Punjab News: हौजरी Factory में लगी भयंकर आग, 64 गाड़ियों ने पाया काबू, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः देर रात करीब ढ़ाई बजे किरपाल नगर स्थित जै महादेव हौजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगी देखी तो शोर मचाया और फैक्ट्री मालिक को सूचित किया। जिन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया गया।

सूत्रों के मुताबिक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई। जिस समय ये हादसा हुआ तो तुरंत लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की बिल्डिंगों से भी लोगों को बाहर आ गए। फैक्ट्री ग्राउंड फ्लोर सहित 4 मंजिला में बनी है।

फैक्ट्री मालिक केतन ने कहा कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना लोगों ने दी थी। आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री बंद थी। शार्ट सर्किट से आग लगने का शक है, क्योंकि पहले भी कई बार ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग होती रहती है।

फायर अधिकारी राजिंद्र ने कहा कि रात 2.40 बजे उन्हें आग लगने की सूचना कंट्रोल से मिली। बिना देरी फायर कर्मी आग बुझाने पहुंच गए। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को उसने चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की पूरी रात करीब 64 गाड़ियां आग बुझाने में इस्तेमाल हुई। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *