तेज रफ्तार कार का कहर, 3 की मौत, 9 घायल

मेदिनीनगर : झारखंड के पलामू जिले में एक कार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रहे लोगों के एक समूह को कुचल दिया, जिससे कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई तथा 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार मध्यरात्रि को राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बरांव गांव में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित लोग सावन माह के आखिरी सोमवार के अवसर पर गांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषव गर्ग ने बताया हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई है।  घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त उदल चौरसिया (34), रोहित चौरसिया (45) और मधु मेहता (30) के रूप में की गई है। घायलों का  मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *