जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये अहम खबर, पुलिस ने रुट प्लान किया जारी

जालंधर, ENS: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आजादी दिवस पर जहां डिप्टी स्पीकर तिरंगा फहराया वहीं पर उन्हें पंजाब पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों सलामी देंगी। डिप्टी स्पीकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जालंधर आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों को द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीटी शो और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। डिप्टी स्पीकर इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और समाज सेवी संस्थाओं को प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। डिप्टी स्पीकर दिव्यागों को जहां ट्राई साइकिल भेंट की वहीं वह जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी दी।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने के लिए प्रशासन ने 4 जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की हुई है। प्रशासन ने कार्यक्रम में आने वालों के लिए सिटी अस्पताल चौक से गीता मंदिर चौक के दोनों तरफ, मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक दोनों तरफ, स्टेडियम की बैक साइड पर टैंकी वाली गली में और सिटी अस्पताल से एपीजे स्कूल की तरफ दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *