कपूरथला: महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

कपूरथला: कपूरथला के गांव कोट गोविंदपुर में एक विवाहित महिला दवारा घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलने की खबर है। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉ. नवदीप सिंह ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के उपरांत सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।    

विवाहिता के पिता मौजदीन ने बताया कि उनकी लड़की नाजिरा का विवाह लगभग 2 वर्ष पहले शौकत अली वासी गांव कोट गोबिंदपुर के साथ हुआ था। जो कि विवाह के बाद से ही लड़की को अक्सर तंग परेशान करते थे और मारपीट भी करते थे।   

इस संबंध में कई बार पंचायत में फैसला भी हुआ। मौजदीन ने यह भी बताया कि उन्हें शक है कि लड़की के पति शौकत अली ने दूसरा विवाह करवाया हुआ है। इस संबंध में जब उसकी लड़की नाजिरा को मालूम हुआ तो उसने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर नवदीप सिंह ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।   

वही घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी सोनामदीप कौर ने भी पुलिस पार्टी सहित पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। और विवाहिता और उसके पिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *