जालंधरः अलग-अलग मामलों में छह गिरफ्तार, हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद

जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने दो नशा तस्करों को दबोचकर उनके के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरचेत सिंह उर्फ चेती गांव बलगां राय तरनतारन और पंजाब सिंह उर्फ लाडी निवासी गाँव तलवंडी तरनतारन के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के नाकेबंदी व गशत के डैरीयां चौक माडल टाउन के पास मौजूद थी, जहां उन्हें मैबरों चौक की तरफ आ रही स्कॉर्पियो कार में सवार दो नौजवानों को रोक कर तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियो को अदालत में पेश कर तीन दिन रिमांड पर लिया है ताकि और ख़ुलासे हो सके। 

वहीं दूसरी तरफ सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन और 200 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नरेन्द्र कुमार उर्फ बाबा निवासी न्यू राजन नगर बस्ती बाबा खेल, सतिंदर कुमार उर्फ सोनू निवासी न्यू रतन नगर, रॉबिन उर्फ चिंटू निवासी मंडी रोड और दलजीत सिंह उर्फ बंटी निवासी ग्रीन ऐवन्यू न्यू कॉलोनी दीप नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ़ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत व चेकिंग के दौरान पठानकोट चौक के पास मौजूद थी जहाँ उन्हेंने गुप्त सूचना के आधार पर रॉबिन को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से तीस ग्राम हेरोइन बरामद की है और गश्त के दौरान दशहरा ग्राउंड कैंट के पास ले दलजीत को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

इसी तरह सीआईए स्टाफ की टीम में आरोपित नरेन्द्र कुमार उर्फ बाबा को बाबा बुड्ढा जी नगर नहर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनके गिरोह में और कौन कौन लोग शामिल है ये पता चल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *