पंजाबः बैरिकेड तोड़कर 2 पुलिसकर्मियों पर चढ़ा टैंकर

गिद्दड़बाहा: गिद्दड़बाहा-बठिंडा रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव दौला के पास नाके के दौरान लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए 2 पुलिस कर्मियों पर चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार दूध का टैंकर गिद्दड़बाहा-बठिंडा रोड पर इस भयानक हादसे में दोनों पुलिस गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा टैंकर के तेज रफ्तार होने के कारण घटा है। इस दौरान ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर ने बैरिकेड को तोड़ते हुए नाके पर बैठे 2 कर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया।

घायल पुलिस कर्मियों में एक को सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में भर्ती करवाया गया, जबकि दूसरे को आदेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना आज तड़के सुबह 3.40 की है जब दूध का टैंकर गिद्दड़बाहा से बठिंडा की तरफ जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *