कृपा फाउंडेशन व नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के तत्वधान में क्षयरोग रोकथाम शिविर आयोजित

ऊना/ सुशील पंडित: कृपा फाउंडेशन व नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के सयुंक्त तत्वधान में कृपा नशा निवारण केंद्र संतोखगढ़ के परिसर में क्षयरोग की रोकथाम के लिए रविवार को शिवर का आयोजन किया गया. जिसमें रीच संस्थान मोहाली के फिल्ड ऑफिसर विजेता कुमारी ने युबायो को क्षयरोग से बचने के उपाए बताए बिजेता ने वताया की क्षयरोग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए मुख्य रूप से शिशुओं के बैसिलस कैल्मेट-ग्यूरिन (बीसीजी) का टीकाकरण कराना चाहिए। बच्चों में यह 20% से ज्यादा संक्रमण होने का जोखिम कम करता है उन्होंने कहा की टीबी रोग का उपचार जितना जल्दी शुरू होगा, उतनी जल्दी ही रोग से निदान मिलेगा बिजेता ने कहा की क्षयरोग में ताजे फल, सब्जी और कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, फैटयुक्त आहार का सेवन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा की अगर व्यक्ति की रोक प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी तो भी टीबी रोग जड़ से खत्म हो सकता है इस अवसर पर कृपा फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कोंडल,नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन कुमार,सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *