज मंडी पटियाला की टीम मौके पर पहुंची है, जिन्होंने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दरवाजा लगाने को लेकर पड़ोसियों के बीच बहस के बाद फायरिंग हुई है । झगड़ा करने वाले दोनों गुट पड़ोसी हैं, बाकी पड़ताल के बाद अन्य वजह सामने आ पाएगी।

जख्मियों की पहचान गुरसेवक सिंह, रिटायर इंस्पेक्टर महल सिंह व अमरजीत कौर के रूप में हुई है। मालक सिंह ने बताया कि उनके परिवार के मेंबरों पर फायरिंग हुई है। गली में वह अपनी जगह पर गेट लगा रहे थे, जिसका विरोध करते हुए पड़ोसी गुट के लोगों ने फायरिंग की है।  मालक सिंह ने बताया कि उनकी रसूलपुर में जगह है और दोनों भाइयों में बंटवारा होने पर अलग-अलग रास्ता हुआ है। दूसरे गुट के लोगों ने बाहर से 20 से अधिक लोगों को बुलाने के बाद छत पर चढ़कर ईंट व पत्थर से वार किए। यही नहीं फायरिंग के दौरान जख्मी हुए लोगों को अस्पताल लेकर जाने लगे तो सीधे फायरिंग भी की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *