Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिगा की मौत

Written by

in

लुधियानाः निशांत बाग गांव भट्टियां की नाबालिगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 17 वर्षीय नाबालिगा का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान अंजली निवासी निशांत बाग गांव भट्टियां के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अंजली मूलरुप से उतर प्रदेश की रहने वाली है। उसके माता-पिता गांव गए हुए है। पुलिस मुताबिक मृतका अंजली की बहन टयूशन गई हुई थी और पीछे से अंजली ने फंदा लगा लिया। बहन ने टयूशन से रात को घर आकर देखा तो अंजली का शव लटकता देख शोर मचाया।

मोहल्ले के लोगों ने इक्ट्ठे होकर पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। अंजली के शव को फंदे से उतार पुलिस ने कब्जे में लिया। उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया है। आज शुक्रवार को अंजली के माता-पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *