ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की सामान्य बैठक शनिवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष में आहूत किया गया था लेकिन अभिभावकों की उदासीनता के कारण गणपूर्ति कोरम के अभाव में बैठक नहीं हुई। ज्ञातव्य हो कि इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नई पी०टी०ए० कार्यकारणी का गठन भी किया जाना प्रस्तावित था। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने अविभावकों से एक बार पुनः आग्रह किया है दिनांक 20 सितंबर, बुद्धवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय पहुँच कर बैठक में भाग लेकर नई कार्यकारिणी का गठन करें। साथ ही छात्र हित में अपने सुझाव महाविद्यालय प्रशासन को दें।

Leave a Reply