सांप के काटने से प्रवासी व्यक्ति की मौत

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते टाहलीवाल में एक प्रवासी व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति रात को अपने कमरे में जमीन पर गद्दा बिछा कर 
सो रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। सांप के काटे जाने का पता चलते ही तबीयत खराब होने पर परिजनों उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए। निजी अस्पताल ने स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। सोमवार सुबह व्यक्ति के अचेत अवस्था में होने के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह (लोहा)पुत्र राम लाल निवासी मध्य प्रदेश के रुप में हुई, जोकि पिछले काफी समय से टाहलीवाल में रह रहा था और एक प्रतिष्ठित उद्योग में कार्यरत था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मृतक के परिजनों को बुलाया गया है और पोस्टमार्टम कल करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *