जालंधरः महिला के साथ युवकों ने की मारपीट, देखें Live

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ईलाज करवाने आई महिला ने युवकों पर मारपीट के आरोप लगाए है। महिला ने युवकों पर रेकी करने के आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे की लड़की से शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले उसके बेटे की मौत हो गई। जिसके बाद से लड़की के भाई द्वारा उसकी रेकी कर उसे और उसके दूसरे बेटे को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान महिला ने कहा कि वह कितनी बार इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत कर चुकी है कि उसकी रेकी हो रही है।

एक माह पहले उसे धमकी भरा फोन भी आया था। महिला ने कहा कि मेरी ओर मेरे बेटे की जान को खतरा है। वहीं आज उक्त युवकों ने रेकी कर उस पर हमला किया गया। वहीं महिला ने कहा कि उक्त युवक सरेआम गली से गुजरता है और गालियां निकालता है। इस दौरान महिला ने युवक पर कई गंभीर आरोप है। महिला ने कहा कि एक युवक को पुलिस ने काबू किया है। जो कि लड़की का भाई है। जबकि 2 अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *