जालंधरः सुसाइड मामले में थाना 5 के बाहर लगाया धरना, देखें Live

जालंधर, ENS: लसूड़ी मोहल्ले में कुछ समय पहले युवक से सुसाइड का मामला सामने आया था। इस दौरान युवक का लड़की के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की मां ने बताया कि कुछ समय पहले उनके लड़के ने सुसाइड कर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। जिसके बाद आज मोहल्ला निवासियों के साथ मृतक की मां ने थाना 5 के बाहर धरना लगा दिया। मृतक की माता ने आरोप लगाए है कि लड़की के परिजनों द्वारा उन पर पर्चा दर्ज कराने की धमकियां दी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़की और उन पर दर्ज किया गया पर्चा रद्द किया जाए। मृतक की मां ने कहा जब तक उन्हें बेटे का मौत का इंसाफ नहीं मिलेगा वह धरने पर बैठी रहेगी। वहीं महिला ने थाना एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि उनके पास रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें एसएचओ ने कहा कि उन्हें उच्च अधिकारियों का प्रेशर है, जिसके कारण उन्होंने मामला को रोका हुआ है। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने थाना 5 के बाहर धरना लगाकर जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। महिला ने कहा वह आप वर्कर है। इसके बाद भी उनकी सरकार होने के बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *