जालंधरः कोरियर से विदेश में तस्करी करने के मामले में अफीम सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: पुलिस ने कोरियर के जरिए विदेश में अफीम की तस्करी करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 730 ग्राम अफीम सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंकज पारस उर्फ ​​मल्होत्रा ​​निवासी खुरला किंगरा जालंधर और दीपक कुमार उर्फ ​​दीपू निवासी आबादपुरा जालंधर के रूप में हुई हैं।

मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस आदित्य ने बताया कि आरोपी आबादपुरा जालंधर स्थित कोरियर कंपनी के जरिए न्यूजीलैंड में अफीम भेज रहे थे। उक्त आरोपी से 730 ग्राम अफ़ीम और एक एक्टिवा बरामद की गई। उक्त पार्सल में अफीम होने का पता चलने पर लुधियाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त मामले में मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *