खड्ड कॉलेज में पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता 

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय खड्ड के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा” अभियान  के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग वी नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान गुरबख्श  और द्वितीय स्थान कंचन  तृतीय स्थान पल्लवी और रुचि ने हासिल किया l नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल ,द्वितीय स्थान राहुल, तृतीय स्थान रजनी, पूजा और रूबी ने हासिल किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा की जिस तरह सुंदर पोस्टर  द्वारा आपने स्वच्छता का संदेश दिया है इस तरह स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाएं l कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती ने कहा की इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए nss यूनिट पूरा सहयोग दे रही है चाहे इसका माध्यम  पोस्टर मेकिंग हो या नारा लेखन हो या आसपास के क्षेत्र की सफाई हो l इस कड़ी में नुक्कड़ नाटक द्वारा भी यह संदेश आम जन तक पहुंचाया जाएगा lआज की इन प्रतियोगिताओं में अदिति, रजनी, पल्लवी ,तमन्ना ,सोनिया ,रुचि, निधि, पायल, सनम ,प्रियंका ,वर्षा ,दीपिका, तनिष्का, राहुल ,मोहित ,शिवानी, अंजलि, प्रिया देवी, गुरबख्श , पूजा ,रिया, रितिका ,नेहा ,साक्षी ,पलक  संजना, मनीषा, प्रियंका, कंचन आदि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *