ऊना में जेसीसी बैठक को कर्मचारी संघ तैयार 27 को होगी बैठक 

ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की 27 सितंबर को होने जा रही जेसीसी  बैठक के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक  जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई । जिसमे संघ  प्रतिनिधियों  राजेश कुमार , रमेश ठाकुर  , राजीव पाठक , बलबीर सिंह , गुरबक्श  सिंह , समेत बिभिन  विभागो से संघ कर्मचारियों  ने भाग लिया । बचत भवन में हुई  बैठक में जिला से आए तमाम कर्मचारी प्रतिनिधियों ने  अपनी अपनी मांगो को लेकर विस्तार से चर्चा की । जिनमें  पंप आपरेटरज , पंचायत सचिव जिला परिषद केडर , जल शक्ति विभाग से संबंधित ,  अग्निशमन विभाग , स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग ,पशुपालन ,शिक्षा  , वेतन , भत्तों  , रिहायश, आदि से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई । संघ के जिला प्रधान रजनीश शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की सभी मांगों का  मांग पत्र डीसी ऊना राघव शर्मा को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को ऊना के बचत भवन में संघ की  विशेष  बैठक होगी । जिसमें सभी कर्मचारी प्रतिनिधि भाग लेंगे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *