पंजाब : Women Cell की ओर से मनाया गया सीनियर सिटीजन डे, देखें वीडियो

मोगा : इतिहास में नही बल्कि पंजाब की बात की जाए तो पंजाब में पहली बार महिलाओँ की संस्था अग्रवाल विमेन सेल की ओर से सीनियर सिटीजन को उनके सम्मान में इंटरनेशल सीनियर सिटीजन डे पर सीनियर सिटीजन वालीवुड रेट्रो नाइट का आयोजन किया गया। जहां पर शहर के भारी संख्या में सीनियर सिटीजनों ने शिरकत की। इस मौके पर सीनियर सिटीजन द्वारा पुराने बॉलीवुड सिंगर के गाने गाए और उनकी धुन पर डांस भी किया ।

वही बच्चों द्वारा भी उनके मनोरंजन के लिए डांस आदि पेश किया गया। इस मौके पर एमएलए, चेयरमैन और मेयर के इलावा भारी संख्या में समाज सेवी संस्थाओं के सीनियर मेंबरों ने हिस्सा लिया। वही शहर के सीनियर सिटीजन को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सभी ने अग्रवाल विमेन सेल की महिलाओं का धन्यावाद किया।

उन्होंने कहा की मोगा ही नही बल्कि पंजाब में यह पहला प्रोग्राम हुआ है जब इन महिलाओं ने सीनियर सिटीजन को फिर जवान बना दिया है। आज हम अपने आप को 65 या 70 साल का नही बल्कि 25 या 30 साल की उमर के नौजवान समझते है। उन्होंने कहा की इससे हम को बहुत खुशी मिली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *