जालंधर अमृतसर सहित इन जिलों में बारिश के आसार

जालंधर,ENS: हिमाचल के उपरी इलाकों में मानसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में बारिश होगी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल के साथ लगते पठाकनेट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, रोपड, जालंधर, मोहाली, आनंदपुर साहिब में 14 अगस्त तक रूक-रूक कर बारिश की संभावना हैं। वहीं, पंजाब के अन्य जिलों में मानसून के सुस्त पड़ने से मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

कई जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पंजाब में अभी मानसून की सक्रियता कम हो गई हैं।

संभावना है कि 15 अगस्त के बाद मौसम फिर बदलेगा और मानसून फिर से सक्रिय हो जाए। फिलहाल अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई है। जिसमें चंडीगढ़ में 36 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 2.2 मिलीमीटर, जालंधर में 19 मिलीमीटर, रोपड़ में 3.5 मिलीमीटर बारिश हुई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *