जालंधरः पॉश इलाके में सुबह-सुबह जिम के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला बैलेंस जिम के बाहर से सामने आया है। जहां आज सुबह-सुबह आदर्श नगर पार्क जिम में Exercises करने के गए युवक की जिम के बाहर से चोर बाइक चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शिवा निवासी न्यू संत नगर ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज सुबह अपनी बाइक पीबी 08 डीवी 9150 जिम के बाहर खड़ी करके Exercises करने के लिए जिम में गया हुआ था, जैसे ही वह जिम से बाहर आया तो देखा वहां से बाइक गायब थी।

जब उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक उनकी बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत उन्होंने थाना 2 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं पीड़ित ने जिम को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर पहले भी 10 से अधिक बाइक चोरी हो चुकी है जोकि जिम मालिक राजीव चड्ढा की बड़ी लापरवाही है। पीड़ित का आरोप है कि जिम मालिक लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना को लेकर सीरियस नहीं है, जिसके कारण चोर कुछ ही दिनों में इतनी बाइक चुराकर फरार हो चुके है, वहीं आज उनकी बाइक को भी चोर निशाना बनाकर ले गए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *