आज का राशिफल ,17 सितंबर 2023

Written by

in

रविवार का दिन धन और करियर के मामले में वृष और वृश्चिक राशि वालों के लिए तनाव बढ़ाने वाला हो सकता है। इन राशियों के लिए रविवार फालतू खर्च वाला रहेगा। आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आर्थिक राशिफल।

मेष : राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आपके संबंधों में आज सुधार होगा। आपके लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और कार्य योजनाएं सफल होंगी। आज सरकार की ओर से कुछ मामलों में परेशानियों के मामले बन सकते हैं। सावधान रहें।

वृष: राशि के लोगों को रुपये-पैसे के करियर मामले में लाभ होगा और धन के मामले में लाभ होगा। आपके लिए कष्ट बढ़ने की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें। यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन: राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में शुभ फल देने वाला है। मौसम आज अनुकूल नहीं रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से संतोष होगा।

कर्क: राशि वालों के लिए लाभ का दिन है। आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। व्यवसाय में भी नौकरों और पार्टनरों से संबंध बेहतर होंगे। देर रात तक अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है। आपकी व्‍यस्‍तता और बढ़ सकती है।

सिंह: राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि होगी और किस्‍मत के सितारे आपका साथ देंगे। भाग्य का उदय होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या: राशि के लोगों को आज कुछ परेशानी हो सकती है और किसी कारण से मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और धन के लेनदेन के मामले में कोई समस्‍या हो सकती है। आपको व्यवसाय में लाभ होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

तुला: राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ होने की उम्‍मीद है। आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्‍न होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। शाम के वक्‍त कोई कार्य पूर्ण होने से सौभाग्‍य की प्राप्ति होगी। खान-पान में सावधानी बरतें। अन्यथा कष्ट हो सकते हैं।

वृश्चिक: राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाएंगे। परिवार में किसी को आपसे मदद मांगनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु लाभ से अधिक खर्च होने की वजह से यह आपको महसूस नहीं होगा। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।

धनु: राशि के लोगों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। आपके लिए ग्रहों के योग ऐसे बन रहे हैं कि आपको धन लाभ हो सकता है। फालतू खर्च पर कंट्रोल करें और किसी मामले में विवाद से बचें। अधिकारी वर्ग के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आमदनी होगी परन्तु व्यय आय के अनुपात में कम होगी।

मकर: राशि के लोगों को आज व्‍यापार में कोई भी फैसला लेने से पहले हर मामले में सावधानी रखनी चाहिए। मनमुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन परेशानी में बीतेगा। पूरा दिन परेशानी और समस्‍याओं में बीतेगा। आप परेशान रहेंगे। संपत्ति से लाभ होगा और सहयोग प्राप्‍त होगा।

कुंभ: राशि के लोगों के लिए फायदे का दिन है और आपको व्यवसाय में निरन्तर लाभ होने की संभावना बन रही है। शाम को किसी जरूरी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी को उधार न दें, वरना आपका पैसा फंस सकता है और लेनदेन के मामले में सावधान रहें। ऑफिस में किसी से अपनी बात साझा न करें।

मीन: राशि के लोगों को परेशानी हो सकती है और आर्थिक लाभ होगा। मानसिक तनाव से बचें और किसी से कोई ऐसी बात न करें कि उसको बुरा लगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *