3-3 शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल 

रायगढ़: जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के मांड नदी में महिला सहित दो बच्चों की लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। महिला की उम्र तकरीबन 42 साल है जबकि बच्चे 4 और 7 साल के हैं। मृत बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल है। बताया जाता है कि भूपदेवपुर में गांव के लोग नदी में नहाने के लिए गए थे, इस दौरान उन्होंने तीनों की लाश देखी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेजा गया। अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतकों के बारे में पतासाजी कर रही है अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने पास ही में मांड नदी पर स्थित पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *