Jalandhar News: PPR Market में गुंडागर्दी, डिलीवरी ब्वॉय पर हमले करने के मामले में 4 काबू

जालंधर, ENS: महानगर में स्थित पीपीआर मार्कीट में आए दिन विवाद होने की घटनाएं सामने आती रहती है। हैरानी की बात यह है कि मार्कीट में पुलिस की नाकेबंदी रहती है। लेकिन उसके बावजूद बेखौफ युवकों द्वारा सरेआम हथियारों से लैस होकर गुंडागर्दी का नंगा नाच करने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला कोरियर की डिलिवरी देने आए कंपनी के कर्मचारी से मारपीट का सामने आया है।

जहां डिलिवरी ब्वॉय पर सरेआम 4 नौजवानों ने बेसबेट से हमला कर दिया। घटना से नौजवानों ने डिलिवरी ब्वॉय को खून से लथपथ कर दिया। जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर युवकों को दबोच लिया और वहीं खंभे से बांध कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मिली जानकारी अनुसार ब्लू डॉप कंपनी की गाड़ी पीपीआर मार्कीट में कोरियर डिलीवरी करने आई थी।

ऐसे में कोरियर कंपनी की गाड़ी को खड़ा करने को लेकर वहीं काम करने वाले युवकों के साथ नौजवान की बहस हो गई। इस दौरान गुस्साएं युवकों ने बेसबेट से कोरियर कंपनी के कर्मचारी पीट-पीट कर घायल कर दिया। जैसे ही स्थानीय दुकानदारों ने देखा तो उन्होंने युवक का बचाव किया और हमलावर युवकों को रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सात की पुलिस ने घायल युवक को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया जबकि काबू किए हमलावरों को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *