ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. गठित

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की सामान्य बैठक शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष में संपन्न हुई। इस बैठक में पीटीए सचिव डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने पूर्व सत्र के पीटीए की गतिविधियों तथा आय-व्यय विवरणिका को सभी सदस्यों के सामने रखा। इस आम सभा में सत्र 2023-24 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पीटीए प्रधान तिलक राज को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव दिनेश रायजादा ने किया और अनुमोदन शिव पुरी ने किया। उपप्रधान पद पर शिव पुरी को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव तिलक राज ने किया और अनुमोदन दिनेश रायजादा ने किया।
सचिव पद पर डॉ बलविंदर सिंह राणा को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव डॉ सुरेश कुमार ने किया और अनुमोदन विकास सैनी ने किया। सह-सचिव पद पर दिनेश रायजादा को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव शिव पुरी ने रखा और अनुमोदन तिलक राज ने किया। कोषाध्यक्ष पद पर सतिन्दर कुमार को चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव दिनेश रायजादा ने किया और शिव पुरी ने अनुमोदित किया। पीटीए कार्यकारिणी सदस्यों के लिए एसोसिएट प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर, विकास सैनी तथा डॉ सुरेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने सभी अविभावकों को महाविद्यालय पधारकर नई कार्यकारिणी का गठन करने पर आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भी महाविद्यालय प्रशासन को विश्वास दिलाया कि वे महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए क़दम से क़दम मिलाकर चलेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *