Punjab News: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 2 लाख 36 हजार 80 करोड़ का किया बजट पास

चंडीगढ़ः वित्तमंत्री हरपाल चीमा बजट पेश कर रहे हैं। सरकार के बजट से प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को सबसे बड़ी उम्मीद है। सरकार ने उन्हें एक हजार रुपये प्रति माह आर्थिक मदद देने का वादा किया था। वित्त मंत्री ने साल 2025-26 के लिए 2 लाख 36 हजार 80 करोड़ का किया बजट पेश किया। टैक्स राजस्व में सरकार को 14 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इस साल के बजट की थीम बदलता पंजाब रखी गई है। ये पिछले तीन सालों में प्रदेश की बदली तस्वीर पेश करेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले दशकों से दूसरी पार्टियों ने सिर्फ उड़ता पंजाब बनाया है।
Leave a Reply