मां फोन पर कर रही थी मैसेज, बेटे ने कर दी हत्या

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपनी मां के चरित्र पर संदेह करते हुए कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्‍या कर दी। मृतका की पहचान सोनाली गोगरा (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला घटना से पहले किसी को मैसेज कर रही थी, जिससे नाराज होकर बेटे ने यह कदम उठाया। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में हुई। मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी मां के चरित्र को लेकर लड़के की बेचैनी उनके बीच बार-बार झगड़े का कारण बन रही थी।

जानकारी मुताबिक शाम जब लड़का खाना खा रहा था तो उसने देखा कि उसकी मां अपने मोबाइल फोन पर किसी को मैसेज कर रही है। मां पर संदेह करते हुए बेटे ने उत्तेजित होकर कुल्हाड़ी से मां पर हमला बोल दिया। इस घटना के समय परिवार का कोई अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं था। पीड़िता सोनाली गोगरा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *