Punjab Budget Live: Anti Drone System के लिए 110 करोड़ का प्रावधान

Written by

in

खेल विभाग के लिए 979 करोड़ का एलान

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार का 2025-26 के बजट पेश किया जा रहा है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आप सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे है। चीमा ने कहा कि खेलों काे बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल के मैदान और इनडोर जिम होंगे। तरनतारन में 87 खेल के मैदान पहले ही बनाए जा चुके हैं। बजट में सरकार ने खेल विभाग के लिए 979 करोड़ के बजट का प्रावधान किया। गांवों में प्रसिद्ध खेलों के मैदान बनाए जाएंगे। इन खेलों की निशानदेही की गई है। सरकार पंजाब में ड्रग्स सेंसेज कराएगी। इस पर डेढ़ सौ करोड़ खर्च करेगी। एंटी ड्रोन प्रणाली के लिए बोर्डर पर 110 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। चीमा ने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस ने पंजाब को नशे में धोखा और जोड़ता पंजाब बनाने का काम किया। हमने पंजाब को नशा खत्म करना है। उन्होंने कहा कि इस साल के बजट की थीम बदलता पंजाब रखी गई है। ये पिछले तीन सालों में प्रदेश की बदली तस्वीर पेश करेगा। चीमा ने कहा कि मान सरकार ने आर्थिक पक्ष से कमजोर पंजाब को आर्थिक पक्ष पर मजबूत पंजाब बनाने का काम किया। देश में पंजाब प्रति व्यक्ति आय में 15वें स्थान पर पहुंचा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *